गर्मियों के दिनों में जब तापमान 40°C के पार चला जाता है तो ऐसे में सबसे बड़ा राहत का सहारा एयर कंडीशनर (AC) को ही माना जाता है. हालांकि, लंबे समय तक ऐसी में रहने से बचने की सलाह दी जाती है. कुछ लोग मानते हैं कि ऐसी को अगर 18°C के तापमान पर चलाया जाए तो यह जल्दी कूलिंग करता ऐसे में आपका कमरा पूरा चिल्ड हो जाता है. इसलिए बहुत से लोग 18°C पर ऐसी को सेट कर देते हैं. लेकिन, क्या वास्तव में ऐसा करना सही है?
इस लेख में हम जानेंगे कि ऐसी को किस तापमान में सेट करके चलाना चाहिए साथ ही किस टेंपरेचर पर रखने से बिजले के बिल में बचत की जा सकती है. चलिए विस्तार से जानते हैं इसके बारे में.
18°C पर AC चलाना कितना सही?
टेक से जुड़े लोगों की मानें तो ऐसी को 18°C पर रखकर चलाने से आपका रूम बहुत जल्दी ठंडा हो जाएगा यह कहना गलत है. हां, ज्यादा 24-25 डिग्री पर चलाने की तुलना में 18°C पर चलाने से कमरा ठंडा हो जाता है, लेकिन यह उतना जल्दी नहीं होगा जितना आप सोचते हैं. ऐसा करने से ऐसी के कंप्रेसर को लंबे समय तक काम करना पड़ता है, जिससे आपके बिजले के बिल पर भार पड़ता है और बिल ज्यादा आता है. अगर आप इस तापमान पर रखकर ऐसी को चलाते हैं तो ऐसे में कुछ स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं का भी सामना करना पड़ सकता है.
किस तापमान पर चलाने से कम आएगा बिल?
अगर आपको अपना बिजली का बिल बचाना है तो ऐसी को हमेशा 24 °C पर रखकर ही चलाएं. यह ऐसी चलाने का एक स्टैंडर्ड तापमान माना जाता है. 24°Cपर चलाने से ऐसी का कंप्रेसर हमेशा धीरे चलता है और उसे कमरे को ठंडा करने के लिए अधिक मेहनत नहीं करनी पड़ती है. लोगों को आमतौर पर इस तापमान पर स्विच करने में भी आसानी होती है.
क्या AC को 18°C पर चलाने पर ज्यादा आता है बिल?
जी हां, यह बात सही है कि अगर आप ऐसी का इस्तेमाल 18°C पर करते हैं तो ऐसे में बिल ज्यादा आ सकता है. इससे कंप्रेसर तेज चलता है और ज्यादा बिजली की खपत करता है इसलिए ऐसा करने से बिजली का बिल ज्यादा आता है.