रील वायरल नहीं होने से फॉलोवर्स की संख्या भी नहीं बढ़ती है. अगर आप भी उन्हीं लोगों में शामिल हैं, जो अपनी इंस्टाग्राम की रील को वायरल नहीं कर पा रहे हैं तो इस लेख को जरूर पढ़े. इस आर्टिकल में हम स्टेप बाय स्टेप जानेंगे कि इंस्टाग्राम पर रील को कैसे वायरल किया जा सकता है.
Instagram Reels Viral: आजकल सोशल मीडिया पर वायरल होने की रेस में लाखों लोग शामिल हैं. पिछले कुछ सालों में केवल भारत ही नहीं बल्कि, विदेशों में भी कंटेंट क्रिएटर्स और इंफ्लुएंसर्स की संख्या तेजी से बढ़ी है. ऐसे में फेसबुक और इंस्टाग्राम का एलगोरिथम भी थोड़ा एक्टिव हो गया है. कुछ क्रिएटर्स अच्छा और साफ-सुथरा कंटेट बनाने के बाद भी अपनी इंस्टाग्राम की रील को वायरल नहीं कर पा रहे हैं. जबकि, आपकी रील की क्वालिटी और आपने ट्रेंडिंग कंटेंट बनाया है.
रील वायरल नहीं होने से फॉलोवर्स की संख्या भी नहीं बढ़ती है. अगर आप भी उन्हीं लोगों में शामिल हैं, जो अपनी इंस्टाग्राम की रील को वायरल नहीं कर पा रहे हैं तो इस लेख को जरूर पढ़े. इस आर्टिकल में हम स्टेप बाय स्टेप जानेंगे कि इंस्टाग्राम पर रील को कैसे वायरल किया जा सकता है.
आजकल क्रिएटर्स की संख्या इतनी बढ़ गई है कि अगर आप हाई क्वालिटी कंटेंट और अच्छा दिखने वाला वीडियो शूट नहीं कर रहे हैं तो संभव है कि आपकी रील वायरल नहीं होगी. इसलिए धुंधली वीडियो के बजाय आपको वीडियो की क्लेरिटी पर ध्यान देना है. इसके लिए अच्छे मोबाइल और कैमरा से वीडियो शूट करें. इसके अलावां AI और कॉपी कंटेंट से बचें.
अगर आप एक क्रिएटर हैं और रील को वायरल करना चाहते हैं तो इसके लिए अपने इंस्टाग्राम अकाउंट को प्रोफेश्नल मोड पर करें. इससे दर्शकों का एनगेजमेंट बढ़ता है और रील के वायरल होने की भी संभावना बढ़ जाती है. साथ ही अगर आपने अपने अकाउंट को प्राइवेट कर रखा है तो उसे पब्लिक जरूर करें.
किसी भी कंटेंट को वायरल करने के लिए उसमें अच्छे कीवर्ड्स और हैशटैग डालना जरूरी होता है. चाहे आप कितना ही अच्छा कंटेंट बनाएं, लेकिन अच्छा हैशटैग डाले बिना वह वायरल नहीं होगा. इसके लिए आपको #reels, #explorepage और #reelsgrowth जैसे कुछ ट्रेंडिंग हैशटैग्स डालने चाहिए.
रील वायरल करने के लिए आपको हुक और एडिटिंग पर जरूर काम करना चाहिए. शुरुआती हुक की बात करें तो आपको शुरुआत के 3 से 5 सेकेंड अपनी ऑडिएंस को रील पर रोककर रखना है, जिससे वे पूरी रील देखने पर मजबूर हो जाएं. इस तरह रील के वायरल होने की संभावना बढ़ती है.
अगर आप शुरूआती कंटेंट क्रिएटर हैं तो कुछ समय तक केवल रील की क्वालिटी पर ध्यान दें. लेकिन लंबे समय तक वीडियो बनाने के बाद भी वायरल नहीं होने पर इंस्टाग्राम पर रील को बूस्ट करने का ऑप्शन आता है, जोकि पेड होता है. आप इसका भी सहारा ले सकते हैं.
Karwa Chauth 2026 Date and Time: करवा चौथ का व्रत 29 अक्टूबर को रखा जाएगा.…
Elon Musk Free Spacex Shares:मस्क ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X के ज़रिए घोषणा की कि…
ODI Double Century List: सचिन तेंदुलकर ने फरवरी 2010 में हिस्ट्री रची थी जब वह…
Karwa Chauth for Unmarried Girls: करवा चौथ पर कुंवारी लड़कियां भी अपने मंगेतर के लिए…
Ind vs Nz 2nd T20 Playing 11: बीसीसीआई ने शुक्रवार को बताया कि ईशान किशन…
Diljit Dosanjh Threat Email: मुंबई की मेयर के कार्यालय, कई स्कूलों, दिलजीत दोसांझ के कार्यक्रम…