<

Google का बड़ा एलान, TV पर भी मिलेगा Gemini AI मजा! जानिए क्या फोगा फायदा?

Gemini for Google TV features: टेक दिग्गज गूगल ने अपने टीवी प्लेटफॉर्म को भी एआई से लैस कर दिया है. कंपनी ने गूगल टीवी के लिए जेमिनी एआई सपोर्ट जारी कर दिया है. इसका मतलब है कि गूगल टीवी में अब जेमिनी असिस्टेंट शामिल होगा, जो पहले स्मार्टफोन, टैबलेट और वर्कस्पेस ऐप्स पर उपलब्ध था.

Google Gemini for TV: टेक दिग्गज गूगल ने अपने टीवी प्लेटफॉर्म को भी एआई से लैस कर दिया है. कंपनी ने गूगल टीवी के लिए जेमिनी एआई सपोर्ट जारी कर दिया है. इसका मतलब है कि गूगल टीवी में अब जेमिनी असिस्टेंट शामिल होगा, जो पहले स्मार्टफोन, टैबलेट और वर्कस्पेस ऐप्स पर उपलब्ध था. नए फीचर्स के साथ, इसमें अब मूवी और वेब सीरीज़ के सुझाव, नेचुरल लैंग्वेज सर्च और यूट्यूब लर्निंग इंटीग्रेशन जैसे फीचर्स भी शामिल होंगे.

दुनिया के ऐसे देश यहां फॉलो किए जाते हैं ये अजीबोगरीब कानून, सुनकर हंसते हंसते हो जाएंगे लोटपोट

गूगल टीवी को मिला एआई अपग्रेड

कंपनी ने एक ब्लॉग पोस्ट में बताया कि जेमिनी फिलहाल टीसीएल क्यूएम9के सीरीज़ के टीवी पर उपलब्ध है. साल के अंत तक, इसे वॉलमार्ट ऑन, 4K प्रो, 2025 हिसेंस यू7, यू8, यूएक्स और टीसीएल क्यूएम7के, क्यूएम8के और एक्स11के जैसे नए मॉडलों में भी उपलब्ध करा दिया जाएगा. वहीँ पुराने मॉडलों पर अभी इसको लेकर लंबा इंतजार करना पद सकता है.

मूड और ग्रुप के आधार पर सुझाव

इस फीचर से जेमिनी अब यूजर के मूड और शैली की पसंद के आधार पर फिल्में और शो सुझा सकेगा. भले ही किसी समूह के अलग-अलग लोगों की पसंद अलग-अलग हो, यह कॉमेडी और ड्रामा जैसी मिश्रित शैली की फ़िल्में सुझाएगा. इससे कंटेंट देखने का अनुभव बहुत आसान हो जाएगा.

बेहतर खोज और कंटेंट डिस्कवरी

जेमिनी की सबसे खास विशेषताओं में से एक इसकी प्राकृतिक भाषा को समझने की क्षमता है. अब, यूजर्स शो के विवरण, जैसे संवाद, दृश्य या गीत (अस्पष्ट विवरण) के आधार पर उन्हें खोज सकते हैं. यह शो के पिछले सीज़न का रीकैप, समीक्षाएं, कलाकार और अन्य विवरण भी प्रदान कर सकता है। इसका मतलब है कि उपयोगकर्ताओं को कंटेंट देखने से पहले उसके बारे में पूरी जानकारी होगी.

YouTube के माध्यम से नए कौशल सीखने का अवसर

जेमिनी न केवल मनोरंजन प्रदान करेगा, बल्कि सीखने के अवसर भी प्रदान करेगा. अगर कोई यूजर रेसिपी, DIY प्रोजेक्ट या किसी नई स्किल के बारे में पूछेगा तो यह फ़ौरन संबंधित YouTube वीडियो ढूंढकर स्क्रीन पर दिखाएगा. इस तरह Google TV सिर्फ इंटरटेनमेंट का ही नहीं बल्कि नॉलेज का भी माध्यम बन जाएगा.

Ladakh Protest: लद्दाख में हिंसक विरोध प्रदर्शन, पुलिस से झड़प, भाजपा कार्यालय में लगाई गई आग

Ashish kumar Rai

Recent Posts

UP Congress President: रामपुर खास की विधायक आराधना मिश्रा बनीं यूपी कांग्रेस चीफ, इमरान मसूद को मिला अहम पद

UP Congress President: कांग्रेस ने उत्तर प्रदेश में संगठनात्मक फेरबदल करते हुए आराधना मिश्रा ‘मोना’…

Last Updated: October 2, 2026 23:19:52 IST

परगट सिंह बने पंजाब कांग्रेस के नए अध्यक्ष, राजा वड़िंग की जगह संभाली कमान, जानें कौन हैं

Punjab Pradesh Congress Committee: कांग्रेस ने 2 अक्टूबर 2026 को जालंधर कैंट से विधायक और…

Last Updated: October 2, 2026 22:16:52 IST

India Pakistan Final: भारत-पाकिस्तान फाइनल से पहले कानितकर ने खोला 1998 का चैप्टर, बोले- निर्णायक पल जीतने होंगे

India Pakistan Final: भारत-पाकिस्तान के एशियन गेम्स गोल्ड मेडल मुकाबले से पहले टीम इंडिया के…

Last Updated: October 2, 2026 22:01:48 IST

Muzaffarnagar News: कॉलेज जा रही छात्रा को युवक ने घेरा, धक्का देकर किया हमला, CCTV में कैद घटना

Muzaffarnagar News: मुजफ्फरनगर के बुढ़ाना में कॉलेज जा रही छात्रा के साथ छेड़छाड़ और मारपीट…

Last Updated: October 2, 2026 20:59:48 IST

फैन समझकर कार का शीशा नीचे किया, फिर गाली-गलौज का आरोप, सौरव जोशी ने किया कार का पीछा

Sourav Joshi Haldwani: हल्द्वानी में मशहूर यूट्यूबर सौरव जोशी ने दावा किया है कि पत्नी…

Last Updated: October 2, 2026 20:29:16 IST

Kerala News: शादीशुदा पुरुष के साथ लॉज में ठहरी थी युवती, पत्नी ने ट्रैक की लोकेशन, ‘फर्जी पुलिस’ भेजकर कराया महिला के साथ दुष्कर्म

पुलिस ने आरोपी की पत्नी समेत पांच लोगों को गिरफ्तार किया है, जिन पर आरोप…

Last Updated: October 2, 2026 20:28:23 IST