<

केवल आप ही नहीं आपके नाम पर दूसरे लोग भी चला रहे हैं सिम, पता लगाकर 2 मिनट में ऐसे करें ब्लॉक

आपको यह जान लेना चाहिए कि आपके नाम और आईडी पर और कितने सिम एक्टिव हैं और कहीं उनका कोई गलत इस्तेमाल तो नहीं किया जा रहा है. आज हम आपको इस बारे में बताएंगे कि घर बैठे सिम के बारे में पता कैसे लगाया जाता है.

Sim Card Checking: अगर आपको सिम कार्ड लेनी है तो अपने आधार कार्ड या किसी अन्य आईडी को देकर आसानी से सिम ले सकते हैं. लेकिन, क्या हो अगर आप ही के नाम पर कोई और भी सिम का इस्तेमाल  करे. जी हां, हममें से ज्यादातर लोग यह सोचते हैं कि जिस सिम का हम इस्तेमाल कर रहे हैं वह केवल हमारे ही पास है. हो सकता है कि आपके नाम और आधार का इस्तेमाल कर कोई और भी सिम चला रहा हो. जी हां, ऐसा संभव है.

आपको यह जान लेना चाहिए कि आपके नाम और आईडी पर और कितने सिम एक्टिव हैं और कहीं उनका कोई गलत इस्तेमाल तो नहीं किया जा रहा है. आज हम आपको इस बारे में बताएंगे कि घर बैठे सिम के बारे में पता कैसे लगाया जाता है. 

कैसे करें अपने नाम की सिम का पता?

अधिकांश लोगों को यह काम या तो झमेले वाला लगता है या बहुत मुश्किल लगता है, लेकिन आप आसानी से इसका पता लगा सकते हैं. इसके लिए सरकार ने TAFCOP यानी Telecom Analytics for Fraud Management and Consumer Protection पोर्टल बनाया है. इसके लिए आपको इस पोर्टल पर जाकर अपना मोबाइल नंबर डालना है और दिए हुए कैप्चा को भरना है. अब आपके पास एक OTP आएगा. ओटीपी डालने के बाद आप इस पोर्टल पर लॉगिन हो जाएंगे. अब आपके नाम पर जितनी भी फर्जी सिम चल रही होंगी उसकी पूरी लिस्ट आपके सामने खुलकर आ जाएगी. 

फर्जी सिमों को कैसे करें ब्लॉक

अब आपके नाम पर जितनी फर्जी सिमें हैं उन्हें ब्लॉक करना बेहद जरूरी है. इसके लिए सिम की लिस्ट देखें और उसमें कोई नंबर ऐसा दिखे, जो आपका नहीं है  तो ऐसे में उसके सामने दिए गए ऑप्शन This is not my number या Not required को क्लिक करें. अब आपको इस नंबर को रिपोर्ट करना है और पोर्टल द्वारा वेरिफिकेशन की प्रक्रिया को पूरा कर सिम को ब्लॉक कर दिया जाएगा. इस प्रोसेस को आप केवल 2 मिनट पर अपने मोबाइल या लैपटॉप से कर सकते हैं. 

फर्जी सिम ब्लॉक करना क्यों है जरूरी

अगर आपके नाम पर फर्जी सिम चल रही है तो सबसे पहले आपका पर्सनल डेटा और जरूरी दस्तावेज खतरे में है. इसके अलावा आपके मोबाइल नंबर या आधार कार्ड के जरिए कोई साइबर क्राइम को अंजाम दे सकता है. इससे बचने के लिए अपने नाम की फर्जी सिमों को ब्लॉक कराना बेहद जरूरी है.

Kunal Mishra

कुनाल इंडिया न्यूज में बतौर सीनियर सब एडिटर काम कर रहे हैं. इनकी ऑटो और टेक पर काफी अच्छी पकड़ है. कुनाल पत्रकारिता में पिछले 6 साल से ज्यादा समय से सक्रिय हैं. इन्हें टेक-ऑटो की खबरों पर महारत हासिल है. ये वायरल खबरों के साथ बिजनेस सेक्शन पर भी काम करते हैं.

Recent Posts

Arbaaz Khan Viral Video: सलमान का नाम सुनते ही आपा खो बैठे अरबाज खान; कैमरे पर निकाला गुस्सा; वायरल वीडियो मचा रहा बवाल

Arbaaz Khan Viral Video: अरबाज खान एक इवेंट में मीडिया से बात कर रहे थे,…

Last Updated: October 4, 2026 13:29:18 IST

MP News: तेज रफ्तार ट्रक ने मोटरसाइकिल को मारी टक्कर, पति-पत्नी और 13 वर्षीय बेटी की मौत, ट्रक चालक फरार

मध्य प्रदेश के बदनवार जिले के नयागांव में एक तेज रफ्तार वाहन ने कथित तौर…

Last Updated: October 4, 2026 13:29:14 IST

Madras Regiment में सेंधमारी! पूर्व हवलदार ने सेना के 3 जवानों के साथ मिलकर चुराए हथियार, ऐसे हुआ ‘मास्टरमाइंड’ का पर्दाफाश

Madras Regiment Arms Theft Case: हैदराबाद के मद्रास रेजीमेंट में हुई हथियार चोरी के मामले…

Last Updated: October 4, 2026 13:26:26 IST

Dhanbad News: नशे में धुत यात्री ने शताब्दी ट्रेन में किया हंगामा, 5 शराब की बोतलों के साथ हिरासत में लिया गया पुलिस कर्मी, जानें पूरा मामला

Jharkhand News: शताब्दी एक्सप्रेस में सहयात्रियों के साथ दुर्व्यवहार करने के आरोपी एक यात्री को…

Last Updated: October 4, 2026 13:00:53 IST