<

क्या आप भी रिजर्व में चलाते हैं बाइक? हो सकता है नुकसानदायक, इंजन से लेकर परफॉर्मेंस में आ सकती है समस्या

इससे आपकी बाइक की फ्यूल एफिशिएंसी प्रभावित हो सकती है. हालांकि, ऐसा करना कई राइडर्स की आदत में शुमार होता है. चलिए जानते हैं रिजर्व में बाइक चलाने से होने वाले कुछ नुकसान के बारे में.

Bike Driving Tips: आज के समय में पेट्रोल की बढ़ती कीमतों के चलते लोग आमतौर पर ऐसी बाइक देखते हैं, जो माइलेज में किफायती हो. अच्छी माइलेज के साथ ही बाइक ज्यादा फ्यूल एफिशिएंट भी हो. कुछ लोग अक्सर बाइक को तब तक चलाते हैं जब तक बाइक का फ्यूल आधा नहीं हो जाता है या फिर बाइक रिजर्व में नहीं लग जाती है. लेकिन, क्या रिजर्व में लगने पर बाइक को चलाना एक किफायती ऑप्शन है. देखा जाए तो यह तरीका पैसे बचाने वाला लगता है, लेकिन असल में ऐसा नहीं है. इस तरीके से पैसे नहीं बचाए जा सकते हैं. वहीं, यह तरीका आपकी बाइक की सेहत पर भारी पड़ सकता है.

इससे आपकी बाइक की फ्यूल एफिशिएंसी प्रभावित हो सकती है. हालांकि, ऐसा करना कई राइडर्स की आदत में शुमार होता है. चलिए जानते हैं रिजर्व में बाइक चलाने से होने वाले कुछ नुकसान के बारे में.

1. परफॉर्मेंस में कमी

अगर आप रिजर्व लगने पर भी बाइक चलाते हैं तो ऐसे में बाइक की परफॉर्मेंस को नुकसान पहुंच सकता है. ऐसे में आपकी बाइक के इंटर्नल पार्ट्स पर प्रभाव पड़ने के साथ ही साथ कहीं न कहीं इंजन पर भी असर पड़ सकता है. ऐसे में बाइक चलाने पर आपको एक्सीलेरेशन में कहीं न कहीं ताकत की कमी महसूस हो सकती है. लंबे समय तक यही आदत फॉलो करने से आपके इंजन को नुकसान पहुंच सकता है. 

2. अचानक बाइक बंद होना

जब आप बाइक को रिजर्व में चलाते हैं तो ऐसी स्थिति में कई बार बाइक रास्ते में कहीं पर भी अचानक से बंद हो सकती है. इस स्थिति में न केवल ट्रैफिक के चलते परेशानी बढ़ जाती है बल्कि, इससे कुछ मामलों में एक्सीडेंट होने का भी जोखिम बढ़ जाता है. इसलिए आपको हमेशा पेट्रोल भराकर ही बाइक को चलाना चाहिए.  रिजर्व में बाइक चलाना कहीं न कहीं सेफ्टी से समझौता करना भी माना जाता है. 

3. इंजन में पहुंच सकती है गंदगी

अगर आप रिजर्व लगने पर भी बाइक को चलाते हैं तो ऐसी स्थिति में कई बार बाइक के इंजन में भी गंदगी जमा हो सकती है. लो फ्यूल में गाड़ी चलाने से कहीं न कहीं पंप कचरे को अपनी ओर खींचकर इंजन तक पहुंचा देता है, जिससे गंदगी फ्यूल लाइन के जरिए इंजन तक पहुंच सकती है. 

Kunal Mishra

कुनाल इंडिया न्यूज में बतौर सीनियर सब एडिटर काम कर रहे हैं. इनकी ऑटो और टेक पर काफी अच्छी पकड़ है. कुनाल पत्रकारिता में पिछले 6 साल से ज्यादा समय से सक्रिय हैं. इन्हें टेक-ऑटो की खबरों पर महारत हासिल है. ये वायरल खबरों के साथ बिजनेस सेक्शन पर भी काम करते हैं.

Recent Posts

कानपुर में महिला बॉक्सर मंतशा की संदिग्ध मौत, हाईवे किनारे मिला शव, दिवाली की खरीदारी के लिए निकली थी घर से

Kanpur female boxer death: कानपुर के महाराजपुर में हाईवे किनारे 26 वर्षीय महिला बॉक्सर और…

Last Updated: November 7, 2026 19:52:33 IST

पढ़ाई के लिए डांटते थे पिता, 15 साल के बेटे ने कुल्हाड़ी से कर दी हत्या, रात 2 बजे कर दिया खौफनाक कांड

Ghaziabad Crime News: गाजियाबाद के लोनी में 15 वर्षीय किशोर पर अपने 58 वर्षीय पिता…

Last Updated: November 7, 2026 18:09:50 IST

UP Crime: पति गया जेल तो महिला ने अपने देवर से ही बना लिया अवैध संबंध, फिर भाभी के लिए युवक ने बड़े भाई…

Gautam Buddha Nagar Crime: पुलिस के अनुसार, कुछ समय पहले अनिल जेल में बंद था.…

Last Updated: November 7, 2026 17:30:28 IST

सीएम मोहन माझी ने ओडिशा के लोगों को दी 1292 करोड़ रुपये की सौगात, 630 मॉडल स्कूल और IT पार्क की रखी नींव

ओडिशा के मुख्यमंत्री मोहन चरण माझी ने केन्दुझर में स्थानीय युवाओं के लिए रोजगार और…

Last Updated: November 7, 2026 16:54:24 IST

मुंबई लोकल में यात्रियों के बीच जमकर मारपीट, चलती ट्रेन से नीचे गिरा शख्स! वीडियो वायरल

Mumbai local train fight: मुंबई की चर्चगेट-विरार लोकल ट्रेन में यात्रियों के बीच मारपीट का…

Last Updated: November 7, 2026 16:41:00 IST

UP DA Hike: यूपी के 14 लाख कर्मचारियों को दिवाली गिफ्ट, 58 से सीधे 63 फीसदी हुआ महंगाई

UP DA Hike: उत्तर प्रदेश की योगी सरकार ने दिवाली से पहले सरकारी कर्मचारियों को…

Last Updated: November 7, 2026 16:21:53 IST