<

गूगल पिक्सल 10 या 10ए कौन सा स्मार्टफोन ज्यादा बेहतर, जानें फीचर्स, स्पेसिफिकेशन्स और कीमत समेत बहुत कुछ

गूगल पिक्सल जल्द अपना पिक्सल 10 सीरीज का 10ए स्मार्टफोन लॉन्च करने जा रहा है. हाल ही में इसकी कुछ डिटेल्स भी सामने आई हैं. इसकी अनुमानित कीमत, लॉन्च डेट और फीचर्स का खुलासा हुआ. आइए जानते हैं ये स्मार्टफोन गूगल पिक्सल 10 से कितना अलग है?

Google Pixel 10 vs 10a: वर्तमान समय में गूगल के स्मार्टफोन्स की मांग भी लोगों में तेजी से बढ़ रही है. हाल ही में गूगल ने गूगल पिक्सल 10 सीरीज को लॉन्च किया था. अब कंपनी सीरीज का 10ए वर्जन लॉन्च करने जा रही है, लोग इसका लंबे समय से इंतजार कर रहे हैं. लॉन्च से पहले ही इसकी काफी डिटेल्स भी लीक हो गई हैं. वहीं बहुत से लोग ये जानना चाहते हैं कि आखिर गूगल पिक्सल 10 और 10ए में से बेहतर कौन है? आइए जानते हैं, दोनों स्मार्टफोन्स की बैटरी, फीचर्स, कीमत और स्पेसिफिकेशन्स आदि के बारे में…

स्मार्टफोन्स की डिस्प्ले

गूगल पिक्सल 10ए में 6.28 इंच की OLED डिस्प्ले दी जा सकती है. खबरों की मानें तो Google के इस स्मार्टफोन में LTPS टेक्नोलॉजी दी जा सकती है. वहीं पिक्सल 10 जो पहले से ही लॉन्च हो चुका है, उसमें भी 6.3 इंच की OLED डिस्प्ले दी गई है. इस डिस्प्ले में 120Hz रिफ्रेश रेट सपोर्ट करता है और 3000 निट्स की पीक ब्राइटनेस के साथ आती है. स्क्रीन प्रोटेक्शन के लिए इसमें Corning Gorilla Glass Victus 2 का इस्तेमाल किया गया है.

गूगल पिक्सल 10 और 10ए स्पेसिफिकेशन्स

  • गूगल पिक्सल 10ए में Tensor G4 चिपसेट दिया जा सकता है. वहीं गूगल 10 में Tensor G5 चिपसेट दिया गया है.
  • गूगल पिक्सल 10ए में 8जीबी रैम और 128जीबी इनबिल्ट स्टोरेज दी जा सकती है. वहीं गूगल पिक्सल 10 में भी 8जीबी रैम और 128जीबी स्टोरेज मिलता है.
  • गूगल पिक्सल 10ए में 5100mAh की बड़ी बैटरी दी जा सकती है. वहीं गूगल पिक्सल 10 में 4970mAh की बैटरी दी गई है.

कैमरा सेटअप

गूगल पिक्सल 10ए में डुअल रियर कैमरा सपोर्ट मिल सकता है. इसमें बैक पैनल पर 48 मेगापिक्सल का कैमरा दिया गया है. इसके साथ 13 मेगापिक्सल Ultra wide एंगल लेंस भी दिया गया है. इससके फ्रंट में सेल्फी के लिए 13 मेगापिक्सल का कैमरा दिया गया है. वहीं गूगल पिक्सल 10 में ट्रिपल कैमरा सेटअप दिया गया है. इसमें प्राइमरी 48-मेगापिक्सल का कैमरा दिया गया है. इसमें सेकेंडरी कैमरा 13-megapixel का अल्ट्रावाइड एंगल लेंस दिया गया है. वहीं तीसरा कैमरा 10.8 मेगापिक्सल का टेलीफोटो कैमरा है. वहीं सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए 10.5 मेगापिक्सल का कैमरा दिया गया है.

