माना जा रहा है कि ये हमले अमेरिका और इजरायल द्वारा ईरान पर किए गए हमलों के बाद किए गए हैं. मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक यह घटना ईरान के हमलों के बीच हुई है. चलिए जानते हैं इस घटना के बारे में विस्तार से.
Fire at amazon web services: दुनिया की जानी मानी टेक कंपनी को लेकर एक बड़ी खबर सामने आ रही है. अमेजन की क्लाउड यूनिट Amazon Web Services (AWS) ने बताया है कि संयुक्त अरब अमीरात में स्थित अमेजन के एक डेटा सेंटर में कुछ चीजें टकराईं, जिनसे एक चिंगारी उठी और आग लग गई. यह घटना होने के बाद से ही उसके डेटा सेंटर में बिजली की समस्या देखी जा रही है. इस डेटा सेंटर की बिजली आपूर्ति स्थायी रूप से बंद करनी पड़ी.
माना जा रहा है कि ये हमले अमेरिका और इजरायल द्वारा ईरान पर किए गए हमलों के बाद किए गए हैं. मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक यह घटना ईरान के हमलों के बीच हुई है. चलिए जानते हैं इस घटना के बारे में विस्तार से.
दरअसल, डेटा सेंटर्स Amazon Web Services (AWS) के कुछ बड़े लेवल के सेंटर्स होते हैं, जहां पर लाखों कंप्यूटर सर्वर एक साथ प्रोसेस करते हैं. यह वही सर्वर हैं, जो ऐप्स के साथ-साथ ऑनलाइन सेवाओं के सभी डेटा को न केवल स्टोर करते हैं, बल्कि प्रोसेस भी करता है. यह सर्वर वेबसाइट और ऐप्स आदि के डेटा को प्रोसेस करने का काम करता है. माना जा रहा है कि इस घटना के बाद इंटरनेट सर्विस पर भी कुछ असर पड़ सकता है.
अमेजन की मानें तो इस घटना के चलते ‘एवेलिबिलिटी जोन भी प्रभावित हुई है. जानकारी के मुताबिक ‘एवेलिबिलिटी जोन एक या उससे ज्यादा जुड़े हुए Physical Data Centres से मिलकर बनती है. माना जा रहा है कि सुबह 4:30 बजे (PST) के आस-पास Availability Zone” mec1-az2 प्रभावित हुई है.
मिली जानकारी के मुताबिक यह बिजली आग बुझाने के दौरान काटी गई है. AWS ने बताया कि आग लगने के बाद फायर डिपार्टमेंट ने सावधानी बरतते हुए बिजली काट दी थी ताकि सुरक्षित तरह से बचाव कार्य को किया जा सके. माना जा रहा है कि अभी बिजली की कनेक्टिविटी को ठीक होने में थोड़ा समय लग सकता है.
IND vs WI 4th T20I Weather Report: हैदराबाद में भारत-वेस्टइंडीज मैच के दौरान कैसा रहेगा…
Oppo Find X10 और Find X10 Pro Max की कीमत लीक. बॉक्स लेबल पर ₹1,79,999…
पूर्व जिला परिषद सदस्य रमेश कुमार माली की पुत्री एवं बीए की छात्रा भावना ने…
Gautam Gambhir: अब सवाल यह है कि गौतम गंभीर के पहले प्यार और 12वीं क्लास…
Urea Price Fall In India: रबी सीजन से पहले भारत को यूरिया करीब 10% सस्ती…
झारखंड में 14 वर्षीय लड़की के साथ बलात्कार और हत्या के आरोपी 35 वर्षीय व्यक्ति…