<

अजमेर में 7 अजूबों को आखिर क्यों किया जा रहा हैं जमींदोज?

Ajmer News: तत्कालीन सीएम अशोक गहलोत के कार्यकाल में अजमेर में बने 7 अजूबों को आखिरकार क्यों तोड़ा जा रहा है.

Ajmer Seven Wonders Demolition: स्मार्ट सिटी प्रोजेक्ट के तहत बनाए गए अजमेर के 7 अजूबे पार्क अब इतिहास बन चुके हैं. महज तीन साल पहले 12 करोड़ की लागत से खड़े किए गए ये आकर्षण आज जमींदोज किए जा रहे हैं. सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद अजमेर विकास प्राधिकरण (ADA) ने कार्रवाई शुरू की, जिसके तहत शुक्रवार और शनिवार को सातों संरचनाओं को गिराने का सिलसिला चला.

क्या हैं पूरा मामला?

साल 2022 में तत्कालीन मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने इन अजूबों का लोकार्पण किया था। उद्देश्य था अजमेर को पर्यटन के नए नक्शे पर लाना और स्मार्ट सिटी का रंग-रूप निखारना. यहां ताजमहल, मिस्र का पिरामिड, पीसा की मीनार, एफिल टावर, रियो का क्राइस्ट द रिडीमर, रोम का कोलोसियम और स्टैच्यू ऑफ लिबर्टी की प्रतिकृतियां बनाई गईं. लेकिन शुरुआत से ही यह प्रोजेक्ट विवादों में रहा. स्थानीय संगठनों और पर्यावरणविदों ने आपत्ति जताई कि यह पूरा निर्माण आनासागर वेटलैंड क्षेत्र में हुआ है, जो जल निकाय और आर्द्र भूमि की श्रेणी में आता है.

सुप्रीम कोर्ट की कड़ी टिप्पणी

लंबी कानूनी जद्दोजहद के बाद मामला सुप्रीम कोर्ट तक पहुंचा. कोर्ट ने साफ कहा कि आपकी कार्यप्रणाली से ऐसा नहीं लगता कि आप अजमेर को स्मार्ट बनाना चाहते हैं. जल निकायों और आर्द्र भूमि पर अतिक्रमण करके कोई भी शहर स्मार्ट नहीं बन सकता. इसके बाद कोर्ट ने संरचनाओं को अवैध घोषित करते हुए हटाने का आदेश दिया.

विध्वंस की शुरुआत

कार्रवाई का पहला चरण शुक्रवार सुबह 11 बजे शुरू हुआ और रात 12 बजे तक चला. सबसे पहले रोम का कोलोसियम तोड़ा गया. फिर एफिल टावर को काटा गया. रियो के क्राइस्ट द रिडीमर को सुरक्षित उतारकर हटाया गया. करीब 12 घंटे चली इस कार्रवाई में तीन अजूबे खत्म हो गए. शनिवार सुबह टीम ने मिस्र के पिरामिड पर बुलडोजर चलाया. यह संरचना विशाल थी, जिसे पूरी तरह तोड़ने में सात घंटे लगे। दोपहर तक ताजमहल और पीसा की मीनार पर भी कार्रवाई शुरू कर दी गई. पूरे अभियान में प्रशासन ने मीडिया से दूरी बनाए रखी. केवल आधिकारिक प्रेस नोट के जरिए जानकारी साझा की गई. सूत्रों के अनुसार, सुरक्षा कारणों और भीड़ जुटने की आशंका को देखते हुए ऐसा किया गया.

Shristi S

Shristi S has been working in India News as Content Writer since August 2025, She's Working ITV Network Since 1 year first as internship and after completing 3 months intership Shristi Joined Inkhabar Haryana of ITV Group on November 2024. She Worked in Inkhabar Haryana 9 months there she cover full Haryana news. Currently In India News her speciality is hard news, lifestyle, entertainment, Business.

Share
Published by
Shristi S

Recent Posts

Drishyam 3 Box Office Collection: ‘दृश्यम 3’ की कमाई ने मचाया तहलका; शनिवार को छापे करोड़ों; मेकर्स भी हुए खुश

Drishyam The Conclusion Box Office Collection Day 2: अजय देवगन की फिल्म ने बॉक्स ऑफिस…

Last Updated: October 4, 2026 08:32:35 IST

UP Petrol Diesel Price Today: यूपी वालों के लिए जरूरी खबर, आज इतना है पेट्रोल-डीजल का भाव; देखें लिस्ट

UP Petrol Diesel Price 4 Oct 2026: उत्तर प्रदेश में 4 अक्टूबर 2026 को पेट्रोल-डीजल…

Last Updated: October 4, 2026 08:18:19 IST

Petrol Diesel Price Today 4 October 2026: पेट्रोल-डीजल के दाम जारी, जानें दिल्ली से मुंबई तक आपके शहर में आज कितनी है कीमत

Petrol Diesel Price Today:राजधानी दिल्ली में आज पेट्रोल ₹102.12 प्रति लीटर और डीज़ल ₹95.20 प्रति…

Last Updated: October 4, 2026 08:12:12 IST

राजा रघुवंशी के जिगरी दोस्त ने मौत को गले लगाया, साले के घर में संदिग्ध हालात में मिला शव, उठ रहे कई सवाल

Raja Raghuvanshi friend death: इंदौर में राजा रघुवंशी के करीबी दोस्त अर्पित चौहान की अचानक…

Last Updated: October 3, 2026 23:28:58 IST