<

कार खरीदने का अच्छा मौका, Hyundai की इन कारों पर मिल रहा है 98 हजार रुपये तक का डिस्काउंट, जानें कब तक क्रैक कर सकते हैं डील

आमतौर पर यह ऑफर्स केवल दिसंबर या अन्य फेस्टिवल सीजन में देखने को मिलते थे. लेकिन, हुंडई ने अब अपने बंपर डिसकाउंट का पिटारा खोल दिया है. चलिए जानते हैं हुंडई की किन गाड़ियों पर कितना डिस्काउंट चल रहा है.

Hyundai Discount Offers: कार निर्माता कंपनी हुंडई ने फरवरी में अपने ग्राहकों के लिए एक बड़ा तोहफा दिया है. हुंडई अपनी कई कारों पर बंपर डिस्काउंट दे रही है. हुंडई की 4 और 5 स्टार सेफ्टी रेटिंग वाली यह कारें अब आपको भारी डिस्काउंट पर मिलेंगी, लेकिन यह डील और ऑफर केवल फरवरी में गाड़ी लेने वाले ग्राहकों के लिए है. देश में जीएसटी कट होने के बाद से गाड़ियों की कीमतें घटी हैं, लेकिन अगर आप हुंडई की कोई कार लेना चाहते हैं तो यह गाड़ी लेने का एक अच्छा मौका साबित हो सकता है.

आमतौर पर यह ऑफर्स केवल दिसंबर या अन्य फेस्टिवल सीजन में देखने को मिलते थे. लेकिन, हुंडई ने अब अपने बंपर डिसकाउंट का पिटारा खोल दिया है. चलिए जानते हैं हुंडई की किन गाड़ियों पर कितना डिस्काउंट चल रहा है. 

क्रेटा पर 90 हजार तक की छूट

क्रेटा लाखों लोगों की पसंदीदा कार है, लेकिन कीमत ज्यादा होने के चलते कई बार लोग इस कॉम्पैक्ट SUV को नजरअंदाज कर देते हैं. लेकिन क्रेटा इलेक्ट्रिक वैरिएंट पर इस समय आपको 90000 रुपये तक का डिस्काउंट मिल सकता है. दरअसल, कंपनी ने बोनस को कई हिस्सों में बांटा है जैसे कैश पर कार लेने पर कंपनी द्वारा 30000 रुपये का कैश डिसकाउंट मिल रहा है. वहीं, 30000 रुपये का स्क्रैपेज बोनस और अगर आप हुंडई की ही किसी कार को बदलकर क्रेटा ले रहे हैं तो इस डील पर भी 30000 का डिस्काउंट देखने को मिलता है. 

वरना पर 98000 तक का डिस्काउंट

अगर आप वरना कार का शौक रखते हैं तो कंपनी द्वारा इसपर कुल 98000 रुपये की छूट दी जा रही है. फरवरी में कार लेने पर 25000 का कैश डिस्काउंट, 700000 का स्क्रैपेज बोनस और 3000 रुपये का ऐडिश्नल बोनस देखने को मिल रहा है, जिससे इस कार पर कुल 98000 रुपये तक का डिस्काउंट मिल जाता है. 

i20 पर 58,000 तक की छूट

अगर आप बलेनो, अल्ट्रॉज और अमेज जैसी कार लेने की सोच रहे हैं तो i20 को भी बेस्ट डील में घर ला सकते हैं. इस कार पर फरवरी के महीने में 30000 हजार का कैश डिस्काउंट, 25000 का स्क्रैपेज डिस्काउंट और 3000 रुपये का ऐडिश्नल डिस्काउंट देखने को मिल रहा है. 

अल्कजार पर 55000 तक का डिस्काउंट

अल्कजार हुंडई की एक कॉम्पैक्ट एसयूवी कार है, जो फरवरी 2026 में आपको 55000 रुपये तक की कम कीमत में देखने को मिल सकती है. इस महीने कंपनी इस कार पर 20000 का कैश डिस्काउंट और 35000 रुपये का स्क्रैपेज बोनस दे रही है, जो इस कार पर 55000 तक की छूट दिला सकती है. इसके साथ ही वेन्यू, ऑरा और एक्सटर जैसी अन्य कारों पर आपको भारी डिस्काउंट देखने को मिल सकता है.

Kunal Mishra

कुनाल इंडिया न्यूज में बतौर सीनियर सब एडिटर काम कर रहे हैं. इनकी ऑटो और टेक पर काफी अच्छी पकड़ है. कुनाल पत्रकारिता में पिछले 6 साल से ज्यादा समय से सक्रिय हैं. इन्हें टेक-ऑटो की खबरों पर महारत हासिल है. ये वायरल खबरों के साथ बिजनेस सेक्शन पर भी काम करते हैं.

Recent Posts

Akanksha Puri: बिकिनी ब्लाउज से तोड़ी सारी सीमाएं, लुक पर मचा बवाल, ट्रोल्स भी हुए क्लीन बोल्ड

Akanksha Puri Bikini Blouse Controversy: पारंपरिक पैठणी साड़ी और उसके साथ बोल्ड बिकिनी-स्टाइल ब्लाउज पहने…

Last Updated: April 10, 2026 08:29:29 IST

MBBS Fee Rule: मेडिकल छात्रों को राहत, अब 5 साल नहीं, सिर्फ इतने साल की ही लगेगी फीस, NMC ने दी ये जानकारी

MBBS Fee Rule: मेडिकल छात्रों के लिए राहतभरी खबर है. National Medical Commission के नए…

Last Updated: April 10, 2026 08:26:55 IST

Nainital Weather: किसानों का हुआ सब बर्बाद! नैनीताल में बारिश-ओलावृष्टि ने मचाई ऐसी तबाही, 70% फसल हुई नष्ट

Uttarakhand Weather: बारिश और ओलावृष्टि ने किसानों को मुश्किल में डाल दिया और उनकी महीनों…

Last Updated: April 10, 2026 08:11:52 IST

सुहागरात से लेकर हनीमून तक पति ने छिपाई सच्चाई, दबाव डाला तो बोला- देवर के साथ सो जाओ

Agra Husband Wife disptue Case Incapacity Physical relationship: आगरा में शादीशुदा महिला ने अपने पति…

Last Updated: April 10, 2026 08:19:01 IST

MPPCB Vacancy: पॉल्यूशन कंट्रोल बोर्ड में नौकरी पाने का मौका, आज से आवेदन शुरू, 177500 महीने की है सैलरी

Sarkari Naukri MPPCB AE Recruitment 2026: मध्य प्रदेश पॉल्यूशन कंट्रोल बोर्ड (MPPCB) में नौकरी (Govt Jobs)…

Last Updated: April 10, 2026 07:41:19 IST

Amir Khan Reena Datta Divorce: देवदास बन गए थे आमिर खान! हर रात एक बोतल खींच लेते थे; तलाक के बाद किस कदर टूटे थे एक्टर?

Amir Khan Reena Datta Divorce: बॉलीवुड में कई ऐसी शादियां हैं जो सफल नहीं रहीं…

Last Updated: April 10, 2026 07:20:37 IST