<

हॉन्डा सिटी या वरना कौन है अपने सेगमेंट की ज्यादा दमदार कार? जानें दोनों के बीच का अंतर

Hyundai Verna vs Honda City: सेडान कार लेने से पहले ज्यादातर लोग गाड़ी के लुक्स को देखते हैं. अगर आप इन दोनों कारों को लेकर कंफ्यूज हैं तो इस आर्टिकल में हम आपको आसान भाषा में दोनों के बीच के फर्क को समझाएंगे.

Hyundai Verna vs Honda City: हुंडई की वरना और हॉन्डा की सिटी कार दोनों ही अपने सेगमेंट में एक दूसरे को जबरदस्त कारें हैं. सिडान कारों का नाम आने से पहले हॉन्डा सिटी और वरना दोनों का ही नाम पहले आता है. लेकिन, अक्सर लोग दोनों ही कारों को लेकर कंफ्यूज रहते हैं. दोनों का ही लुक काफी जबरदस्त है और यह दोनों ही आपको प्रीमियम फील कराती हैं. पिछले कुछ समय में दोनों कार निर्माता कंपनियों ने अपनी कारों को अपग्रेड किया है.

Hyundai Verna vs Honda City: सेडान कार लेने से पहले ज्यादातर लोग गाड़ी के लुक्स को देखते हैं. अगर आप इन दोनों कारों को लेकर कंफ्यूज हैं तो इस आर्टिकल में हम आपको आसान भाषा में दोनों के बीच के फर्क को समझाएंगे. 

माइलेज के मामले में कौन है ज्यादा बेहतर?

कार लेने से पहले उसकी माइलेज जान लेना बेहद जरूरी है. दोनों ही कारें प्रेट्रोल के साथ-साथ डीजल में भी उपलब्ध हैं. लेकिन, बात करें अगर माइलेज की तो दोनों में माइलेज का कोई खास फर्क नहीं है. ऑटोमोबाइल के जानकारों की मानें तो वरना आपको प्रेट्रोल वैरिएंट में 18 से 20 का माइलेज देती है. वहीं, हॉन्डा सिटी आपको 17 से 18 तक का माइलेज निकालकर देती है. 

किस गाड़ी की परफॉर्मेंस ज्यादा?

दोनों ही कारें सेडान हैं, इसलिए इनसे एक अच्छे परफॉर्मेंस की उम्मीद की जा सकती है. देखा जाए तो दोनों ही गाड़ियां 1.5 लीटर के इंजन के साथ आती हैं. हॉन्डा सिटी में 1.5 लीटर का  i-VTEC इंजन है तो वरना में 1.5 लीटर का टरबो इंजन दिया जाता है. दोनों ही कारें अच्छी पावर निकालने के साथ-साथ अपने शानदार प्रदर्शन के लिए जानी जाती हैं. 

फीचर लवर्स के लिए सटीक रहेगी यह कार

अगर आप फीचर और टेक्नोलॉजी लवर हैं तो आपको बिना किसी संकोच के साथ वरना को घर ला सकते हैं. चूंकि, वरना में आपको न केवल मॉडर्न टेक्नोलॉजी मिलती है, बल्कि यह इंटीरियर के मामले में भी हॉन्डा सिटी को पीछे छोड़ देती है. वरना में आपको एक बड़ा इंफोटेंमेंट सिस्टम दिया जाता है साथ ही साथ ऑटोमेटिक क्लाइमेट कंट्रोल और सनरूफ भी दी जाती है. इस गाड़ी में आपको स्टेयरिंग माउंट कंट्रोल भी देखने को मिलता है.

Kunal Mishra

कुनाल इंडिया न्यूज में बतौर सीनियर सब एडिटर काम कर रहे हैं. इनकी ऑटो और टेक पर काफी अच्छी पकड़ है. कुनाल पत्रकारिता में पिछले 6 साल से ज्यादा समय से सक्रिय हैं. इन्हें टेक-ऑटो की खबरों पर महारत हासिल है. ये वायरल खबरों के साथ बिजनेस सेक्शन पर भी काम करते हैं.

Recent Posts

RBI New Guidelines: 1 अप्रैल से नए नियम, UPI, क्रेडिट कार्ड पेमेंट में बदलाव, यूजर्स के लिए जरूरी खबर

Government New Rules: यदि आप इन बदलावों के प्रति पहले से ही तैयार नहीं रहते…

Last Updated: March 30, 2026 08:12:35 IST

यमुना एक्सप्रेसवे पर जा रही बस बनी ‘आग का गोला’, मथुरा के नौहझील में श्रीलंकाई पर्यटकों ने खिड़कियों से कूदकर बचाई जान!

रविवार 29 मार्च 2026 को यमुना एक्सप्रेसवे पर एक बड़ा हादसा टल गया, श्रीलंका से…

Last Updated: March 30, 2026 08:13:20 IST

Nisha Mehta: एम्स से नेपाल की स्वास्थ्य मंत्री तक, निशा मेहता की पूरी प्रोफाइल, एजुकेशन और परिवार

Health Minister Of Nepal: एम्स नई दिल्ली के नर्सिंग कॉलेज की पूर्व छात्रा निशा मेहता…

Last Updated: March 30, 2026 07:12:53 IST

IPS के.के. बिश्नोई ने निभाया ‘दूध पिलाई’ का प्राचीन रिवाज, संभल के SP और मां के लाड़ले की सादगी से भावुक हुए लोग, देखे वीडियो!

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे एक वीडियो में IPS के.के. बिश्नोई अपनी शादी की…

Last Updated: March 30, 2026 08:13:04 IST

Sonam Kapoor: सोनम कपूर के घर आया नन्हा मेहमान! किलकारियों से गूंज उठा रांझणा एक्ट्रेस का घर

Sonam Kapoor: एक्ट्रेस सोनम कपूर दूसरी बार माँ बनी हैं. रविवार को उन्होंने अपने पति…

Last Updated: March 30, 2026 07:08:03 IST

RBSE Result 2026 Today: राजस्थान बोर्ड 12वीं रिजल्ट क्या आज होगा जारी? पढ़िए यहां लेटेस्ट अपडेट्स

Rajasthan Board RBSE Result 2026 Today: राजस्थान बोर्ड 12वीं का रिजल्ट आज जारी होने की…

Last Updated: March 30, 2026 06:50:38 IST