Bollywood Trends: इन दिनों सोशल मीडिया पर एक ट्रेंड धूम मचा रहा है. इसमें बॉलीवुड सितारे अपनी 10 साल पुरानी यानी 2016 की तस्वीरें साझा कर रहे हैं. इस लिस्ट में सोनम कपूर, अनन्या पांडे, खुशी कपूर, करीना कपूर खान जैसे सितारे शामिल है. देखें आखिर कैसे दिखते थे ये सितारे.
बॉलीवुड ट्रेंड्स
Bollywood Celebs Trends: सोशल मीडिया पर एक नया ट्रेंड देखने को मिल रहा है, जिसमें सेलेब्रिटीज अपनी 10 साल पुरानी तस्वीरें खंगाल रहे हैं. साथ ही वह इन्हें पोस्ट भी कर रहे हैं, जिसे देख दर्शक अपनी राय दे रहे हैं. ऐसा लग रहा है मानो साल 2026 में इंस्टाग्राम पर 2016 की पुरानी तस्वीरों की बाढ़ सी आ गई है. चलिए एक नजर डालते हैं आखिर 10 साल पहले कैसे दिखते थे आपके चहेते सितारे.
करीना कपूर ने सोशल मीडिया पर 2016 की पुरानी तस्वीरों का एक कोलाज साझा किया है. इसमें एक्ट्रेस ने अपने जीवन के यादगार पलों को याद किया. अभिनेत्री ने अपनी प्रेग्नेंसी के दिनों को भी शेयर किया है. वहीं, अन्य तस्वीरों में वह अपने पति और परिवार संग दिख रही हैं.
खुशी कपूर ने कुछ पुरानी तस्वीरें साजा की हैं. इनमें से ज्यादातर तस्वीरों में खुशी अकेले पोज देती नजर आ रही हैं, जबकि कुछ में जाह्नवी कपूर और अन्य लोगों के साथ भी हैं.
सोनम कपूर ने 2016 की पर्सनल लाइफ और अचीवमेंट्स पर प्रकाश डाला है. इसी साल उनकी हिट फिल्म ‘नीरजा’ रिलीज हुई थी. वह अपने पति के साथ भी दिख रही हैं.
अभिनेत्री अनन्या पांडे ने 2016 के अपने कुछ यादगार पलों को भी याद किया है. उन्होंने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर लिखा कि कैसे 2016 ने उन्हें बदलने का काम किया. एक तस्वीर में वह शाहरुख खान के छोटे बेटे अबराम के साथ दिख रही हैं. वहीं एक में वह अपने भाई अहान पांडे को राखी बांधने दिख रही हैं.
सोशल मीडिया पर चले रहे इस ट्रेंड में सितारे 2016 की अपनी तस्वीरें पोस्ट कर रहे हैंं. साथ ही वह याद कर रहे हैं कि उस समय उनका जीवन कैसा था. कई पोस्ट में सेलिब्रिटीज उस साल की व्यक्तिगत उपलब्धियों, दोस्ती या करियर से जुड़े खास पलों का जिक्र कर रहे हैं.
Jiyaa Shankar-Karan Dhanak Engagement: बिग बॉस फेम जिया शंकर ने मंगेतर करण धनक से सगाई…
Diwali Special Train 2026: दिवाली और छठ पूजा पर यात्रियों की अतिरिक्त भीड़ को देखते…
IND vs NZ 5th T20I: भारत और न्यूजीलैंड के बीच पांचवां टी20 1 नवंबर को…
MS Dhoni: 31 अक्टूबर 2005 को महेंद्र सिंह धोनी ने श्रीलंका के खिलाफ जयपुर में…
Delhi Pollution Rules: दिल्ली में 1 नवंबर 2026 से सर्दियों के प्रदूषण को नियंत्रित करने…
Caught on Camera: मुंबई पुलिस के मुताबिक, यह घटना शुक्रवार रात करीब 8:30 बजे संगीत…