अगर आप स्कूटर खरीदने का मन बना रहे हैं, तो टीवीएस जुपिटर या होंडा एक्टिवा 5जी खरीद सकते हैं. दोनों ही स्कूटर अपने-अपने सेगमेंट के बेहतरीन ऑप्शन्स हैं. इनके फीचर्स और स्पेसिफिकेशन्स लगभग एक जैसे हैं लेकिन कुछ चीजों दोनों को एक-दूसरे से अलग बनाती हैं.
Honda Activa 5G vs TVS Jupiter Classic
Honda Activa 5G vs TVS Jupiter Classic: स्कूटर खरीदने से पहले लोग अक्सर ये सोचते हैं कि वे कौन सा स्कूटर खरीदें, जो परफॉर्मेंस, माइलेज और फीचर्स हर तरह से बेहतर हो. ऐसे में जूपिटर क्लासिक एक बेहतर ऑप्शन हो सकता है, जो होंडा एक्टिवा 5जी जैसा ही है, जो डिस्कंटीन्यू हो चुका है. दोनों ही स्कूटर अपने-अपने सेगमेंट के लोकप्रिय स्कूटर हैं. एक्टिवा 5जी में भरोसेमंद इंजन, बेहतर माइलेज LED हेडलाइट और मेटैलिक बॉडी के साथ ठोस ब्रांड वैल्यू मिलती है, तो वहीं टीवीएस जुपिटर क्लासिक में 12 इंच के पहिए. टेलीस्कोपिक सस्पेंशन, फ्रंट डिस्क ब्रेक जैसे तमाम फीचर्स मिलते हैं.
होंडा एक्टिवा 5जी में 109.2 सीसी का इंजन दिया गया है, जो 8 बीएचपी की पावर देता है और 9 एनएम का टॉर्क जनरेट करता है. वहीं माइलेज की बात की जाए, तो ये लगभग 60 किलोमीटर प्रति लीटर का माइलेज देती है. वहीं जूपिटर क्लासिक में 109.7 सीसी कका इंजन दिया गया है, जो 8 बीएचपी की पावर देता है और 8 एनएम का टॉर्क जनरेट करता है. वहीं ये स्कूटर लगभग 55 किलोमीटर प्रति लीटर का माइलेज देती है.
लुक डिजाइन के मामले में, भारत में स्कूटरों को मुख्य रूप से तीन कैटेगरी में बांटा गया है. फैमिली ओरिएंटेड डिजाइन, स्पोर्टी डिजाइन और मैक्सी-स्कूटर डिजाइन. हालांकि ये दोनों स्कूटर फैमिली डिजाइन वाले हैं, जिन्हें काफी पसंद किया जाता है. होंडा एक्टिवा 5G में LED हेडलैंप और एक पोजीशन लैंप मिलता है जो इसे रोबोटिक लुक देता है. फ्रंट पैनल पर क्रोम गार्निश के साथ 5G डेकल्स मिलते हैं. वहीं जुपिटर क्लासिक में एक विंडशील्ड, गोल क्रोम मिरर, एक कुशन वाली बैकरेस्ट और एक डुअल टोन सीट मिलती है. इसका लुक होंडा एक्टिवा 5जी से ज्यादा बेहतर दिखता है.
एक्टिवा 5G का इंस्ट्रुमेंटेशन देखने में काफी अच्छा लगता है. इसमें डिजिटल एनालॉग कॉम्बो है और इसमें एक ECO स्पीड इंडिकेटर भी दिया गया है. एक डिजिटल फ्यूल गेज, एक ट्रिपमीटर और एक डिजिटल वॉच भी दी गई है. हालांकि इसका स्पीडोमीटर एनालॉग है. आपको 4-इन-1 लॉक के साथ-साथ सामने की तरफ एक सीट खोलने का स्विच भी मिलता है. एक्टिवा में 18-लीटर का स्टोरेज एरिया भी मिलता है.
जूपिटर क्लासिक में रेट्रो थीम के साथ इंस्ट्रूमेंट कंसोल के लिए व्हाइट बैकग्राउंड दिया गया है. जुपिटर में एक्सटर्नल फ्यूल फिल मिलता है, जिसका मतलब है कि पेट्रोल पंप पर सीट से उतरने की जरूरत नहीं है. वहीं सुविधा के लिए दोनों स्कूटर में सीट के नीचे USB चार्जिंग भी मिलती है. जुपिटर क्लासिक में में 17 लीटर का स्टोरेज एरिया भी मिलता है.
दोनों स्कूटर की सैडल हाइट 765mm है, हालांकि जुपिटर का फ्लोरबोर्ड थोड़ा नीचे है. इससे राइडिंग पोज़िशन ज्यादा आरामदायक होती है.एक्टिवा का वजन 109kg है जबकि जुपिटर का वजन 108kg है. जुपिटर में एक्टिवा के 10-इंच के पहियों के मुकाबले बड़े 12-इंच के पहिये मिलते हैं.
होंडा एक्टिवा 5जी को डिस्कंटीन्यू किया जा चुका है. 2020 में इसकी एक्सशोरूम कीमत 55669 रुपए थी. वहीं टीवीएस जुपिटर की एक्सशोरूम कीमत 72,650 रुपए है.
Hyderabad Crime News: हैदराबाद के बोराबांदा में मां के लिव-इन पार्टनर पर पांच साल के…
Bhiwandi Hotel Viral Video: महाराष्ट्र के भिवंडी होटल में गाना बदलने को लेकर दो गुटों…
Bettiah Chicken Businessman Murder: FIR में मृतक के पिता ने बताया कि घटना से करीब…
Jeevan Pramaan Patra 2026: पेंशनर्स 30 नवंबर तक डिजिटल लाइफ सर्टिफिकेट जमा कर सकते हैं.…
Anshul Kamboj Bowling: भारत-न्यूजीलैंड पहले वनडे में अंशुल कंबोज ने शानदार गेंदबाजी करते हुए 10…
Madhubani ASI Firing Case: डिस्ट्रिक्ट मजिस्ट्रेट ने विरोध कर रही भीड़ को शांत करने की…