Traffic fine rules: कुछ नियम ऐसे होते हैं जिनके लिए दिन में सिर्फ़ एक बार ही चालान हो सकता है, जबकि कुछ नियम ऐसे भी होते हैं जिन्हें तोड़ने पर आपको हर बार जुर्माना भरना पड़ सकता है, यानी कुछ नियमों के मुताबिक, आपके वाहन का दिन में कई बार चालान हो सकता है.
Indian traffic laws(Image credit, Canva AI)
Traffic challan rules: मौजूदा समय में देश की जनसंख्या लगातार बढ़ रही है और इसके साथ ही सड़कों पर गाड़ियों की संख्या भी तेज़ी से बढ़ रही है. हर कोई जल्दी में है, किसी को ऑफिस जाना है, किसी को स्कूल, किसी को बिज़नेस के लिए, किसी को अपने काम पर, इस भागदौड़ भरी ज़िंदगी में लोग जल्दी पहुँचने के चक्कर में ट्रैफ़िक नियमों की अनदेखी कर देते हैं. कई बार लोग जानबूझकर नियम तोड़ते हैं, और कुछ लोग तो ऐसे भी होते हैं जिन्हें यह भी नहीं मालूम होता कि रूल तोड़ने पर कितना जुर्माना है या एक दिन में कितनी बार आपकी गाड़ी का चालान कट सकता है.
कई लोग यह मान लेते हैं कि अगर एक बार चालान कट गया, तो उस दिन दोबारा चालान नहीं कट सकता. ऐसे में, आइए आज हम आपको बताते हैं कि एक दिन में आपका चालान कितनी बार कट सकता है, और किन नियमों को तोड़ने पर आपको बार-बार जुर्माना भरना पड़ सकता है.
आखिर क्यों Periods में होती है Chocolate खाने की क्रेविंग, यहां जानिये असल वजह
कई लोग सोचते हैं कि एक दिन में चालान सिर्फ़ एक बार ही कट सकता है. एक बार चालान भर देने के बाद, उसके बाद आप दिन भर में कितनी भी बार नियम तोड़ें, कोई फ़र्क़ नहीं पड़ेगा. हालाँकि मोटर वाहन अधिनियम के अनुसार, यह इस बात पर निर्भर करता है कि आपने कौन सा नियम तोड़ा है. कुछ नियम ऐसे होते हैं जिनके लिए दिन में सिर्फ़ एक बार ही चालान हो सकता है, जबकि कुछ नियम ऐसे भी होते हैं जिन्हें तोड़ने पर आपको हर बार जुर्माना भरना पड़ सकता है, यानी कुछ नियमों के मुताबिक, आपके वाहन का दिन में कई बार चालान हो सकता है.
1. ओवरस्पीडिंग – अगर आप सड़क पर निर्धारित सीमा से ज़्यादा तेज़ गति से गाड़ी चलाते हैं, तो यह एक गंभीर उल्लंघन है. इस नियम को तोड़ने पर हर बार आपका चालान हो सकता है. जैसे, अगर आप एक बार ओवरस्पीड करते हैं, चालान कटता है, फिर कुछ किलोमीटर आगे फिर से गति सीमा पार करते हैं, तो आपका दोबारा चालान होगा. अगर आप हाईवे पर यात्रा कर रहे हैं और कई बार गति सीमा पार करते हैं, तो आपका उतनी ही बार चालान होगा.
2. लाल बत्ती जंप करना – अगर आप ट्रैफ़िक सिग्नल पर रुकने के बजाय सीधे गाड़ी चलाते हैं, तो इसे लाल बत्ती जंप करना कहते हैं. ऐसा करने पर आप पर जुर्माना लग सकता है और अगर आप ऐसा बार-बार करते हैं, तो हर बार जुर्माना लगेगा.
3. गलत साइड में गाड़ी चलाना – कुछ लोग जल्दी पहुँचने के लिए गलत साइड में गाड़ी चलाते हैं, जिसे गलत साइड ड्राइविंग कहते हैं. यह न सिर्फ़ क़ानून का उल्लंघन है, बल्कि दुर्घटनाओं का एक बड़ा कारण भी है. इस गलती के लिए हर बार चालान हो सकता है.
अगर आप दोपहिया वाहन चला रहे हैं और हेलमेट नहीं पहने हैं, तो यह नियमों का उल्लंघन है. हालाँकि इस स्थिति में आपका चालान सिर्फ़ एक बार ही कटेगा. जैसे, अगर आपने सुबह बिना हेलमेट के घर से निकलकर कोई गलती की और आपका चालान कट गया, तो अगर आप उसी दिन दोबारा बिना हेलमेट के पकड़े जाते हैं, तो आपको जुर्माना नहीं लगेगा. आजकल लगभग हर बड़े चौक, चौराहे और सिग्नल पर सीसीटीवी कैमरे लगे होते हैं. यदि आप यातायात नियम तोड़ते हैं तो आपका वाहन नंबर कैमरे में रिकॉर्ड हो जाता है और कुछ ही देर में आपका ई-चालान आपके घर या मोबाइल पर भेज दिया जाता है.
कोई 5 तो कोई महज 13 दिन…ये हैं बिहार के सबसे कम कार्यकाल वाले CM, नाम जानकर चौंक जाएंगे!
Maharashtra ATS को मिली गोपनीय जानकारी के आधार पर, कालाचौकी यूनिट ने आरोपी को माहिम…
Tiger Shroff Firing Case: टाइगर श्रॉफ के घर पर हुई शूटिंग के बारे में जानकारी…
IND vs NZ 2nd T20I: भारत और न्यूजीलैंड के बीच दूसरे T20I के लिए वैभव…
Kieron Pollard, Mumbai Indians head coach:2010 में एक खिलाड़ी के तौर पर मुंबई इंडियंस में…
सूरत (गुजरात) [भारत], 24 अक्टूबर: गजेरा ग्रुप ऑफ स्कूल्स की कतारगाम, उतराण, पाल और सचिन,…
Silver Price 24 October 2026:पिछले कारोबारी सत्र में चांदी 1,99,599 रुपये प्रति किलोग्राम पर बंद…