<

बीच सड़क पर बंद हो जाए कार तो घबराएं नहीं, 10 मिनट में ऐसे बदलें स्टेपनी, जानें पूरा प्रोसेस

हालांकि, बीच रास्ते में अगर टायर में किसी प्रकार की समस्या आ जाए तो ऐसे में स्टेपनी चेंज करने का ऑप्शन रहता है. लेकिन, कुछ लोगों को स्टेपनी बदलनी नहीं आती है और हर जगह पर आपको मकेनिक नहीं मिलते हैं. चलिए आपको बताते हैं बिना मकेनिक बुलाए कार की स्टेपनी को कैसे बदलना चाहिए.

how to change stepney: किसी भी लंबी ट्रिप के बारे में सोचने से पहले आपको हमेशा कार की मेंटेनेंस करा लेनी चाहिए. बहुत से लोग टायर को नजरअंदाज कर देते हैं. लेकिन, कार को ड्राइव करने से पहले आपको हमेशा उसके टायर को चेक कर लेना चाहिए. आपको यह देखना चाहिए कि टायर में कितनी हवा है या टायर पंचर तो नहीं है. केवल यही नहीं बल्कि सुरक्षित ड्राइविंग के लिए यह भी देखें कि टायर घिसे तो नहीं है.

हालांकि, बीच रास्ते में अगर टायर में किसी प्रकार की समस्या आ जाए तो ऐसे में स्टेपनी चेंज करने का ऑप्शन रहता है. लेकिन, कुछ लोगों को स्टेपनी बदलनी नहीं आती है और हर जगह पर आपको मकेनिक नहीं मिलते हैं. चलिए आपको बताते हैं बिना मकेनिक बुलाए कार की स्टेपनी को कैसे बदलना चाहिए. 

कैसे बदलें कार की स्टेपनी

कार की स्टेपनी को बदलने के लिए आपको सबसे पहले टूलबॉक्स निकालना है और जैक लेना है. अब आपको पाना के साथ ही स्टेपनी बदलने वाले अन्य टूल्स निकाल लेने हैं. इसके बाद जैक का इस्तेमाल करें और कार के टायर को ढ़ीला करें. अब आपको कार को उस तरफ से उठाना है, जिस तरफ आपकी कार का टायर पंचर हुआ है. अब आपको रिंच की मदद से टायर के बोल्ट्स को ढीला करना है और टायर को खोल लेना है. इसके बाद आपको पंक्चर हुए टायर को निकाल लें. अब आपको स्टेपनी वाले टायर को लेक आना है और उसे सही तरीके से फिट कर दें. अब आपको टायर के बोल्ट्स को हाथ से थोड़ा सा कस लेना है. अब पूरी तरह से इसे कसके लगा दें. 

स्टेपनी चेंज करने के बाद क्या करें?

स्टेपनी चेंज करने के बाद आपको टायर के प्रेशर को जरूर चेक कर लेना चाहिए. अगर टायर का प्रेशर सही नहीं होने पर आपको पेट्रोल पंप पर उसे चेक करा लेना चाहिए. अब आपको अपने पंक्चर टायर को अपनी कार के बूट में रख लेना है. इस पूरे प्रोसेस को करने में आपको 10 मिनट का ही समय लगेगा. 

Kunal Mishra

कुनाल इंडिया न्यूज में बतौर सीनियर सब एडिटर काम कर रहे हैं. इनकी ऑटो और टेक पर काफी अच्छी पकड़ है. कुनाल पत्रकारिता में पिछले 6 साल से ज्यादा समय से सक्रिय हैं. इन्हें टेक-ऑटो की खबरों पर महारत हासिल है. ये वायरल खबरों के साथ बिजनेस सेक्शन पर भी काम करते हैं.

Recent Posts

ITR Filing 2026: AY 2025-26 के लिए नए आईटीआर फॉर्म जारी, अब दो मकान से किराया मिलने पर भी भरना होगा ITR-1

ऐसे में आप केवल ITR-1 भर सकते हैं. इस फॉर्म के जरिए अब आप अपने…

Last Updated: April 11, 2026 15:28:32 IST

क्या आप जानते हैं स्ट्रेट ऑफ होर्मुज से भारत जहाज पहुंचने में कितना समय लगता है? जानें दूरी

Strait of Hormuz to India Distance: विदेश में चल रहे तवान के चलते काफी अन्य…

Last Updated: April 11, 2026 15:23:31 IST

Chhagan Bhujbal’s Helicopter: पुणे में कार पार्किंग में उतर गया मंत्री जी का हेलिकॉप्टर, महाराष्ट्र में हड़कंप

Chhagan Bhujbal's Helicopter: महाराष्ट्र सरकार में कद्दावर मंत्री छगन भुजबल अब बड़े विवाद में घिर…

Last Updated: April 11, 2026 15:24:19 IST

डेडबॉडी से रचाई शादी, शादी से एक रात पहले दुल्हन ने की आत्महत्या, दूल्हे ने फिर भी निभाया रिश्ता

Uttar Pradesh News: लोग अपने प्यार के लिए क्या नहीं करते. उत्तर प्रदेश के महाराजगंज…

Last Updated: April 11, 2026 15:08:23 IST

प्यार में सनक की हद पार! शादी से लड़की ने किया इनकार तो प्रेमी ने लगाया HIV इंजेक्शन, फिर युवती ने…

Crime News: हैदराबाद में एक 22 वर्षीय युवती ने जब शादी के लिए किया मना…

Last Updated: April 11, 2026 15:07:53 IST

शोर-शराबा नहीं, साइलेंट रणनीती: बंगाल में BJP की सोशल इंजिनियरिंग की बिसात, ममता का घेराव

पश्चिम बंगाल चुनाव को जीतने के लिए सभी राजनीतिक पार्टियां अपनी एड़ी से चोटी तक…

Last Updated: April 11, 2026 14:58:26 IST