स्मार्टफोन की लॉन्चिंग

बता दें कि गूगल पिक्सल का 10ए स्मार्टफोन जल्द लॉन्च होने वाला है. हालांकि इसे कब लॉन्च किया जाएगा, इसकी तारीख अभी आधिकारिक रूप से सामने नहीं आई है. वहीं गूगल पिक्सल 10 को बीते साल लॉन्च किया जा चुका है. आप दोनों फोन्स की डिेल्स देखने के बाद ये समझ सकते हैं कि आपकी जरूरत के हिसाब से कौन सा स्मार्टफोन बेहतर है.

Deepika Pandey

दीपिका पाण्डेय साल 2020 से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं. उन्होंने 2020 में BJMC की डिग्री हासिल की. करियर की शुरुआत खबर टुडे न्यूज, DNP News और दैनिक खबर जैसे प्लेटफॉर्म्स से बतौर एंकर और कंटेंट राइटर की. उन्होंने क्राइम, एंटरटेनमेंट, पॉलिटिक्स, लाइफस्टाइल, ऑटो-टेक और करेंट अफेयर्स पर काम किया है. इसके बाद हरिभूमि वेबसाइट में दिल्ली-NCR और नेशनल बीट कवर की. वर्तमान में वह इंडिया न्यूज में सीनियर कॉपी राइटर हैं. उनकी विशेषज्ञता क्राइम और एंटरटेनमेंट, बॉलीवुड, हॉलीवुड और भोजपुरी के साथ पॉलिटिक्स, लाइफस्टाइल, वायरल न्यूज, ह्यूमन इंटरेस्ट और ट्रेंडिंग स्टोरीज में है.

Recent Posts

Lucknow Crime: नाक से खून, टूटी हड्डियां…लिव-इन पार्टनर की लाश छोड़ भागी प्रेमिका, कमरे का मंजर देख कांप गई पुलिस

Lucknow Crime News: लखनऊ में 28 साल के चिकन कारोबारी शिवा शर्मा की चौथी मंजिल…

Last Updated: October 11, 2026 10:24:03 IST

CJP Protest: क्या जेल जाएंगे अभिजीत दीपके, आशुतोष रांका और सौरभ दास? CJP के तीनों नेताओं की आज कोर्ट में पेशी; रत्ना सिंह ने किया खुलासा

CJP Protest: सीजेपी लीगल हेड रत्ना सिंह ने बताया कि अभिजीत, आशुतोष और सौरभ को…

Last Updated: October 11, 2026 10:07:54 IST

Silver Rate Today: चांदी के भाव में कितना बदलाव? दिल्ली से जयपुर तक जानें 10 राज्यों में 1 किलो का ताजा रेट

Silver Price Today 11 October 2026: आज चांदी खरीदने से पहले ताजा भाव जरूर जानें.…

Last Updated: October 11, 2026 09:53:11 IST

Gold Rate Today 11 October 2026: दिवाली से पहले सोने ने छुड़ाए पसीने! कीमतों में जोरदार तेजी, जानें 22 और 24 कैरेट का भाव

Gold Rate Today 11 October 2026: बुलियन के मुताबिक, 24 कैरेट सोने का भाव 1,51,690…

Last Updated: October 11, 2026 09:52:33 IST

Mr Faisu Wife Tanya: कौन हैं Mr. Faisu की खूबसूरत बेगम तान्या? मदीना में रचाया निकाह, पहली तस्वीरें देख फैंस बोले- ‘माशाअल्लाह’

Mr Faisu Wife Tanya: सोशल मीडिया स्टार मिस्टर फैसु यानी फैसल शेख ने सऊदी अरब…

Last Updated: October 11, 2026 09:17:40 IST

Ram Mandir Prasad: रामलला का प्रसाद कितना शुद्ध? FSSAI की जांच में मिले 103 अंक, जानें पूरी रिपोर्ट

Ram Mandir Prasad: अयोध्या के राम मंदिर को प्रसाद की गुणवत्ता और स्वच्छता के लिए…

Last Updated: October 11, 2026 09:03:10 IST