google pixel 10 vs samsung s24 Comparision: स्मार्टफोन की दुनिया में आजकल टेक्नोलॉजी और फीचर्स का मुकाबला हो रहा है. हर स्मार्टफोन निर्माता कंपनी दमदार फीचर्स और लेटेस्ट टेक्नोलॉजी के साथ अपने स्मार्टफोन को लॉन्च कर रही है. इससे मार्केट में कॉम्पिटिशन और ज्यादा बढ़ जाता है. आजकल गूगल के स्मार्टफोन काफी चर्चा में हैं. क्लीन, स्मार्ट और AI-पावर्ड फीचर्स के साथ यह इसकी पिक्सल सीरीज टेक्नोलॉजी की दुनिया में हलचल मचा रहा है. google pixel 10 एक अच्छा और लेटेस्ट स्मार्टफोन है, जिसका सीधा मुकाबला samsung s24 ultra के साथ होता है.
दोनों ही स्मार्टफोन अपने सेगमेंट के काफी दमदार स्मार्टफोन हैं. चलिए जानते हैं इन दोनों स्मार्टफोन्स में से कौन सा स्मार्टफोन लेना ज्यादा किफायती हो सकता है.
कौन सा स्मार्टफोन कैमरा में ज्यादा अच्छा
अगर आप कैमरा देखकर स्मार्टफोन चुनना चाहते हैं तो ऐसे में google pixel 10 vs samsung s24 ultra दोनों ही काफी अच्छे हैं. दोनों की कैमरा क्वालिटी काफी दमदार मानी जाती है. pixel 10 में आपको 48 मेगापिक्सल का कैमरा मिलता है. इसके साथ ही 13 MP अल्ट्रावाइड कैमरा और 10.8 MP 5x telephoto lens मिलता है. वहीं, samsung s24 ultra में आपको आपको 200 मेगापिक्सल का प्राइमरी या रियर कैमरा मिलता है. यही नहीं, इसमें 10MP का 3x telephoto लेंस भी मिलता है.
फीचर्स के मामले में कौन है बेस्ट
अगर बात करें फीचर्स की तो फीचर्स के मामले में भी दोनों लेटेस्ट टेक्नोलॉजी के साथ आते हैं. Samsung S24 Ultra में आपको 6.8″ anti-reflective Dynamic AMOLED 2X डिस्प्ले मिलने के साथ ही ऑप्टिकल क्वालिटी जूम मिलता है. इसके साथ ही आपको इसमें Snapdragon chip भी देखने को मिलती है. google pixel 10 में आपको AI के कई लेटेस्ट फीचर्स मिलने के साथ ही Tensor G5 chip मिलने के साथ ही 3000 निट्स की ब्राइटनेस का भी ऑप्शन देखने को मिलता है.
दोनों की कीमत में कितना है अंतर
दोनों ही स्मार्टफोन्स की कीमत की अगर बात करें तो Samsung S24 Ultra आपको 1,05,999 से 1,19,999 की कीमत पर देखने के लिए मिलता है. हालांकि,अब इसकी कीमत में कुछ गिरावट आई है. आप कुछ ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म्स से इस फोन को कम में ले सकते हैं. वहीं, google pixel 10 आपको 72 हजार से लेकर 75000 रुपये तक देखने के लिए मिलता है.