<

Hyundai venue vs Honda Elevate: किस कार में मिलेंगे ज्यादा फीचर्स? कौन सी कॉम्पैक्ट SUV लेना रहेगा बेस्ट

यह दोनों कारें लुक्स में भी काफी शानदार दिखाई देती हैं. चलिए जानते हैं इन दोनों कारों के बीच क्या अंतर देखने के लिए मिलते हैं.

Hyundai venue vs Honda Elevate: किसी भी नई कार को लेने से पहले आपको उसी सेगमेंट में आने वाली अन्य कारों को भी देखना चाहिए. इससे अन्य कारों के फीचर्स और परफॉर्मेंस का भी अंदाजा लगाया जा सकता है. दिल्ली-नोएडा की ट्रैफिक वाली सड़कों से लेकर ग्रामीण इलाकों के खराब रास्तों तक में कॉम्पैक्ट एसयूवी एक किफायती और वैल्यू फॉर मनी कार मानी जाती है. अगर आप एक किफायती और बजट फ्रेंडली कॉम्पैक्ट एसयूवी कार लेना चाहते हैं तो ऐसे में Hyundai venue और Honda Elevate आपके लिए परफेक्ट रहने वाली है.

यह दोनों कारें लुक्स में भी काफी शानदार दिखाई देती हैं. चलिए जानते हैं इन दोनों कारों के बीच क्या अंतर देखने के लिए मिलते हैं. 

किसके फीचर्स ज्यादा दमदार?

Hyundai venue में आपको ADAS Level 2 सेफ्टी, dual 12.3 इंच के कर्व डिस्प्ले, 360 डिग्री कैमरा और फ्रंट वेंटिलेटेड सीट्स मिलती हैं. केवल यही नहीं, बल्कि इस कार में आपको ड्युअल स्क्रीन सेटअप, वायरलेस ऐप्पल कारप्ले के अलावा पैनेरोमिक सनरूफ भी मिलती है. वहीं, Honda Elevate में LED हेडलैंप्स, DRL स्ट्रिप और कार प्ले का फीचर दिया जाता है. कार में आपको 10.25 इंच की टचस्क्रीन और ADAS का भी फीचर देखने के लिए मिल जाएगा. इस सेगमेंट में यह कार काफी अच्छी मानी जाती है. 

कैसी है दोनों की परफॉर्मेंस?

Hyundai Venue में आपको 1.0L Turbo GDi Petrol, 1.2L Kappa MPi Petrol और 1.5L U2 CRDi Diesel का इंजन मिलता है. इसके अलावा इस कार में आपको 6 स्पीड मैन्युअल गियरबॉक्स भी दिया जाता है. दूसरी ओर देखा जाए तो Honda Elevate में आपको 1.5L i-VTEC के पेट्रोल इंजन के साथ मिलती है, जो 119 BHP की पावर देने के साथ-साथ 145 Nm का टॉर्क भी जनरेट करता है.

Kunal Mishra

कुनाल इंडिया न्यूज में बतौर सीनियर सब एडिटर काम कर रहे हैं. इनकी ऑटो और टेक पर काफी अच्छी पकड़ है. कुनाल पत्रकारिता में पिछले 6 साल से ज्यादा समय से सक्रिय हैं. इन्हें टेक-ऑटो की खबरों पर महारत हासिल है. ये वायरल खबरों के साथ बिजनेस सेक्शन पर भी काम करते हैं.

Recent Posts

PM Kisan 24th Installment: किसानों को ₹2,000 का इंतजार, जानें कब आ सकती है अगली किस्त और कैसे चेक करें स्टेटस

PM Kisan 24th Installment: पीएम किसान सम्मान निधि योजना की 24वीं किस्त का इंतजार कर…

Last Updated: October 17, 2026 23:22:50 IST

IND vs WI 5th T20: बारिश ने बिगाड़ा खेल, 2-2 से बराबरी पर खत्म हुई भारत-वेस्टइंडीज सीरीज

India vs West Indies series cancelled: भारत और वेस्टइंडीज के बीच बेंगलुरु के एम. चिन्नास्वामी…

Last Updated: October 17, 2026 22:45:13 IST

Kolkata Durga Puja Accident: कोलकाता के चोरबागान पूजा पंडाल में हादसा, कई लोगों की मौत, अब तक 40 घायल

Kolkata Durga Puja accident: दुर्गा पूजा की सप्तमी की शाम कोलकाता के चोरबागान सार्वजनीन पूजा…

Last Updated: October 17, 2026 22:13:31 IST

शरद पूर्णिमा 2026 कब है? जानें चंद्रोदय का समय, शुभ मुहूर्त और खीर रखने की परंपरा

When is Sharad Purnima: शरद पूर्णिमा 2026 में 25 अक्टूबर, रविवार को मनाई जाएगी. द्रिक…

Last Updated: October 17, 2026 21:43:57 IST

Imran Khan FRRO notic: इमरान खान की बढ़ीं मुश्किलें, OCI कार्ड रद्द करने पर FRRO ने मांगा जवाब, हाई कोर्ट पहुंचे एक्टर

Imran Khan FRRO notic: आमिर खान के भांजे और अभिनेता इमरान खान ने FRRO के…

Last Updated: October 17, 2026 19:55:26 IST

Madhuri Dixit Wedding Anniversary: माधुरी दीक्षित संग शादी के 27 साल, श्रीराम नेने बोले- तुम आज भी मेरी सबसे पसंदीदा इंसान

Madhuri Dixit Wedding Anniversary: माधुरी दीक्षित और डॉ. श्रीराम नेने की शादी को 27 साल…

Last Updated: October 17, 2026 19:16:29 IST