Live
Search
Home > टेक – ऑटो > iPhone 17e भारत में हुआ लॉन्च, iPhone 16e से किन मामलों में बेहतर? यहां पढ़ें फीचर्स और कीमत की डिटेल

iPhone 17e भारत में हुआ लॉन्च, iPhone 16e से किन मामलों में बेहतर? यहां पढ़ें फीचर्स और कीमत की डिटेल

जानकारी के मुताबिक अब यह फोन 256 जीबी की स्टोरेज से शुरु होगा, जोकि iPhone 16e में पहले 128 जीबी था. लेकिन, देखने वाली बात यह है कि हाल ही में लॉन्च हुए iPhone 17e में iPhone 16e की तुलना में क्या खासियत हैं. चलिए जानते हैं.

Written By: Kunal Mishra
Last Updated: March 3, 2026 15:32:45 IST

Mobile Ads 1x1

iPhone 17e Launch: अगर आप कम बजट में आईफोन लेना चाहते हैं तो आपके लिए एक अच्छी खबर है. ऐप्पल ने सोमवार को अपना नए iPhone 17e को आधिकारिक रूप से लॉन्च कर दिया है. इस बार कंपनी ने यूजर्स की जरूरतों को ध्यान में रखते हुए न सिर्फ फोन के बेस वैरिएंट की स्टोरेज को बढ़ाया है, बल्कि फीचर्स में भी कुछ बदलाव किए हैं. इस फोन को पिछले साल लॉन्च हुए iPhone 16e से जोड़ा जा रहा है. 

जानकारी के मुताबिक अब यह फोन 256 जीबी की स्टोरेज से शुरु होगा, जोकि iPhone 16e में पहले 128 जीबी था. लेकिन, देखने वाली बात यह है कि हाल ही में लॉन्च हुए iPhone 17e में iPhone 16e की तुलना में क्या खासियत हैं. चलिए जानते हैं. 

कैमरा में क्या है अंतर 

कैमरा की बात करें तो दोनों ही आईफोन्स में आपको 48MP का रियर कैमरा मिलता है. iPhone 16e में आपको 48MP मेन कैमरा मिलने के साथ 12 मेगापिक्सल का अल्ट्रा वाइड कैमरा भी मिलता है. इसके साथ ही Sensor-shift OIS का भी ऑप्शन देखने को मिलता है. वहीं, 17e में आपको 48 मेगापिक्सल का सिंगल कैमरा मिलता है, जिसके साथ 4K वीडियो रिकॉर्डिंग और Dolby Vision HDR देखने को मिलता है. 

कीमत में क्या है अंतर 

ऐप्पल द्वारा दोनों आईफोन्स की कीमत में बदलाव किए गए हैं. 17e को 16e का ही अपग्रेडेड वर्जन माना जा रहा है. कंपनी द्वारा पिछले साल 16e को 8GB रैम और 256GB स्टोरेज वेरिएंट में 59,900 रुपये में लॉन्च किया गया था. जबकि, 17e में इसी स्टोरेज वाले फोन को ऐप्पल ने 64,900 रुपये में लॉन्च किया है. 

iPhone 17e के फीचर्स

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक iPhone 17e में A19 चिपसेट दिया गया है. इसकेसाथ ही इस फोन में 60Hz का रिफ्रेश रेट रखा है साथ ही साथ 6.1-इंच की OLED स्क्रीन का भी ऑप्शन दिया गया है. पिछले मॉडल के मुकाबले इस फोन में ज्यादा मजबूती देखने को मिल सकती है. 

MORE NEWS