<

लेना चाहते हैं स्पोर्ट्स बाइक? Hero Karizma XMR 250 vs honda cbr 250 में से क्या रहेगी बेस्ट, जानें अंतर

दोनों ही बाइकें काफी बेहतरीन लुक्स और दमदार परफॉर्मेंस के साथ आती हैं. लेकिन, अगर आप इन दोनों में से किसी एक को लेना चाहते हैं तो बेहतर होगा कि इनके बीच के अंतर के बारे में जान लें.

Hero Karizma XMR 250 vs honda cbr 250: भारतीय बाइक मार्केट में 250cc और 350cc वाला सेगमेंट हमेशा से खास रहा है. खास इसलिए रह है क्योंकि इस सेगमेंट में आने वाली स्पोर्ट्स बाइकें हमेशा चर्चा में रहती हैं. इस सेगमेंट की बाइकों की मांग हमेशा ऑटोमोबाइल इंडस्ट्री में रही हैं. Hero Karizma XMR 250 vs honda cbr 250 दोनों एक ही सेगमेंट की बाइकें हैं, जो आपसे में एक दूसरे को कड़ी टक्कर देती हैं. एक तरफ है हीरो तो एक तरफ हॉन्डा ने अपनी दमदार बाइक को भारतीयब बाजार में उतारा है.

दोनों ही बाइकें काफी बेहतरीन लुक्स और दमदार परफॉर्मेंस के साथ आती हैं. लेकिन, अगर आप इन दोनों में से किसी एक को लेना चाहते हैं तो बेहतर होगा कि इनके बीच के अंतर के बारे में जान लें. 

Karizma XMR 250 के फीचर्स

Karizma XMR 250 को अभी भारत में आधिकारिक रूप से लॉनेच नहीं किया गया है. लेकिन लीक के मुताबिकइस बाइक में आपको TFT डिजिटल इंस्ट्रुमेंटल क्लस्टर मिलने के साथ ही साथ नैविगेशन और ब्लूटूथ की कनेक्टिविटी भी मिलती है. इसके अलावा इसमें आपको ड्यूल चैनल ABS मिलने के साथ ही साथ फुल एलईडी लाइटिंग और डीआरएल्स भी मिलते हैं. 

honda cbr 250 के फीचर्स

honda cbr 250 में आपको डिजिटल स्पीडोमीटर,ओडोमीटर और फ्यूल गौज का भी ऑप्शन देखने के लिए मिलता है. इसतना ही नहीं इस बाइक में आपको सेफ्टी फीचर के तौर पर कंबाइन्ड ABSका भी ऑप्शन दिया गया है. इस बाइक में आपको 296mm फ्रंट और 220mm की रियर डिस्क ब्रेक भी मिलती है. 

परफॉर्मेंस में कौन आगे?

Karizma XMR 250 में आपको 250 cc का सिंगल सिलेंडर, लिक्विड कूल्ड DOHC 4V इंजन देखने के लिए मिलता है. यह बाइक आपको 29.5 bhp की पावर देने के साथ ही साथ 25 Nm का टॉर्क भी जनरेट करती है. इस बाइक में आपको 6 स्पीड गियर बॉक्स मिलते हैं. वहीं, honda cbr 250 में आपको 249.6cc का 4 स्ट्रोक, SI इंजन मिलने के साथ ही लिक्विड कूल्ड इंजन मिलता है, जो 26.15 से लेकर 26.5 PS की पावर देता है साथ ही 22.9 Nm का टॉर्क भी जनरेट करता है.

Kunal Mishra

कुनाल इंडिया न्यूज में बतौर सीनियर सब एडिटर काम कर रहे हैं. इनकी ऑटो और टेक पर काफी अच्छी पकड़ है. कुनाल पत्रकारिता में पिछले 6 साल से ज्यादा समय से सक्रिय हैं. इन्हें टेक-ऑटो की खबरों पर महारत हासिल है. ये वायरल खबरों के साथ बिजनेस सेक्शन पर भी काम करते हैं.

Recent Posts

Maharashtra Crime: बचपन का दोस्त बना जान का दुश्मन! कार से मारी टक्कर, फिर डंडे से हमला

Maharashtra Crime News: महाराष्ट्र के छत्रपति संभाजीनगर में बचपन के दोस्त ने अपने दूसरे दोस्त…

Last Updated: October 23, 2026 22:29:04 IST

खुद को हिंदू बताकर की शादी, फिर पत्नी पर नमाज पढ़ने का दबाव! सहारनपुर में जुनैद गिरफ्तार

Accused of marrying by hiding identity: उत्तर प्रदेश के सहारनपुर जिले के गंगोह थाना क्षेत्र…

Last Updated: October 23, 2026 22:12:39 IST

Jordan church attack: जॉर्डन के चर्च में अंतिम संस्कार के दौरान अंधाधुंध गोलीबारी, 7 लोगों की मौत, कई घायल

Jordan church attack: जॉर्डन के कराक शहर के हमौद चर्च में शुक्रवार को एक व्यक्ति…

Last Updated: October 23, 2026 21:23:00 IST

Bihar firecracker accident: सीवान में पटाखा बनाते समय मकान में भीषण विस्फोट, 4 शव बरामद, कई लोग घायल

Bihar firecracker accident: बिहार के सीवान जिले के जामो थाना क्षेत्र के अलमापुर गांव में…

Last Updated: October 23, 2026 20:52:49 IST

करवा चौथ पर भद्रा का साया या नहीं? व्रत रखने से पहले जान लें पूजा का सही मुहूर्त, जानें किस शहर में कब दिखेगा चांद

Karwa Chauth 2026: करवा चौथ 2026 का व्रत 29 अक्टूबर, गुरुवार को रखा जाएगा. पूजा…

Last Updated: October 23, 2026 20:45:19 IST

हरियाणा में बिजली कर्मचारियों की हड़ताल खत्म, सरकार से बनी सहमति; सप्लाई बहाल करने की तैयारी

Haryana Electricity Strike: हरियाणा में काफी समय से बिजली कर्मचारी हड़ताल पर थे, जो अब…

Last Updated: October 23, 2026 19:51:26 IST