Swollen Mobile Battery: स्मार्टफोन्स में बड़ी बैटरी का ट्रेंड चल रहा है. चाइनीज स्मार्टफोन्स में 3500 से लेकर 10000mAh तक की दमदार बैटरी दी जाती है. नए सिलिकॉन-कार्बन बैटरी पैक के कारण फोन का साइज भी बड़ा नहीं किया गया लेकिन बैटरी की कैपिसिटी लगातार बढ़ाई जा रही है. इसके कारण बैटरी फूल जाती है. ये खतरनाक हो सकता है और इसके कारण आपके स्मार्टफोन में ब्लास्ट हो सकता है. दरअसल, बैटरी के अंदर गैस जमा होने से शॉर्ट सर्किट हो सकता है और आग लगने व धमाका होने का खतरा बढ़ जाता है. आइए जानते हैं इसके कारण और बचाव…
बैटरी फूलने पर होने वाले बदलाव
- बता दें कि फोन की बैटरी बदलने पर उसमें कई बदलाव होने लगते हैं. इससे फोन का आकार बदलने लगते है और फोन पीछे की तरफ से थोड़ा फूल जाता है.
- बैटरी के दबाव के कारण स्क्रीन अपनी जगह सो थोड़ा हिल जाती है और डिस्प्ले में डिस्टॉर्शन होने लगती है.
- इसके अलावा जब आपके फोन की बैटरी खराब होने लगती है, तो सामान्य इस्तेमाल या चार्जिंग के दौरान फोन बहुत गर्म हो जाता है.
- अगर फोन की बैटरी खत्म होने लगती है, तो स्मार्टफोन से मीठी या रासायनिक गंध आने लगती है. इसके अलावा उसमें तरह-तरह की आवाजें आने लगती हैं.
- अगर स्मार्टफोन की बैटरी होने लगती है, तो फोन बार-बार बंद होने लगता है या फिर उसकी चार्जिंग फीसद अचानक से गिर जाती है.
कैसे करें बचाव?
- अगर आप अपने स्मार्टफोन की बैटरी को सुरक्षित रखना चाहते हैं, तो अपने स्मार्टफोन को चार्ज करने के लिए ओरिजिनल चार्जर ही इस्तेमाल करें.
- फोन को रात भर चार्जिंग पर न लगाएं. इसे 20 फीसदी से 80 फीसदी के बीच ही चार्ज करें. कहा जाता है कि फुल चार्ज करने से फोन की बैटरी खराब हो जाती है.
- फोन को सीधी धूप या गर्म कार में रखने से भी स्मार्टफोन खराब हो सकता है. अगर आप इसे नियंत्रित रखेंगे, तो स्मार्टफोन की बैटरी ज्यादा समय तक सुरक्षित रहेगी.