Live
Search
Home > Education > आधार कार्ड से कौन सा मोबाइल नंबर लिंक है कैसे लगाएं पता? इन आसान तरीकों को अपनाकर अपडेट और चेंज करें नंबर

आधार कार्ड से कौन सा मोबाइल नंबर लिंक है कैसे लगाएं पता? इन आसान तरीकों को अपनाकर अपडेट और चेंज करें नंबर

कई बार आप पुराना मोबाइल नंबर आधार से लिंक कर देते हैं, जो वास्तव में सेवा में नहीं होता है. इसलिए आज हम आपको कुछ आसान स्टेप्स बताएंगे, जिनसे आप आसानी से अपने आधार कार्ड से लिंक नंबर के बारे में पता लगा पाएंगे.

Written By: Kunal Mishra
Last Updated: February 7, 2026 15:44:31 IST

Mobile Ads 1x1

Mobile Number Update: आज के डिजिटल दौर में आधार कार्ड सबसे जरूरी पहचान बन चुका है. अगर आपके पास आधार कार्ड है तो यह इस बात का प्रमाण है कि आप भारत के नागरिक है. चाहे बैंक में खाता खोलना हो, जीएसटी नंबर लेना हो या किसी सरकारी योजना का लाभ ही क्यों न उठाना हो. आपको हर जगह आधार कार्ड लगाना अनिवार्य है. आजकल मोबाइल नंबर को आधार कार्ड से लिंक करना अनिवार्य है. लेकिन, कई बार हमें यह पता भी नहीं होता है कि हमारा कौन सा मोबाइल नंबर आधार कार्ड से लिंक है.

कई बार आप पुराना मोबाइल नंबर आधार से लिंक कर देते हैं, जो वास्तव में सेवा में नहीं होता है. इसलिए आज हम आपको कुछ आसान स्टेप्स बताएंगे, जिनसे आप आसानी से अपने आधार कार्ड से लिंक नंबर के बारे में पता लगा पाएंगे. 

आधार से कौन सा नंबर लिंक है?

अगर आपको यह पता करना है कि आपके आधार कार्ड से कौन सा नंबर लिंक है तो ऐसे में UIDAI की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं. 
इसके लिए आपको UIDAI पर जाकर Aadhaar Verification पेज पर जाना है. अब आपको अपना आधार नंबर डालना है. 
इसके बाद आपको अपना मोबाइल नंबर डालना है, जिसे आप लिंक करना चाहते हैं या चेक करना चाहते हैं. अब स्क्रीन पर दिख रहे कैप्चा को भरें. 
अब आपको Proceed to Verify के ऑप्शन पर क्लिक करना है. 
अगर आपका आधार उसी नंबर से लिंक होगा तो स्क्रीन पर इसकी डीटेल सामने आ जाएगी. 

आधार कार्ड से मोबाइल नंबर ऑनलाइन कैसे करें लिंक?

मोबाइल नंबर से आधार कार्ड को लिंक करने के लिए https://uidai.gov.in/ लिंक पर क्लिक करना है. 
अब अपना मोबाइल नंबर डालें और स्क्रीन पर दिख रहे कैप्चा कोड को दर्ज करें. 
अब आपको अपने मोबाइल नंबर पर भेजा गया OTP दर्ज करना होगा.
इसके बाद ऑनलाइन आधार सेवाएं ड्रॉपडाउन मेनू में से सही विकल्प का चुनाव करें. 
अब मोबाइल नंबर को अपडेट करनेके ऑप्शन पर क्लिक करें.
अब आपको अपने रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर पर एक ओटीपी मिलेगा, जिसे भरने के बाद सबमिट पर क्लिक करें. 
अब आपको अपने नजदीकी आधार केंद्र से अपॉइंटमेंट स्लॉट लेना है. 

ऑफलाइन कैसे करें मोबाइल नंबर लिंक? 

अगर आप आधार कार्ड से मोबाइल नंबर को ऑफलाइन लिंक करना चाहते हैं तो केंद्र पर जाएं. 
अब आपको आधार सुधार या अपडेट फॉर्म भरें और अपना मोबाइल नंबर दर्ज करें.  
अब आपको बायोमेट्रिक्स लगाना है और 50 से 100 रुपये की एक निर्धारित फीस देकर आवेदन कर देना है. 
इसके बाद आप रसीद URN रसीद नंबर लेकर अपने स्टेटस को ट्रैक कर सकते हैं.

MORE NEWS

Home > Education > आधार कार्ड से कौन सा मोबाइल नंबर लिंक है कैसे लगाएं पता? इन आसान तरीकों को अपनाकर अपडेट और चेंज करें नंबर

Written By: Kunal Mishra
Last Updated: February 7, 2026 15:44:31 IST

Mobile Ads 1x1

MORE NEWS