<
Categories: देश

लापरवाही या दुर्घटना? अजित पवार की मौत पर बेटे जय ने वीडियो शेयर कर लगाए गंभीर आरोप, कहा- आसमान में ऐसी…

Ajit Pawar Plane Crash: महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री अजित पवार का प्लेन क्रैश में निधन हो गया है. अब इस मामले में प्लेन क्रैश के संबंध में एयरक्राफ्ट एक्सीडेंट इन्वेस्टिगेशन ब्यूरो (AAIB) की शुरुआती रिपोर्ट सामने आई है. जिसपर बेटे जय पवार ने सवाल उठाए हैं. इसके अलावा, एक वीडियो शेयर कर वीएसआर कंपनी पर गंभीर आरोप लगाए हैं.

Jay Pawar Instagram Post: महाराष्ट्र के पूर्व डिप्टी सीएम अजित पवार के बेटे जय पवार ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर किया है. इसमें उन्होंने लिखा है कि मैंने अपने पिता को खो दिया है. यह पीड़ा जिंदगी भर मेरे साथ रहेगी. जय पवार ने आगे लिखा कि इस वीडियो में वीएसआर के मालिक रोहित सिंह मुख्य पायलट की सीट पर उड़ान के दौरान सोते हुए दिखाई दे रहे हैं. आसमान में रहते हुए ऐसी लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जा सकती. यह बेहद गंभीर और चौंकाने वाला मामला है.

इसके अलावा, अजीत पवार के बेटे जय पवार ने हाल ही में हुए प्लेन क्रैश के संबंध में एयरक्राफ्ट एक्सीडेंट इन्वेस्टिगेशन ब्यूरो (AAIB) की शुरुआती रिपोर्ट पर सवाल उठाए हैं. आपकी जानकारी के लिए बता दें कि इस प्लेन क्रैश में महाराष्ट्र के पूर्व उप मुख्यमंत्री अजीत पवार की मौत हो गई थी.

जय पवार ने की ये मांग

जय पवार ने मांग की कि अगर सेफ्टी में चूक साबित होती है तो VSR वेंचर्स के खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई की जाए. इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट में जय पवार ने शुरुआती नतीजों पर नाखुशी जताई और ट्रांसपेरेंसी और पूरी जानकारी देने की मांग की. उन्होंने अपने इस पोस्ट में लिखा कि मैंने एआईबी द्वारा जांची गई शुरुआती रिपोर्ट पढ़ी है. उन्होंने आरोप लगाए कि रिपोर्ट को पूरी तरह से तैयार नहीं किया गया है.

इसके अलावा, उन्होंने कहा कि मुझे बहुत दुख और दर्द हुआ है. महाराष्ट्र के लोग, साथ ही वे सभी परिवार जिन्होंने इस एक्सीडेंट में अपने प्रियजनों को खोया है, वे सिर्फ फॉर्मल जानकारी के हकदार नहीं हैं, बल्कि सच्चाई, ट्रांसपेरेंसी और पूरी जानकारी के हकदार हैं.

Richa Ghosh SIR News: ऋचा घोष और अमर्त्य सेन…बंगाल में SIR के बाद जांच के दायरे में बड़े-बड़े दिग्गजों के नाम, TMC ने खोला मोर्चा

डीजीसीए की कार्रवाई पर जताई चिंता

अजित पवार के बेटे जय पवार नेVSR वेंचर्स के खिलाफ डायरेक्टरेट जनरल ऑफ सिविल एविएशन (DGCA) द्वारा की गई कार्रवाई पर भी चिंता जताई और सुझाव दिया कि कमियां कुछ एयरक्राफ्ट तक ही सीमित नहीं हो सकती हैं. उन्होंने कहा कि जिन मुद्दों के आधार पर DGCA ने VSR वेंचर्स के कुछ एयरक्राफ्ट को ग्राउंड किया है, हम इस बात से इनकार नहीं कर सकते कि दूसरे एयरक्राफ्ट में भी ऐसी ही कमियां हो सकती हैं.

अजित पवार की मौत में साजिश? प्लेन क्रैश के 13 दिन बाद रोहित ने उठाए गंभीर सवाल, दिया 1 घंटे का प्रेजेंटेशन

Sohail Rahman

सोहेल रहमान, जो पिछले 6 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं. उन्हें राजनीति और खेल के मुद्दे पर लिखना काफी पसंद है. इसके अलावा, देश और दुनिया की खबरों को सरल और आम बोलचाल की भाषा में लोगों तक पहुंचाने का माद्दा रखते हैं. ITV Network में 24 अगस्त, 2024 से अपनी सेवा दे रहे हैं. इससे पहले, इंशॉट्स में करीब 5 साल अपनी सेवा दी है.

Recent Posts

Urea Price Fall In India: यूरिया की कीमतों में 10% तक गिरावट, रबी सीजन से पहले किसानों को राहत

Urea Price Fall In India: रबी सीजन से पहले भारत को यूरिया करीब 10% सस्ती…

Last Updated: October 14, 2026 11:07:13 IST

Dumka News: 14 वर्षीय नाबालिग के साथ की दरिंदगी, फिर कर दी मासूम की हत्या, चोट के निशान से हुआ आरोपी का खुलासा

झारखंड में 14 वर्षीय लड़की के साथ बलात्कार और हत्या के आरोपी 35 वर्षीय व्यक्ति…

Last Updated: October 14, 2026 10:25:06 IST

Silver Rate 14 October 2026: चांदी की कीमतों में बड़ा झटका! एक ही दिन में 4,027 गिरे भाव; खरीदने से पहले जानें लेटेस्ट रेट

Silver Rate 14 October 2026: बुलियन्स के अनुसार, चांदी का भाव बढ़कर 2,19,200 रुपये प्रति…

Last Updated: October 14, 2026 10:24:41 IST

Gold Price 14 October 2026: सोना खरीदने वालों की हुई मौज! 3 दिन में इतना सस्ता हुआ गोल्ड; देखें अपने शहर का रेट

Gold Price 14 October 2026: रुपये के मजबूत होने से सोने की कीमतों पर दबाव…

Last Updated: October 14, 2026 10:14:04 IST

CJP को बड़ा झटका, आशुतोष रांका और सौरव दास को 5 दिन की न्यायिक हिरासत; दीपके बोले- ‘आपातकाल घोषित…’

CJP Protest:दिल्ली पुलिस ने आशुतोष रांका, सौरव दास और अजिंक्य शिंदे को एशईएम कोर्ट में…

Last Updated: October 14, 2026 10:06:13 IST

Hisar Student Death: घड़ी खोजते समय अलमारी में मिली ऐसा चीज, 12 साल के स्टूडेंट की हुई मौत; पूरे हरियाणा में मचा हड़कंप

Hisar Student Death: रिपोर्ट्स के मुताबिक, देविक अपने दोस्त के घर गया था. उसे अलमारी…

Last Updated: October 14, 2026 09:28:02 IST