<

IND vs NZ 1st T20: भारत-न्यूजीलैंड की पहली टक्कर कहां? पिच रिपोर्ट से लेकर लाइव स्ट्रीमिंग तक… जानें सारी डिटेल्स

IND vs NZ 1st T20 Live Streaming: भारत और न्यूजीलैंड के बीच नागपुर में पहला टी20 मुकाबला खेला जाएगा. नागपुर के मैदान पर स्पिन गेंदबाजों का दबदबा रहता है. देखें पिच रिपोर्ट...

IND vs NZ 1st T20 Live Streaming: भारत और न्यूजीलैंड के बीच वनडे सीरीज खत्म होने के बाद बुधवार से 5 मैचों की टी20 सीरीज खेली जाएगी. बुधवार (21 जनवरी) को दोनों टीमें नागपुर में पहला टी20 मुकाबला खेलेंगी. वनडे सीरीज में कीवी टीम ने भारत को 2-1 से हराकर ऐतिहासिक जीत दर्ज की. ऐसे में भारतीय टीम टी20 सीरीज में न्यूजीलैंड को हराकर बदला लेना चाहेगी. इस टी20 सीरीज में सूर्यकुमार यादव भारतीय टीम की कमान संभालेंगे, जबकि मिचेल सैंटनर न्यूजीलैंड की कप्तानी करेंगे. यह सीरीज अगले महीने शुरू हो रहे टी20 वर्ल्ड कप के लिहाज से काफी अहम है. इससे दोनों टीमों को वर्ल्ड कप के लिए तैयारी करने का मौका मिलेगा. इस सीरीज का पहला टी20 मुकाबला नागपुर में खेला जाएगा. इस सीरीज में भारतीय फैंस की निगाहें कप्तान सूर्यकुमार यादव पर होंगी, जो पिछले डेढ़ साल से अपनी खराब फॉर्म से जूझ रहे हैं. वहीं, इस सीरीज में शुरुआती 3 मैचों में तिलक वर्मा की जगह विकेटकीपर बल्लेबाज ईशान किशन बल्लेबाजी करते दिखाई देंगे. ईशान किशन लंबे समय बाद टीम इंडिया में वापसी कर रहे हैं. ऐसे में दर्शकों को रोमांचक सीरीज देखने को मिल सकती है. देखें नागपुर की पिच रिपोर्ट…

नागपुर की पिच पर स्पिनरों का दबदबा

भारत और न्यूजीलैंड के बीच पहला टी20 मुकाबला नागपुर के विदर्भ क्रिकेट एसोसिएशन स्टेडियम में खेला जाएगा. पिच की बात करें, तो इस मैदान पर अभी तक स्पिन गेंदबाजों का दबदबा देखने को मिला है। अभी तक इस मैदान पर कुल 13 टी20 इंटरनेशनल मुकाबले खेले गए हैं. इनमें से 9 बार पहले बल्लेबाजी करने वाली टीम ने जीत हासिल की है. वहीं, 4 मैचों में टारगेट चेज करने वाली टीम ने जीत दर्ज की है. ऐसे में इस मैदान पर टॉस का अहम रोल होने वाला है. इस मैदान पर खेले गए सभी टी20 मुकाबलों में खेल आगे बढ़ने के साथ स्पिन गेंदबाजों का दबदबा भी बढ़ता जाता है. नागपुर का मैदान काफी बड़ा है, जिससे बल्लेबाजों के लिए बड़ा शॉट लगाना मुश्किल होता है.

भारतीय टीम का नागपुर में रिकॉर्ड

भारतीय टीम ने नागपुर के इस मैदन पर अभी तक कुल 5 टी20 मैच खेले हैं. इनमें से 3 बार भारत को जीत मिली है, जबकि दो मुकाबलों में हार का सामना करना पड़ा है। इस मैदान पर टीम इंडिया ने अपना आखिरी टी20 मैच साल 2022 में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ खेला था, जिसमें 6 विकेट से जीत हासिल की थी. वहीं, इस मैदान पर भारत और न्यूजीलैंड के बीच सिर्फ 1 मुकाबला खेला गया है, जिसमें कीवी टीम ने 47 रनों से जीत हासिल की थी.

कब शुरू होगा पहला टी20 मैच?

