Maruti Suzuki, price cut: मारुति सुजुकी ने अपनी कारों की कीमतों में काफी कटौती की है. जीएसटी दर में बदलाव के बाद यह कीमत में कटौती हुई है, जिससे ये कारें और सस्ती हो गई हैं.
maruti suzuki gst price cut
Maruti Car Price: मारुति सुजुकी देश भर में कई सेगमेंट में गाड़ियां बेचती है. जीएसटी दरों में बदलाव के बाद, कंपनी ने अपनी कारों की कीमतें भी बदल दी हैं. इस खबर में अलग-अलग मॉडल की कीमतों में हुई कटौती के बारे में बताया गया है.
वो ट्रेन, जितनी बार ब्रेक लगाती है…उतना ही ज्यादा रेलवे को फायदा होता है? जानकर चौंक जाएंगे
मारुति सुजुकी ने अपनी कारों की कीमतों में काफी कटौती की है. जीएसटी दर में बदलाव के बाद यह कीमत में कटौती हुई है, जिससे ये कारें और सस्ती हो गई हैं.
कंपनी के अनुसार, नेक्सा और एरिना दोनों डीलरशिप से बिकने वाली सभी कारों की कीमतें कम कर दी गई हैं. कीमत में ₹46,000 से ₹1.29 लाख तक की कटौती की गई है.
मारुति एस-प्रेसो की कीमत में सबसे ज़्यादा कटौती हुई है. इस कार की कीमत में ₹1.29 लाख की कटौती की गई है, जिससे इसकी शुरुआती कीमत अब ₹3.50 लाख हो गई है.
मारुति मारुति ऑल्टो K10 भी बेचती है. इस कार की नई शुरुआती कीमत ₹3.70 लाख है. जानकारी के अनुसार, इसकी कीमत में ₹1.07 लाख तक की कटौती की गई है। इन कारों की कीमतें भी कम की गई हैं.
मारुति सेलेरियो की कीमत में ₹94,000, वैगनआर में ₹79,000, इग्निस में ₹71,000, स्विफ्ट में ₹84,000, बलेनो में ₹86,000, डिजायर में ₹88,000, फ्रोंक्स में ₹1.12 लाख, ब्रेज़ा में ₹1.12 लाख, ग्रैंड विटारा में ₹1.07 लाख, जिम्नी में ₹52,000, अर्टिगा में ₹46,000, XL6 में ₹52,000 और इनविक्टो में लगभग ₹62,000 की गिरावट की गई है.
कीमत में कटौती के बाद, मारुति सेलेरियो की नई शुरुआती कीमत 4.70 लाख रुपये, वैगनआर 4.99 लाख रुपये, इग्निस 5.35 लाख रुपये, स्विफ्ट 5.79 लाख रुपये, बलेनो 5.99 लाख रुपये, डिजायर 6.25 लाख रुपये, फ्रोंक्स 6.84 लाख रुपये, ब्रेज़ा 8.25 लाख रुपये, ग्रैंड विटारा 10.76 लाख रुपये, जिम्नी 12.31 लाख रुपये, अर्टिगा 8.80 लाख रुपये, XL6 11.52 लाख रुपये और इन्विक्टो लगभग 24.97 लाख रुपये है.
मारुति सुजुकी ने कहा है कि कीमत में कटौती की घोषणा अब कर दी गई है, लेकिन नई कीमतें 22 सितंबर से खरीद पर लागू होंगी.
जब टाइटैनिक में नंगा सीन देखकर पानी-पानी हो गई थी ये हसीना, काश मैंने…
Caught In CCTV : महिला से मसाज करवा रहा पति आराम से लेटा था, तभी…
Sara Ali Khan Kedarnath Controversy: सारा अली खान के केदारनाथ मंदिर में पूजा करने पर…
Azam Khan Into ED Custody: जमानत मिलने के बाद रामपुर जेल से रिहा होते ही…
Shraddha kapoor eetha film: श्रद्धा कपूर की आगामी फिल्म ‘ईठा’ को लेकर निर्देशक लक्ष्मण उतेकर…
Bhopal fraud case: भोपाल के साकेत नगर में तंत्र-मंत्र और गृहशांति के नाम पर एक…
Who is Nidhi Razdan: उमर अब्दुल्ला और पत्रकार निधि राजदान की शादी की खबर चर्चा…