Best Iphones to Buy: ऐप्पल हर साल एक नई और आधुनिक टेक्नोलॉजी के साथ अपने नए-नए iPhone को मार्केट में लेकर आता है. हर साल आईफोन के नए वर्जन और सीरीज लॉन्च होती हैं. आजकल iPhone 17 Pro Max ऐप्पल का सबसे महंगा और दमदार फोन माना जा रहा है. लेकिन, इस स्मार्टफोन का मुकाबला अपनी ही सीरीज के iPhone Air के साथ किया जाता है. हालांकि, दोनों ही फोन ऐप्पल के हैं और यह दोनों ही सेफ्टी फीचर्स और लेटेस्ट फीचर्स से लैस हैं. कीमत में भी कोई बहुत ज्यादा अंतर नहीं है.
इन दोनों स्मार्टफोन्स में से कौन सा फोन लेना ज्यादा किफायती और अच्छा साबित हो सकता है. इस लेख में हम दोनों ही आईफोन्स के अंतर के बारे में जानेंगे.
iPhone 17 Pro Max vs iPhone Air किसका कैमरा ज्यादा अच्छा
iPhone 17 Pro Max में आपको 48 मेगापिक्सल का मेन कैमरा, 48 MP अल्ट्रा वाइड और 48 MP का टेलिफोटो लेंस मिलता है, जो इस स्मार्टफोन के कैमरे को अन्य फोन्स से अलग बनाता है. इसमें आपको 8k वीडियो रिकॉर्डिंग का भी फीचर मिलता है. वहीं, iPhone Air में 48 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, 12 MP टेलिफोटो लेंस और 24 MP का फ्रंट यानि सेल्फी कैमरा मिलता है. अगर आप प्रोफेश्नल फोटोग्राफी के लिए फोन लेना चाहते हैं तो ऐसे में iPhone 17 Pro Max को ले सकते हैं.
फीचर्स और पर्फॉमेंस में कौन दमदार
बात करें अगर फीचर्स और पर्फॉमेंस की तो iPhone 17 Pro Max तो दोनों ही स्मार्टफोन्स में A19 प्रो चिप के साथ-साथ 12 जीबी रैम के साथ आते हैं. iPhone 17 Pro Max इसमें थर्मल मैनेजमेंट सिस्टम दिया गया है, जो वीडियो एडिटिंग के लिए काफी अच्छा माना जाता है. वहीं, iPhone Air में आपको 3149 mAh की बैटरी के साथ-साथ ईसिम के साथ आता है. हालांकि, पर्फॉमेंस के मामले में दोनों ही आईफोन्स काफी जबरदस्त हैं. आप अपने इस्तेमाल करने के हिसाब से कोई भी फोन ले सकते हैं.
किस प्राइज में मिलते हैं दोनों फोन?
iPhone 17 Pro Max की शुरुआती कीमत 1,35,000 से शुरू होकर 1,79,000 तक जाती है. वहीं, iPhone Air की शुरुआती कीमत 1,19,000 रुपये से लेकर 1,39,000 रुपये तक पहुंचती है. दोनों स्मार्टफोन में कुछ ही कीमत का अंतर है. इसलिए आप दोनों में से किसी फोन को भी ले सकते हैं.