भारत और न्यूजीलैंड के बीच पहला टी20 मैच नागपुर के VCA स्टेडियम में खेला जाएगा. यह मुकाबला बुधवार को शाम 7 बजे शुरू होगा, जबकि आधे घंटे पर टॉस होगा.

कहां देख सकेंगे पहला टी20 मुकाबला?

भारत-न्यूजीलैंड का पहला टी20 मैच स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क पर लाइव मैच देखा जा सकेगा. इसके अलावा मैच की लाइव स्ट्रीमिंग जियोहॉटस्टार के ऐप और वेबसाइट पर भी देखी जा सकती है.

भारत की स्क्वाड

सूर्यकुमार यादव (कप्तान), अभिषेक शर्मा, संजू सैमसन (विकेटकीपर), इशान किशन, श्रेयस अय्यर, हार्दिक पंड्या, शिवम दुबे, अक्षर पटेल, कुलदीप यादव, जसप्रीत बुमराह, वरुण चक्रवर्ती, रिंकू सिंह, अर्शदीप सिंह, रवि बिश्नोई, हर्षित राणा.

न्यूजीलैंड की स्क्वाड

मिचेल सैंटनर (कप्तान), डेवोन कॉनवे, बेवन जैकब्स, डैरिल मिचेल, ग्लेन फिलिप्स, टिम रॉबिन्सन, जिमी नीशम, ईश सोढ़ी, जैक फाउल्स, मार्क चैपमैन, माइकल ब्रैसवेल, रचिन रविंद्र, काइल जेमिसन, मैट हेनरी, जैकब डफी, क्रिस्टियन क्लार्क.

Ankush Upadhyay

अंकुश उपाध्याय युवा पत्रकार हैं. उन्होंने चौधरी चरण सिंह यूनिवर्सिटी (CCS) से अपनी पत्रकारिता की पढ़ाई की है. फिलहाल वह इंडिया न्यूज डिजिटल के साथ जुड़कर स्पोर्ट्स के लिए लेखन का काम कर रहे हैं. इससे पहले वह हरिभूमि डिजिटल डिपार्टमेंट में बतौर लेखक अपनी सेवाएं दे चुके हैं.

Recent Posts

Badaun News: बदायूं में हुआ बड़ा चमत्कार…पहले मिसकैरेज फिर, महिला ने एक साथ 4 बच्चों के जन्म; 1 की मौत और 3 सुरक्षित

Badaun Miracle: बदायूं में एक महिला ने एक साथ चार बच्चों को जन्म दिया. इनमें…

Last Updated: November 4, 2026 15:17:20 IST

Donald Trump: ट्रंप से क्यों नाराज हुए अमेरिकी वोटर्स? मिडटर्म चुनाव में रिपब्लिकन पार्टी की हार की ये हैं 10 बड़ी वजहें

President Donald Trump:इकॉनमिस्ट और जनता का मानना ​​है कि ट्रंप एडमिनिस्ट्रेशन द्वारा विदेशी सामानों पर…

Last Updated: November 4, 2026 15:14:08 IST

Hyderabad Crime News: मां और बॉयफ्रेंड के बीच आ रहा था बच्चा, लिव-इन पार्टनर ने ऐसे हटाया बीच का रोड़ा; कत्ल कर फरार आरोपी

Hyderabad Crime News: हैदराबाद के बोराबांदा में मां के लिव-इन पार्टनर पर पांच साल के…

Last Updated: November 4, 2026 14:24:20 IST

Caught In CCTV: भिवंडी में गाने पर महाभारत, साउंड बॉक्स को लेकर भिड़े दो गुट; एक ने चलाई गोली, दूसरे ने चलाया चॉपर

Bhiwandi Hotel Viral Video: महाराष्ट्र के भिवंडी होटल में गाना बदलने को लेकर दो गुटों…

Last Updated: November 4, 2026 13:40:16 IST

Jeevan Pramaan Patra 2026: घर बैठे कैसे जमा करें Digital Life Certificate? जानें ऑनलाइन आवेदन और फायदे

Jeevan Pramaan Patra 2026: पेंशनर्स 30 नवंबर तक डिजिटल लाइफ सर्टिफिकेट जमा कर सकते हैं.…

Last Updated: November 4, 2026 13:06:24 IST