मुंबई में एक लापता बुजुर्ग महिला को उसके पोते ने GPS ट्रैकर की मदद से ढूंढ निकाला. उसने अपनी दादी की सुरक्षा के लिए पहले ही उनके हार में एक GPS डिवाइस लगा दिया था, जिससे उन्हें ढूंढना बहुत आसान हो गया. आइए जानते हैं पूरी कहानी.
GPS
मुंबई में एक पोते ने अपनी लापता दादी को नाटकीय तरीके से ढूंढ निकाला. पोते ने अपनी दादी को ढूंढने के लिए GPS ट्रैकर का इस्तेमाल किया. यह घटना दक्षिण मुंबई में हुई, जहां 3 दिसंबर की शाम को सायरा नाम की एक बुजुर्ग महिला हमेशा की तरह टहलने निकलीं, लेकिन देर रात तक घर नहीं लौटीं.
जानकारी के अनुसार, सेवरी इलाके में एक दोपहिया वाहन से टक्कर में महिला घायल हो गईं, जिसके बाद मौके पर मौजूद लोगों ने उन्हें अस्पताल पहुंचाया. परिवार को इस बारे में कोई जानकारी नहीं थी. इसी दौरान, सायरा के पोते वसीम को याद आया कि उसने अपनी दादी की सुरक्षा के लिए उनके हार में एक GPS ट्रैकर लगाया था.
वसीम ने अपने मोबाइल फोन पर GPS खोला और लोकेशन ट्रैक की. लोकेशन पर परेल में एक प्राइवेट अस्पताल दिखा. परिवार तुरंत अस्पताल पहुंचा, जहां सायरा भर्ती थीं. इसके बाद उन्हें आगे के इलाज के लिए दूसरे अस्पताल में रेफर कर दिया गया.
आजकल, बाजार में कई तरह के मिनी GPS ट्रैकर्स उपलब्ध हैं, जिन्हें बुजुर्गों, बच्चों, पालतू जानवरों, वाहनों, बैग आदि से जोड़ा जा सकता है. देश में कई कंपनियां पहनने योग्य GPS ट्रैकर्स बेच रही हैं. इन्हें हार की तरह भी पहना जा सकता है. बाजार में कई लोकप्रिय विकल्प उपलब्ध हैं.
ये ट्रैकर्स बहुत ही किफायती कीमत पर मिलते हैं. आप इन्हें ऑनलाइन या ऑफलाइन स्टोर से 1000 से 4000 रुपये के बीच खरीद सकते हैं. इसकी मदद से आप अपने परिवार के सदस्यों को ट्रैक कर सकते हैं, और अपनी ज़रूरी चीज़ों, वॉलेट और कार पर भी नज़र रख सकते हैं.
IPL 2027 से पहले बड़ा खिलाड़ी ट्रेड हुआ है। टी. नटराजन ₹5 करोड़ में सनराइजर्स…
Meerut Blue Drum Case: मुस्कान ने बॉयफ्रेंड साहिल के साथ मिलकर अपने पति सौरभ की…
नई दिल्ली, 12 अक्टूबर: भारतीय सिनेमा के महानायक अमिताभ बच्चन के 84वें जन्मदिन के अवसर…
UP Politics: उत्तर प्रदेश में आगामी विधानसभा चुनाव से पहले राजनीति में हलचल तेज हो…
माता भगवती देवी शर्मा जन्म शताब्दी महोत्सव 31 अक्टूबर से 2 नवंबर तक इंदिरा गांधी…
सूरत (गुजरात) [भारत], 13 अक्टूबर: आर्सेलरमित्तल और निप्पॉन स्टील के संयुक्त उद्यम एएम/एनएस इंडिया ने प्रधानमंत्री…