<

iPhone 18 Pro और iPhone 18 Pro Max की लीक डिटेल आई सामने, प्राइस से लेकर बैटरी तक यहां जानें सबकुछ

iPhone 18 Pro vs iPhone 18 Pro Max: iPhone 18 Pro और Pro Max में मेन अंतर स्क्रीन साइज, बैटरी और कीमत का होगा. Pro Max बड़ा डिस्प्ले, ज्यादा बैटरी और बेहतर बैटरी लाइफ देगा, जबकि Pro कॉम्पैक्ट रहेगा.

iPhone 18 Pro vs iPhone 18 Pro Max: टेक दुनिया में हर साल एप्पल के नए iPhone लॉन्च का इंतजार किया जाता है. इस बार भी उम्मीद है कि Apple 2026 के फॉल इवेंट में iPhone 18 सीरीज पेश करेगी, जिसमें iPhone 18 Pro, iPhone 18 Pro Max और संभवतः एक फोल्डेबल iPhone भी शामिल हो सकता है. जहां फोल्डेबल मॉडल सबसे ज्यादा सुर्खियां बटोर सकता है, वहीं Pro और Pro Max के बीच के अंतर भी काफी दिलचस्प रहने वाले हैं.

लीक्स और रिपोर्ट्स के आधार पर दोनों मॉडल्स में कुछ अहम बदलाव देखने को मिल सकते हैं. आइए जानते हैं इनके बीच संभावित अंतर.

डिस्प्ले और साइज में अंतर (iPhone 18 Pro display and size)

iPhone 18 Pro और iPhone 18 Pro Max के बीच सबसे पहला और सबसे साफ अंतर उनके डिस्प्ले साइज का होगा. लीक्स के मुताबिक, iPhone 18 Pro में लगभग 6.3 इंच का OLED डिस्प्ले देखने को मिल सकता है, जबकि Pro Max मॉडल में बड़ा 6.9 इंच का पैनल मिलने की उम्मीद है, जैसा कि पिछले जनरेशन में भी देखा गया था.

दोनों ही डिवाइसेस में 120Hz रिफ्रेश रेट, बेहद हाई ब्राइटनेस (लगभग 3000 निट्स तक) और छोटा डायनामिक आइलैंड जैसी फीचर्स समान रह सकते हैं. हालांकि बड़ा स्क्रीन साइज Pro Max को भारी और थोड़ा ज्यादा बड़ा बना देगा, जिससे एक-हाथ से इस्तेमाल थोड़ा मुश्किल हो सकता है.

बैटरी लाइफ में बड़ा फर्क (iPhone 18 Pro Battery life)

स्मार्टफोन का साइज बढ़ने का सबसे बड़ा फायदा बैटरी क्षमता में देखने को मिलता है और चीज स्थिति iPhone 18 Pro Max में भी हो सकती है. रिपोर्ट्स के अनुसार, Pro Max मॉडल में बड़ी बैटरी दी जा सकती है, जबकि Pro मॉडल में छोटी बैटरी रहेगी. पिछले पैटर्न को देखें तो Pro Max में लगभग 800–900mAh तक ज्यादा बैटरी मिलती रही है.

इसका सीधा मतलब ये है कि iPhone 18 Pro Max बैटरी बैकअप के मामले में ज्यादा मजबूत साबित हो सकता है, खासकर हैवी यूजर्स के लिए.

कैसा होगा कैमरा (iPhone 18 Pro Camera)

कैमरा के मामले में Apple आमतौर पर दोनों Pro मॉडल्स को लगभग सेम रखता है, लेकिन इस बार कुछ बदलाव संभव हैं. लीक्स के मुताबिक, Samsung का नया तीन-लेयर स्टैक्ड सेंसर iPhone 18 Pro सीरीज में देखने को मिल सकता है, जो बेहतर डायनामिक रेंज और कम नॉइज के साथ फोटोग्राफी को और बेहतर बनाएगा.

