Online Gambling Ban: ऑनलाइन सट्टेबाजी के शौकीनों के लिए आई बुरी खबर, सरकार ने एक झटके में बंद कर दिए 300 ऐप्स और वेबसाइट्स. कहीं आपका पसंदीदा प्लेटफॉर्म भी तो इस लिस्ट में शामिल नहीं? जानिए...
सरकार ने एक झटके में बंद कर दिए 300 ऐप्स और वेबसाइट्स
Illegal Betting Apps Blocked: सरकार ने अवैध ऑनलाइन सट्टेबाजी और जुआ खिलाने वाले प्लेटफॉर्म्स पर अपना शिकंजा और कस दिया है. ताजा कार्रवाई में सरकार ने करीब 300 वेबसाइटों और मोबाइल ऐप्स को ब्लॉक कर दिया है. यह कदम उन प्लेटफॉर्म्स के खिलाफ उठाया गया है जो ऑनलाइन स्पोर्ट्स बेटिंग, कसीनो गेमिंग और पीयर-टू-पीयर (P2P) दांव लगाने जैसी गैरकानूनी गतिविधियों में शामिल थे.
सरकारी बयान के मुताबिक, इस बार कई तरह के अवैध प्लेटफॉर्म्स को निशाना बनाया गया है:
यह कार्रवाई कोई अचानक लिया गया फैसला नहीं है, बल्कि अवैध गेमिंग को रोकने और लोगों को वित्तीय धोखाधड़ी व लत से बचाने की एक बड़ी मुहिम का हिस्सा है. सरकारी आंकड़ों पर नजर डालें तो स्थिति काफी गंभीर दिखती है. अब तक कुल 8,400 से ज्यादा ऐसी वेबसाइटों और ऐप्स को ब्लॉक किया जा चुका है. इसमें से 4,900 प्लेटफॉर्म तो ऑनलाइन गेमिंग एक्ट लागू होने के बाद हटाए गए हैं. इस कानून ने सरकार को इन अवैध गतिविधियों पर लगाम लगाने के लिए और ज्यादा कानूनी ताकत दी है. बता दें कि इसी साल जनवरी में भी सरकार ने 242 सट्टेबाजी वेबसाइटों के लिंक ब्लॉक किए थे.
अधिकारियों ने साफ कर दिया है कि यह अभियान रुकने वाला नहीं है. सरकार इंटरनेट पर लगातार पैनी नजर रख रही है और नियमों का उल्लंघन करने वालों पर तुरंत एक्शन लिया जाएगा. साथ ही सरकार ने लोगों से भी अपील की है कि वे सतर्क रहें और ऐसे अनधिकृत सट्टेबाजी और जुआ पोर्टल्स से दूर रहें क्योंकि यहाँ आपका पैसा और डेटा दोनों खतरे में हो सकते हैं.
Akanksha Puri Bikini Blouse Controversy: पारंपरिक पैठणी साड़ी और उसके साथ बोल्ड बिकिनी-स्टाइल ब्लाउज पहने…
MBBS Fee Rule: मेडिकल छात्रों के लिए राहतभरी खबर है. National Medical Commission के नए…
Uttarakhand Weather: बारिश और ओलावृष्टि ने किसानों को मुश्किल में डाल दिया और उनकी महीनों…
Agra Husband Wife disptue Case Incapacity Physical relationship: आगरा में शादीशुदा महिला ने अपने पति…
Sarkari Naukri MPPCB AE Recruitment 2026: मध्य प्रदेश पॉल्यूशन कंट्रोल बोर्ड (MPPCB) में नौकरी (Govt Jobs)…
Amir Khan Reena Datta Divorce: बॉलीवुड में कई ऐसी शादियां हैं जो सफल नहीं रहीं…