<

Google Pixel 10A फरवरी में होगा लॉन्च: डुअल कैमरा और दमदार बैटरी के साथ मिड-रेंज में मचाएगा धमाल

Google Pixel 10A: 8GB रैम, 48MP कैमरा और 5100mAh बैटरी के साथ गूगल पिक्सल में कई तरह के नए फीचर्स देखने को मिल सकते हैं, जाने सबकुछ.

Google Pixel 10A: गूगल अपने सबसे चर्चित ‘A-सीरीज़’ स्मार्टफोन के नए मॉडल को लॉन्च करने की तैयारी में है. गूगल अगले महीने अपने Pixel 10A स्मार्ट फोन को लॉन्च कर सकती है. पिछले साल मार्च में गूगल ने Pixel 9A लॉन्च किया था.

गूगल इस बार अपने पिक्सल सीरीज को जल्दी लॉन्च करने की तैयारी में है. रिपोर्ट के मुताबिक कई सारी लीक में पिक्सल 10A स्मार्ट फोन से जुड़ी जानकारी सामने आई है. तो चलिए जानते हैं गूगल पिक्सल 10A स्मार्ट फोन से जुड़ी जानकारी.

डिस्प्ले किस तरह का है?

गूगल के पीक्सल 9A स्मार्ट फोन की तरह 10A में भी AMOLED डिस्पले मिलने की संभावना है. मिली जानकारी के अनुसार पिक्सल 10A में LTPS टेक्नोलॉजी मिल सकती हैजिसका अर्थ है कि स्क्रीन 1 हर्टज रिफ्रेस रेट से नीचे नहीं मिलेगी. फोन में संभावित रूप से 6.82 इंच का डिस्प्ले होगा, जिसमें फुलHD प्लस रिजॉल्यूशन देखने को मिल सकता है.

डिजाइन कैसा है?

पिक्सल 10A के लिक हुए रिपोर्ट से पता चलता है आने वाले गूगल के पिक्सल 10A में भी पिछले साल लॉन्च हुए पिक्सल 9A की तरह डिजाइन दी जाएगी. हो सकता है यह फोन में रियर पर गूगल एक फ्लैट प्लास्टिक बैक पैनल मिलता है इसपर एक छोटा पिल-शेप आइलैंड होगा जिस्में डुअल रियर कैमरा सेटअप हो सकता है. रियर में मेन लेंस 48 मेगापिक्सल कैमरा मिलने की उम्मीद है, वहीं, 13 मेगापिक्सल का अल्ट्रावाइड कैमरा दिया जा सकता है

कलर ऑपशन क्या है?

इस फोन की सेल फरवरी महीने के मध्य से शुरु की जा सकती है. इस फोन को कंपनी 4 कलर वेरिएंट्स में लॉन्च कर सकती है, जिसमें Lavender, Obsidian, Fog, Berry जैसे विकल्प आपको दिए जा सकते हैं.

पिक्सल 10A स्टोरेज

गूगल के Pixel 10A में स्टोरेज की बात करें तो फोन में 128GB स्टोरेज, और 256GB स्टोरेज के विकल्प दिए जा सकते हैं.

पिक्सल 10A बैटरी और रैम

Pixel 10A फोन में 8 GB रैम मिलने की उम्मीद है और बैटरी 5100mAh बैटरी से इस फोन को को जुड़ा जा सकता है. इसमें Tensor G4 चिपसेट दिया जाएगा.

Google Pixel 10A की कीमत कितनी है?

Google Pixel 10A के 128 GB स्टोरेज वाले बेस वेरियंट की कीमत 50,000 रुपये के करीब हो सकती है. वहीं, 256 GB स्टोरेज वेरिएंट को करीब 60,000 रुपये के करीब हो सकती है.

Recent Posts

हापुड़ में ड्यूटी के दौरान दरोगा की मौत, रातभर कुर्सी पर बैठे रहे लक्ष्मण सिंह, सुबह ग्रामीणों को हुआ शक

Hapur News: उत्तर प्रदेश के हापुड़ में बहादुरगढ़ थाने में तैनात उप निरीक्षक लक्ष्मण सिंह…

Last Updated: November 3, 2026 23:16:14 IST

PNB में 10.24 करोड़ की हेराफेरी, महिला बैंककर्मी और निजी सहयोगी गिरफ्तार, पुणे से पकड़ा गया आरोपी

PNB scam: ग्रेटर नोएडा के पंजाब नेशनल बैंक की पाई शाखा में खाताधारकों के खातों…

Last Updated: November 3, 2026 23:05:09 IST

Moradabad Viral Video: सड़क बुर्का पहनी महिला का हाईवोल्टेज ड्रामा, युवक को जड़ा थप्पड़,  मुरादाबाद का वीडियो चर्चा में

Moradabad Viral Video: उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद में सड़क पर एक बुर्का पहनी महिला और…

Last Updated: November 3, 2026 22:47:58 IST

मुर्गे के खून से लिखता था लव लेटर, निजी वीडियो से तुड़वाए शादी के रिश्ते, KGMU के पूर्व डॉक्टर पर लगे गंभीर आरोप

KGMU case: लखनऊ के KGMU के पूर्व रेजिडेंट डॉक्टर रमीजुद्दीन नायक उर्फ रमीज मलिक पर…

Last Updated: November 3, 2026 22:17:52 IST

Dombivali murder case: शराब पीते वक्त दोस्त से हुआ झगड़ा, लात-घूंसों से कर दिया कत्ल, 20 दिन बाद खुद खोला राज

Dombivali murder case: महाराष्ट्र के डोंबिवली में 9 अक्टूबर को शराब पीने के दौरान हुए…

Last Updated: November 3, 2026 21:57:03 IST

Gurnoor Brar Viral Chat: गुरनूर बराड़ की प्राइवेट चैट वायरल, शर्टलेस तस्वीर को लेकर सोशल मीडिया पर चर्चा, जानें क्या है पूरा मामला

Gurnoor Brar Viral Chat: भारतीय तेज गेंदबाज गुरनूर बराड़ के नाम से सोशल मीडिया पर…

Last Updated: November 3, 2026 20:08:45 IST