Mamata Banerjee TMC: पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी की पार्टी तृणमूल कांग्रेस ने बड़ा फैसला लिया है. पार्टी सूत्रों के हवाले से जानकारी सामने आ रही है कि टीएमसी लोकसभा स्पीकर ओम बिरला के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव का समर्थन करेगी.
टीएमसी लोकसभा स्पीकर ओम बिरला के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव का समर्थन करेगी.
ओम बिरला अविश्वास प्रस्ताव: पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी की पार्टी तृणमूल कांग्रेस ने बड़ा फैसला लिया है. पार्टी सूत्रों के हवाले से जानकारी सामने आ रही है कि टीएमसी लोकसभा स्पीकर ओम बिरला के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव का समर्थन करेगी. आपकी जानकारी के लिए बता दें कि इससे पहले, टीएमसी सांसदों ने लोकसभा स्पीकर को हटाने के नोटिस पर साइन नहीं किए थे. उस समय टीएमसी का कहना था कि सीधे अविश्वास प्रस्ताव पेश करने के बजाय स्पीकर को पहले पत्र लिखकर तीन दिन का समय दिया जाना चाहिए.
बजट सत्र के पहले चरण के आखिरी हफ्ते में कांग्रेस के नेतृत्व में विपक्षी दलों ने लोकसभा स्पीकर ओम बिरला को हटाने के लिए एक नोटिस पेश किया, जिस पर सत्र के दूसरे चरण के पहले दिन चर्चा होगी. अब विपक्षी एकता को देखते हुए टीएमसी ने भी अविश्वास प्रस्ताव का समर्थन करने का फैसला किया है.
लोकसभा स्पीकर ओम बिरला को हटाने के विपक्ष के प्रस्ताव पर अपेक्षित चर्चा से कुछ दिन पहले शुक्रवार को कांग्रेस ने कहा कि प्रस्ताव नियमों और परंपराओं के अनुसार है और इस पर सदन में चर्चा होनी चाहिए. बजट सत्र का दूसरा चरण 9 मार्च से शुरू हो रहा है. उस दिन बिरला के खिलाफ विपक्ष के प्रस्ताव पर लोकसभा में चर्चा हो सकती है. प्रस्ताव में बिरला पर ‘खुलेआम भेदभाव’ का आरोप लगाया गया है.
इससे पहले, कांग्रेस महासचिव जयराम रमेश ने ‘पीटीआई-भाषा’ से बात करते हुए कहा कि तृणमूल कांग्रेस को छोड़कर सभी विपक्षी पार्टियों के सांसदों ने लोकसभा स्पीकर को हटाने के प्रस्ताव पर साइन किए हैं. कहा गया है कि इस पर 9 मार्च को विचार किया जाएगा. इसके अलावा, उन्होंने अपनी बात रखते हुए कहा कि यह एक लोकतांत्रिक परंपरा है. हमने एक ऐसा प्रस्ताव पेश किया है जो नियमों और परंपराओं के मुताबिक है.
Delhi NCR Weather Today 20 Oct 2026: दिल्ली-NCR में दशहरा पर मौसम साफ रहने की…
Jailer 2 Box Office Collection Day 5: रजनीकांत की Jailer 2 ने पांचवें दिन ₹42.35…
Bhopal kidnapping case: भोपाल के एयरोसिटी में दो लाख रुपये के विवाद के बाद दो…
Noida Traffic Advisory: दशहरे और मूर्ति विसर्जन के चलते नोएडा, सेक्टर-62 और ग्रेटर नोएडा वेस्ट…
Sidhu Moose Wala: दिवंगत पंजाबी गायक सिद्धू मूसेवाला के छोटे भाई सुखदीप सिंह सिद्धू की…
Alia Bhatt Durga Puja look: दुर्गा पूजा में आलिया भट्ट अपने पारंपरिक बंगाली लुक को…