<

लेना चाहते हैं दमदार कैमरा वाला स्मार्टफोन? Google Pixel 10 vs OnePlus 15 में से किसे खरीदना ज्यादा बेहतर, फीचर्स में कौन आगे

दोनों ही स्मार्टफोन्स में आपको Android 16 के साथ दमदार हार्डवेयर देखने को मिलते हैं. चलिए जानते हैं दोनों स्मार्टफोन्स के फीचर्स, परफॉर्मेंस और उनके कैमरा के बारे में.

Google Pixel 10 vs OnePlus 15: स्मार्टफोन इंडस्ट्री हर साल नए फ्लैगशिप फोन्स को लॉन्च कर रही है, जिससे लोगों के पास ज्यादा प्रीमियम और फीचर वाले फोन लेने के ऑप्शन्स हो गए हैं. आजकल मार्केट में बहुत से ऐसे स्मार्टफोन्स हैं, जो कीमत और परफॉर्मेंस के मामले में बेहद किफायती माने जाते हैं. आज हम ऐसे ही दो प्रीमियम स्मार्टफोन्स की बात करने वाले हैं, जो अपने सेगमेंट के बेस्ट फोन माने जाते हैं. जी हां, हम बात करने जा रहे हैं  Google Pixel 10 और OnePlus 15 की. दोनों ही फोन्स बेहतरीन लुक्स और कैमरा के साथ मिलते हैं.

दोनों ही स्मार्टफोन्स में आपको Android 16 के साथ दमदार हार्डवेयर देखने को मिलते हैं. चलिए जानते हैं दोनों स्मार्टफोन्स के फीचर्स, परफॉर्मेंस और उनके कैमरा के बारे में. 

फीचर्स के मामले में कौन कैसा?

फीचर्स की बात की जाए तो फीचर्स के मामले में दोनों फोन्स काफी बेहतरीन हैं. Google Pixel 10 में आपको 6.3 इंच की डिस्प्ले मिलने के साथ ही साथ 3000 निट्स ब्राइटनेस भी देखने को मिलती है. इसके अलावा इस फोन में आपको Tensor G5 chip और 7 साल का एंड्रॉइड OS और सुरक्षा अपडेट का भी फीचर मिलता है. वहीं, OnePlus 15 में आपको फोटो एडिटिंग और ट्रांस्लेशन के लिए आर्टीफिशियल इंटेलिजेंस AI का बेस्ट फीचर मिलता है. इस फोन में 120W की चार्जिंग और 6.78 इंच की 165Hz LTPO AMOLED डिस्प्ले भी मिलती है. 

कैमरा में कौन किससे आगे?

Google Pixel 10 में आपको 48 मेगापिक्सल का मेन कैमरा मिलने के साथ ही साथ 5x ऑप्टिकल जूम भी देखने को मिलता है. इसके साथ ही साथ 48 मेगापिक्सल का अल्ट्रा वाइड मिलने के साथ-साथ AI फीचर्स भी मिलते हैं. यह फोटोग्राफी के लिए बेस्ट माना जाता है. वहीं, OnePlus 15 5G में आपको ट्रिपल कैमरा ऑप्शन मिलता है, जिसमें 50MP रियर कैमरा सिस्टम मिलने के अलावा 50MP Sony IMX906 मेन सेंसर भी दिया जाता है, जिसमें OIS का ऑप्शन भी मिलता है. 

कीमत में क्या है अंतर?

कीमत के मामले में दोनों फोन्स किफायती हैं. Google Pixel 10 आपको 71,000 से लेकर 75,000 रुपये के बीच में देखने के लिए मिलता है. वहीं, OnePlus 15 5G आपको 72,999 रुपये के आस-पास देखने को मिल सकता है.

Kunal Mishra

कुनाल इंडिया न्यूज में बतौर सीनियर सब एडिटर काम कर रहे हैं. इनकी ऑटो और टेक पर काफी अच्छी पकड़ है. कुनाल पत्रकारिता में पिछले 6 साल से ज्यादा समय से सक्रिय हैं. इन्हें टेक-ऑटो की खबरों पर महारत हासिल है. ये वायरल खबरों के साथ बिजनेस सेक्शन पर भी काम करते हैं.

Recent Posts

‘दबाव नहीं डाला…’, DGCA ने VIP फ्लाइट के लिए जारी किया सख्त नियम, जानें क्या हुआ बदलाव?

DGCA VIP Flight New Rules 2026: नागरिक उड्डयन महानिदेशालय ने जरूरी गाइडलाइंस शेयर की है,…

Last Updated: March 27, 2026 23:55:00 IST

थमने का नाम नहीं ले रहे ट्रंप-नेतन्याहू, ईरान के न्यूक्लियर प्लांट पर किया हमला; धुंआ-धुंआ हो गया इलाका

Iran Israel War: मिडिल ईस्ट में जारी जंग को लेकर एक तरफ शांति वार्ता का…

Last Updated: March 27, 2026 23:43:56 IST

River Fact: कुदरत का करिश्मा या रहस्य? समुद्र तक पहुंचने से पहले ही लापता हो जाती है ये नदी

Luni River Rajasthan Facts: हम सभी जानते हैं कि इस धरती पर अनगिनत नदियां बहती…

Last Updated: March 27, 2026 23:22:26 IST

मिडिल ईस्ट में जारी जंग के बीच एक्शन में दिखे पीएम मोदी, सभी राज्यों के सीएम के साथ की मीटिंग; दिए ये निर्देश

PM Modi Meeting: मिडिल ईस्ट में जारी जंग के बीच पीएम मोदी ने सभी राज्यों…

Last Updated: March 27, 2026 23:11:01 IST

RCB vs SRH: कप्तानी में ईशान किशन का शानदार रिकॉर्ड, आंकड़े देख टेंशन में RCB, बेंगलुरु में काटेंगे बवाल!

Ishan Kishan Captaincy Record: ईशान किशन सनराइजर्स हैदराबाद टीम की कप्तानी संभालने के लिए तैयार…

Last Updated: March 27, 2026 22:47:59 IST

IPL 2026 Commentators: डिविलियर्स-रैना की वापसी, आर अश्विन करेंगे डेब्यू, कॉमेंट्री पैनल का ऐलान, देखें पूरी लिस्ट

IPL 2026 Commentators: 19वां इंडियन प्रीमियर लीग 28 मार्च 2026 से शुरू होगा. इसकी शुरुआत…

Last Updated: March 27, 2026 21:53:39 IST