<

Honda Activa vs Suzuki Access: कौन है सेगमेंट का बेस्ट स्कूटर? फीचर्स और परफॉर्मेंस में क्या ज्यादा किफायती

Honda Activa vs Suzuki Access: दोनों ही स्कूटर काफी पुराने और किफायती माने जाते हैं. कम मेनटेनेंस में आप एक बेहतर स्कूटर ले सकते हैं. लेकिन, इन्हें लेने से पहले आपको आपको इनके बारे में जान लेना चाहिए. चलिए जानते हैं इनके बारे में.

Honda Activa vs Suzuki Access: बहुत से लोग बाइक नहीं लेकर स्कूटर खरीदना चाहते हैं. हालांकि, स्कूटर खरीदना भी एक अच्छा और किफायती विकल्प हो सकता है, लेकिन तब जब आप एक वैल्यू फॉर मनी स्कूटर खरीदते हैं, जो न केवल फीचर्स में बेहतर हो बल्कि, माइलेज में भफी शानदार होना चाहिए. स्कूटर लेने पर आप अपने साथ छोटे-मोटे कुछ सामान पैर रखने वाली जगह पर भी रख सकते हैं. वैल्यू फॉर मनी के तौर पर आप Honda Activa vs Access में से कोई एक स्कूटर ले सकते हैं.

दोनों ही स्कूटर काफी पुराने और किफायती माने जाते हैं. कम मेनटेनेंस में आप एक बेहतर स्कूटर ले सकते हैं. लेकिन, इन्हें लेने से पहले आपको आपको इनके बारे में जान लेना चाहिए. चलिए जानते हैं इनके बारे में. 

Honda Activa vs Suzuki Access: किसमें मिलेंगे ज्यादा फीचर्स?

वैसे तो दोनों ही स्कूटर्स फीचर्स में काफी किफायती माने जाते हैं. Honda Activa में आपको Smart Key, टेलीस्कोपिक फ्रंट सस्पेंशन के साथ ही साथ कॉम्बी-ब्रेक सिस्टम (CBS) का भी फीचर दिया जाता है. इतना ही नहीं इसके अलावा आपको इस स्कूटर में 3-स्टेप एडजस्टेबल रियर सस्पेंशन का भी ऑप्शन मिल जाता है. वहीं, Suzuki Access में आपको ब्लूटूथ वाला डिजिटल कंसोल मिलने के साथ ही साथ टर्न बाय टर्न नैविगेशन और कंबाइंड ब्रेकिंग सिस्टम (CBS) भी देखने के लिए मिल जाते हैं. 

ये भी पढ़ें:- Triumph Speed 400 vs Keeway V302C: किस बाइक में मिलेंगे ज्यादा फीचर्स, परफॉर्मेंस में कौन किससे आगे

परफॉर्मेंस में कौन किससे आगे?

Honda Activa में आपको दो वैरिएंट मिल जाते हैं, जिसमें एक 109.51cc का इंजन होता है तो वहीं, दूसरा Activa 125 होता है, जिसमें 123.92cc का इंजन मिल जाता है. दोनों में आपको CVT ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन देखने के लिए मिल जाता है. वहीं, बात करें अगर Suzuki Access की तो इसमें आपको 124cc एयर कूल्ड इंजन जोकि, 4 स्ट्रोक और 1 सिलेंडर इंजन मिलता है. इसके साथ आपको फ्यूल इंजेक्शन की भी सुविधा मिल जाती है. यह स्कूटर आपको 10.2Nm का टॉर्क जनरेट करके देता है. 

Kunal Mishra

कुनाल इंडिया न्यूज में बतौर सीनियर सब एडिटर काम कर रहे हैं. इनकी ऑटो और टेक पर काफी अच्छी पकड़ है. कुनाल पत्रकारिता में पिछले 6 साल से ज्यादा समय से सक्रिय हैं. इन्हें टेक-ऑटो की खबरों पर महारत हासिल है. ये वायरल खबरों के साथ बिजनेस सेक्शन पर भी काम करते हैं.

Recent Posts

पीली साड़ी, लाल चुनरी और माथे पर मौर… तिलक की रस्म में दिखा अनंत सिंह की बेटी शिवांगी का पारंपरिक अंदाज

Shivangi Tilak ceremony: मोकामा विधायक अनंत सिंह की बेटी शिवांगी सिंह की शादी की रस्में…

Last Updated: November 20, 2026 22:09:02 IST

मेडिकल कॉलेज के बाहर अचानक पहुंची गाड़ी, छात्रा को पकड़कर ले गए लोग, वायरल वीडियो से मचा हड़कंप

Mangaluru student kidnapping case: कर्नाटक के मंगलुरु स्थित कनाचूर मेडिकल कॉलेज परिसर से एक बालिग…

Last Updated: November 20, 2026 21:46:18 IST

Haryana: शर्मनाक! बेटी को नींद की गोली देकर खेत में ले जाती थी, युवक करता था गलत काम, पास में बैठी रहती थी मां

Haryana News: छात्रा ने आरोप लगाया कि पहली बार 1 अगस्त की रात करीब साढ़े…

Last Updated: November 20, 2026 21:17:31 IST

सेना के ड्राइवर का चालान काटना MVI को पड़ा भारी, ड्यूटी से हटाई गईं अधिकारी, प्रशासन ने मांगी माफी

Army Driver Challan: असम के जोरहाट में सीट बेल्ट नहीं लगाने पर सेना के चालक…

Last Updated: November 20, 2026 21:06:07 IST

Uttarakhand Crime: दूसरे की पत्नी को अपने साथ रखना चाहता था पूर्व सीआरपीएफ जवान, इनकार करने पर किया कांड, पति ने ले रखा था पैसा

Uttarakhand Crime News: पुलिस के अनुसार, संजय कुमार ने वर्ष 2024 में सीआरपीएफ से वीआरएस लिया…

Last Updated: November 20, 2026 20:57:37 IST

CM Yogi Mother Death: सीएम योगी आदित्यनाथ की माता के निधन पर आजम खान ने कह दी बड़ी बात, बोले- ‘मां जैसी दौलत…’

CM Yogi Mother Death: यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ की मां सावित्री देवी के शुक्रवार…

Last Updated: November 20, 2026 19:46:29 IST