<

ChatGPT की हिस्ट्री ऐसे करें डिलीट, कोई नहीं पढ़ पाएगा आपकी चैट, जान लीजिए सबसे आसान तरीका!

Chatgpt history: आप ChatGPT वेबसाइट में लॉग इन करके अपनी चैट हिस्ट्री डिलीट कर सकते हैं. लॉग इन करने के बाद, सेटिंग्स में जाएं और "डेटा कंट्रोल" सर्च करें. आपको "सभी चैट डिलीट करें" का ऑप्शन दिखेगा, जिसे चुनकर आप ChatGPT से अपनी चैट हिस्ट्री डिलीट कर सकते हैं.

Chatgpt: चैटजीपीटी और Google Gemini जैसे AI टूल आज के दौर में आमलोगों की जिंदगी का महत्वपूर्ण हिस्सा बनते जा रहे हैं. धीरे-धीरे लोग अपनी सर्च क्वेरी के लिए Google सर्च की जगह AI टूल का इस्तेमाल करने लगे हैं. वे AI से ऐसे सवाल पूछ रहे हैं जो वे Google से भी नहीं पूछते.

सवाल पूछकर आप असल में अपनी पर्सनल जानकारी AI टूल के साथ शेयर कर रहे होते हैं. ChatGPT और Gemini जैसे टूल पर आपका पर्सनल डेटा कितना सुरक्षित है, इस पर बहस चलती रहेगी. लेकिन अभी हम इस पर ध्यान देंगे कि आप ChatGPT से अपनी चैट हिस्ट्री और डेटा कैसे हटा सकते हैं. सर्वर से डेटा कैसे डिलीट करें, इस पर हम बाद में बात करेंगे.

Ahoi Ashtami 2025: 13 या 14 किस दिन है अहोई अष्टमी का व्रत? इन खास बातों का रखें ध्यान; अभी से नोट कर लें शुभ मुहूर्त

चैट हिस्ट्री कहाँ स्टोर होती है?

जब भी आप किसी AI टूल से चैट शुरू करते हैं, तो एक लॉग बनता है. यह आमतौर पर बाईं ओर होता है. ChatGPT, Gemini और Grok जैसे टूल में लॉग इन करने के बाद होम पेज खुलता है और बाईं ओर एक पैनल दिखता है. यह पैनल आपकी चैट हिस्ट्री दिखाता है.

चैट हिस्ट्री को डिलीट करने के लिए, तीन डॉट्स पर क्लिक करें. आपको रीनेम और डिलीट करने के ऑप्शन दिखेंगे, जिससे आप हिस्ट्री क्लियर कर सकते हैं.

ChatGPT से हिस्ट्री कैसे डिलीट करें

अपने स्मार्टफोन पर ChatGPT खोलें और मेनू आइकन पर टैप करें.

 नीचे आपको अपना प्रोफाइल आइकन (आपका नाम) दिखेगा – उस पर टैप करें.

 एक लिस्ट खुलेगी, जिसमें “डेटा कंट्रोल” दिखेगा। इस मेनू में जाएं और “क्लियर चैट हिस्ट्री” चुनें.

चैट कैसे एक्सपोर्ट करें?

ChatGPT आपको अपनी चैट एक्सपोर्ट करने की सुविधा भी देता है. “डेटा कंट्रोल” ऑप्शन के नीचे आपको कई और ऑप्शन दिखेंगे. सबसे नीचे “एक्सपोर्ट डेटा” होगा. इसे कन्फर्म करने पर आपकी पूरी ChatGPT चैट हिस्ट्री आपके ईमेल एड्रेस पर एक्सपोर्ट हो जाएगी.

इसी तरह, आप ChatGPT वेबसाइट में लॉग इन करके अपनी चैट हिस्ट्री डिलीट कर सकते हैं. लॉग इन करने के बाद, सेटिंग्स में जाएं और “डेटा कंट्रोल” सर्च करें. आपको “सभी चैट डिलीट करें” का ऑप्शन दिखेगा, जिसे चुनकर आप ChatGPT से अपनी चैट हिस्ट्री डिलीट कर सकते हैं.

वो ट्रेन, जितनी बार ब्रेक लगाती है…उतना ही ज्यादा रेलवे को फायदा होता है? जानकर चौंक जाएंगे

Ashish kumar Rai

Recent Posts

Bihar Politics: अनंत सिंह पर JDU का बड़ा फैसला, 6 साल के लिए पार्टी से निकाला; विधायकी पर भी संकट

Anant Singh: जनता दल यूनाइटेड (JDU) ने मोकामा के विधायक अनंत सिंह के खिलाफ एक्शन…

Last Updated: October 24, 2026 19:18:41 IST

Noida Fire: नोएडा सेक्टर-125 में भीषण आग से मची अफरा-तफरी, चपेट में आईं 5 दुकानें, 1 की मौत

Noida Fire: उत्तर प्रदेश के नोएडा सेक्टर 125 में 24 अक्टूबर 2026 को आग लग…

Last Updated: October 24, 2026 18:57:21 IST

ट्रेन की सीटों पर क्यों नहीं लगाए जाते सीट बेल्ट? क्या है इसके पीछे की वजह, जानकर चौंक जाएंगे!

Why are there no seat belts in trains: कार और विमान में सीट बेल्ट यात्रियों…

Last Updated: October 24, 2026 18:59:46 IST

नीले ड्रम हत्याकांड में नया मोड़, फांसी की सजा के खिलाफ हाई कोर्ट पहुंचे मुस्कान और साहिल

Meerut Murder Case: उत्तर प्रदेश के मेरठ में सौरभ हत्याकांड में मुस्कान और साहिल को…

Last Updated: October 24, 2026 18:28:28 IST

दिल्ली एयरपोर्ट पर रोबोट बनाएंगे कॉफी, डांस करके यात्रियों का भी करेंगे मनोरंजन; चाय-आइसक्रीम भी मिलेगी

Robot Cafe at IGI Airport: दिल्ली के इंदिरा गांधी इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर जल्द रोबोट देखने…

Last Updated: October 24, 2026 18:01:37 IST