इसके अलावा, दोनों मॉडल्स में वेरिएबल अपर्चर फीचर भी आ सकता है, जिससे यूजर लाइट कंट्रोल को बेहतर तरीके से एडजस्ट कर पाएंगे. जहां तक हार्डवेयर की बात है, तीनों कैमरे मेन, अल्ट्रावाइड और टेलीफोटो (4x ज़ूम)-48MP के रहने की उम्मीद है, जैसा कि पिछले मॉडल्स में देखा गया था.

परफॉर्मेंस और अन्य फीचर्स (iPhone 18 Pro Features)

हालांकि प्रो और प्रो मैक्स के बीच परफॉर्मेंस में कोई बड़ा अंतर नहीं होता, फिर भी बड़े मॉडल में बेहतर थर्मल मैनेजमेंट और बैटरी स्पेस के कारण लंबे समय तक स्टेबल परफॉर्मेंस देखने को मिल सकता है. दोनों ही फोन में नई जनरेशन की चिप, iOS का अपडेटेड वर्जन और AI-आधारित फीचर्स शामिल होने की पूरी उम्मीद है.

कीमत में कितना अंतर होगा? (iPhone 18 Pro vs iPhone 18 Pro Max Camera)

कीमत हमेशा Pro और Pro Max के बीच बड़ा अंतर पैदा करती है. पिछली कीमतों को देखें तो भारत में iPhone Pro मॉडल की शुरुआती कीमत लगभग ₹1,34,900 के आसपास रही है, जबकि Pro Max लगभग ₹1,49,900 तक जाता है. संभावना है कि iPhone 18 सीरीज में भी इसी तरह का अंतर बना रहे, हालांकि मेमोरी और कंपोनेंट लागत बढ़ने के कारण हल्की कीमत बढ़ सकती है.

 

Sanskriti jaipuria

Recent Posts

Raksha Bandhan Weather Today: राखी पर मौसम दिखाएगा अपना रंग! दिल्ली में बारिश का अलर्ट या मिलेगी राहत? IMD ने बताया हाल

Raksha Bandhan Weather Today | Aaj Ka Mausam: 28 अगस्त को रक्षाबंधन पर दिल्ली में…

Last Updated: August 28, 2026 08:28:04 IST

UP Petrol Diesel Price 28 August: पेट्रोल-डीजल भरवाने से पहले जरूर चेक करें आज का रेट! आपके शहर में कितने रुपये लीटर मिल रहा तेल?

Petrol Diesel Rate Today: सुबह 6 बजे नेशनल ऑयल कंपनियां‌ (OMCs) अपडेटेड कीमतों की घोषणा…

Last Updated: August 28, 2026 07:44:47 IST

Petrol Diesel Price Today 28 August: पेट्रोल-डीजल भरवाने से पहले चेक करें आज का रेट! आपके शहर में कितने रुपये लीटर मिल रहा ईंधन?

Petrol Diesel Price Today: भारत की तीन प्रमुख तेल विपणन कंपनियां‌ (OMCs) इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन…

Last Updated: August 28, 2026 06:43:51 IST

त्योहार की भीड़ ने बिगाड़ा ट्रैफिक का गणित, दिल्ली से मेरठ तक लगा जाम, डीएमई से एनएच-09 तक वाहनों की लंबी कतारें

Delhi Meerut Expressway traffic: रक्षाबंधन की पूर्व संध्या पर गुरुवार शाम गाजियाबाद में त्योहार की…

Last Updated: August 27, 2026 23:35:46 IST

रक्षाबंधन पर ग्रहों की खास युति, इन 4 राशियों को रहना होगा सावधान, भाई-बहन के रिश्ते में बढ़ सकती है गलतफहमी

Rakshabandhan Horoscope: रक्षाबंधन 2026 पर सिंह राशि में सूर्य, केतु और अस्त बुध की युति…

Last Updated: August 27, 2026 23:17:41 IST