<

10 लाख से कम कीमत में जबरदस्त फीचर्स देती हैं हुंडई की ये 4 कारें, लुक्स में भी काफी दमदार

Hyundai Cars with Best Features: इन कारों की कीमत सामान्य हैं, लेकिन इनके बेस वैरिएंट्स से ही इनमें काफी अच्छे-खासे फीचर्स देखने को मिलते हैं. आइए जानते हैं हुंडई की एडवांस फीचर्स गाड़ियों के बारे में.

Hyundai Cars with Best Features: देश नहीं बल्कि दुनियाभर में ज्यादातर गाड़ियां अपने लुक्स और फीचर्स पर बिकती हैं. कुछ लोग माइलेज से समझौता कर लेते हैं, लेकिन कार में फीचर्स की कमी होने पर कार खरीदना पसंद नहीं करते हैं. अगर आप भी टेक्नोलॉजी लवर हैं और कम कीमत में अच्छे लुक्स और फीचर्स वाली कार लेना चाहते हैं तो निश्तितौर पर हुंडई की ओर जा सकते हैं. मारुति की कुछ कारें जैसे i20, ऑरा साथ ही साथ वेन्यू में आपको महंगी कारों जैसे ही फीचर्स देखने को मिलते हैं.

इन कारों की कीमत सामान्य हैं, लेकिन इनके बेस वैरिएंट्स से ही इनमें काफी अच्छे-खासे फीचर्स देखने को मिलते हैं. आइए जानते हैं हुंडई की एडवांस फीचर्स गाड़ियों के बारे में. 

हुंडई की एडवांस फीचर कारें

1. हुंडई i20

बड़ी एसयूवीस की तरह ही हैचबैक कारों में i20 ने लुक्स और फीचर्स के दम पर भारतीय ऑटोमोबाइल मार्केट में अपनी अलग पहचान बनाई है. लोग i20 के फीचर्स के साथ-साथ उसकी कीमत को देखते हुए खुद को गाड़ी लेने से नहीं रोक पाते हैं. 6.87 लाख की कीमत से शरू होने वाली यह कार कुल 10.57 लाख तक जाती है. 

2. वेन्यू

अगर आप कम कीमत में कॉम्पैक्ट एसयूवी लेना चाहते हैं, जिसमें फीचर्स की भी कोई कमी न हो तो वेन्यू आपके लिए एक सटीक कार रहने वाली है. वेन्यू के बेस वैरिएंट से ही आपको चारों पावर विंडो, क्लाइमेट कंट्रोल के साथ ही साथ 2 एयर बैग्स देखने को मिलते हैं. इसमें आपको इंफोटेनमेंट सिस्टम भी मिलता है. इसके साथ ही बेस मॉडल में ही आपको की लेस एंट्री भी मिलती है. पेट्रोल में बेस वैरिएंट की कीमत 8 लाख रुपये है. 

3. ऑरा

इस कार का बेस वैरिएंट यानि ऑरा ई आपको 6 लाख रुपये की कीमत में देखने को मिलता है. इसके साथ ही इस कार में फीचर्स की भी भरमार है. ऑरा आपको ई मॉडल से ही रियर पार्किंग सेन्सर्स देने के साथ-साथ 6 एयरबैग्स और एंटी-लॉकिंग ब्रेक सिस्टम देती है.   

4. एक्सटर

हुंडई की एक्सटक कार को सब-कॉम्पैक्ट एसयूवी कहा जाता है. यह गाड़ी भी बेस मॉडल से ही आपको अच्छे फीचर्स देती है. इस कार का बेस वैरिएंट ईएक्स आपको 5.68 लाख की एक्स-शोरूम प्राइज पर देखने को मिलता है. 

Kunal Mishra

कुनाल इंडिया न्यूज में बतौर सीनियर सब एडिटर काम कर रहे हैं. इनकी ऑटो और टेक पर काफी अच्छी पकड़ है. कुनाल पत्रकारिता में पिछले 6 साल से ज्यादा समय से सक्रिय हैं. इन्हें टेक-ऑटो की खबरों पर महारत हासिल है. ये वायरल खबरों के साथ बिजनेस सेक्शन पर भी काम करते हैं.

Recent Posts

साड़ी पहनकर ‘भाभीजी’ ने लगाए ऐसे ठुमके, लट्टू हो गए देखने वाले; वीडियो वायरल

Bhabhi Ji Hot Dance: भाभीजी का एक डांस वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है,…

Last Updated: April 13, 2026 14:57:19 IST

नाबालिग साली को लेकर फरार हुआ जीजा, पीछा करने पर चढ़ा दी कार, 3 की मौत

उत्तर प्रदेश के कानपुर में एक जीजा अपनी नाबालिग साली को लेकर फरार हो गया.…

Last Updated: April 13, 2026 14:49:21 IST

CRPF Vacancy: सीआरपीएफ में नौकरी की भरमार, बिना लिखित परीक्षा होगा चयन, 69000 है मंथली सैलरी

Sarkari Naukri CRPF Recruitment 2026: सेंट्रल रिज़र्व पुलिस फ़ोर्स (CRPF) में नौकरी (Govt Jobs) पाने…

Last Updated: April 13, 2026 14:48:20 IST

SRH vs RR head to head: आज किसका होगा दबदबा SRH या RR? देखें दोनों टीमों का हेड-टू-हेड

SRH vs RR head to head: आज आईपीएल के 21 वे मुकाबले में कौन कैसे…

Last Updated: April 13, 2026 14:45:20 IST

… जब पीरियड्स में होने लगे हैवी ब्लड फ्लो? घबराएं नहीं, अपनाएं ये 7 आसान उपाय, परेशानी मोड़ लेगी मुंह!

Havy Blood Flow During menstruation: पीरियड्स में आमतौर पर 2-7 दिनों तक ब्लीडिंग होती है,…

Last Updated: April 13, 2026 14:39:27 IST

मॉडर्न सुविधाओं के साथ आ रहीं दिल्ली मेट्रो, ब्लू और रेड लाइन पर होंगे बदलाव, यात्रियों को मिलेंगे ये फायदे

दिल्ली मेट्रो की रेड लाइन और ब्लू लाइन की कुछ पुरानी ट्रेनों को अपडेट किया…

Last Updated: April 13, 2026 14:17:36 IST