<

Google Pixel 10 vs iPhone 15 Pro कौन सा फोन लेना ज्यादा किफायती, जानें कैमरा परफॉर्मेंस और कीमत में अंतर

अगर आपका बजट 1 लाख के आस-पास है और दोनों फोन्स को लेकर कंफ्यूज हो रहे हैं तो ऐसे में इस लेख को पढ़ें. चलिए जानते हैं कौन सा फोन लेना आपके लिए ज्यादा किफायती रहने वाला है.

आईफोन्स का क्रेज लोगों में लंबे समय से रहा है. आईफोन को सिक्योरिटी और कैमरा के साथ ही लग्जरी के मामले में भी बेस्ट माना जाता है. ऐप्पल हर साल अपनी नई सीरीज लेकर आता है, जो फंक्शन्स और फीचर्स के मामले में काफी आगे होते हैं. लेकिन, गूगल ने भी अपनी पिक्सल सीरीज को लॉन्च करके ऐप्पल का कॉम्पिटिशन बढ़ा दिया है. गूगल का पिक्सल खासतौर पर अपने कैमरा और जूम कैपेसिटी के लिए जाना जाता है. Google Pixel 10 और iPhone 15 Pro आपस कड़ा मुकाबला करते हैं.

अगर आपका बजट 1 लाख के आस-पास है और दोनों फोन्स को लेकर कंफ्यूज हो रहे हैं तो ऐसे में इस लेख को पढ़ें. चलिए जानते हैं कौन सा फोन लेना आपके लिए ज्यादा किफायती रहने वाला है. 

फीचर्स के मामले में कौन है बेस्ट 
बात करें अगर फीचर्स की तो Google Pixel 10 में आपको 6.3 इंच की डिस्प्ले मिलने के अलावा 3000 निट्स ब्राइटनेस भी देखने को मिलती है. इसके साथ ही 
7 साल का एंड्रॉइड OS और सुरक्षा अपडेट और Tensor G5 chip जैसे फीचर्स आपको इस फोन में मिल सकते हैं. वहीं, iPhone 15 Pro में आपको Super Retina XDR display मिलने के साथ-साथ 6.1 इंच की स्क्रीन मिलती है, जिसमें OLED डिस्प्ले का ऑफ्शन आता है.

कैमरा के मामले में कौन बेस्ट 
Google Pixel 10 अपने कैमरा को लेकर बखूबी जाना जाता है. इस स्मार्टफोन में आपको 48 मेगापिक्सल का मेन कैमरा मिलने के साथ ही साथ 5x ऑप्टिकल जूम भी देखने को मिलता है. इसके साथ ही साथ 48 मेगापिक्सल का अल्ट्रा वाइड मिलने के साथ-साथ AI फीचर्स भी मिलते हैं. वहीं, iPhone 15 Pro में आपको 48 मेगापिक्सल का मेन सेंसर और 24 मेगापिक्सल का डिफॉल्ट देखने को मिलता है. इसके साथ ही इसमें 3x ऑप्टिकल जूम मिलता है. कैमरा के मामले में दोनों फोन्स अच्छे हैं.

कीमत में क्या है अंतर 
Google Pixel 10 आपको 71,000 से लेकर 75,000 रुपये के बीच में देखने के लिए मिलता है. स्टोरेज के हिसाब से यह कीमत अलग-अलग भी हो सकती है. वहीं, iPhone 15 Pro की बात करें तो यह फोन आपको 1,30,900 रुपये की कीमत पर मिलता है. 

Kunal Mishra

कुनाल इंडिया न्यूज में बतौर सीनियर सब एडिटर काम कर रहे हैं. इनकी ऑटो और टेक पर काफी अच्छी पकड़ है. कुनाल पत्रकारिता में पिछले 6 साल से ज्यादा समय से सक्रिय हैं. इन्हें टेक-ऑटो की खबरों पर महारत हासिल है. ये वायरल खबरों के साथ बिजनेस सेक्शन पर भी काम करते हैं.

Recent Posts

ईडन गार्डन्स में रन से पहले बरसेंगे बादल! KKR-PBKS मैच से पहले IMD का अलर्ट, फैंस की बढ़ी टेंशन

KKR vs PBKS Weather Forecast: पंजाब किंग्स बनाम कोलकाता नाइट राइडर्स के मुकाबले पर बारिश…

Last Updated: April 6, 2026 12:20:00 IST

10 में से 6 गर्भवती महिलाओं में एनीमिया का खतरा? भ्रूण के लिए यह कितना घातक, लक्षण और बचाव भी समझें

Anaemia In Pregnancy: प्रेग्नेंसी के दौरान महिलाओं के शरीर में कई तरह के बदलाव आते…

Last Updated: April 6, 2026 11:52:44 IST

Delhi School Admission 2026: दिल्ली स्कूल एडमिशन पहला ड्रॉ जारी, SMS से मिलेगी एडमिशन की खबर, ऐसे होगा सेलेक्शन

Delhi School Admission 2026-27: दिल्ली स्कूल एडमिशन पहला कंप्यूटराइज्ड ड्रॉ आज जारी हो गया है. पैरेंट्स…

Last Updated: April 6, 2026 11:48:14 IST

घरेलू क्रिकेट में रनों का अंबार, IPL में मचाया कोहराम… टीम इंडिया का दरवाजा तोड़ रहा RCB का खूंखार बैटर

Devdutt Padikkal: RCB के बाएं हाथ के स्टार बल्लेबाज देवदत्त पडिक्कल इन दिनों बेहतरीन फॉर्म…

Last Updated: April 6, 2026 11:39:42 IST

जब संगीत के मैदान में भिड़े रफी-मुकेश! एक गाने के लिए हुआ दंगल, आखिर कौन जीता सुरों की जंग?

Song Secrets: मोहम्मद रफी और मुकेश सुरों की दुनिया के महारथी थे. एक बार एक…

Last Updated: April 6, 2026 11:38:12 IST

Viral Video: चीखती रही बेजुबान! ट्रक ड्राइवर को नहीं आया रहम, उड़ीशा में गाय के साथ हैवानियत

Cow Viral Video: ओडिशा के मयूरभंज ज़िले में एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है,…

Last Updated: April 6, 2026 11:35:27 IST