<

JSW MG Motor Launch: इस साल 4 से 6 नई कारें लॉन्च कर सकती है ये कंपनी, भारत में उतरेगी प्लग-इन हाइब्रिड SUV

यही नहीं, कंपनी द्वारा अपनी प्रोडक्शन पावर को 3 लाख यूनिट तक बढ़ाने के लिए 3,000 से 4,000 करोड़ रुपये का निवेश कर रही है. चलिए जानते हैं कंपनी कब तक इन कारों  को भारतीय बाजार में उतार सकती है.

भारत में हर साल नई-नई और फीचर्स से भरपूर कारें लॉन्च होती हैं. अब मानी जानी कार निर्माता कंपनी JSW MG Motor India अपनी कार को भारत में लॉन्च करने की तैयारी में जुटी है. यह कंपनी एक नहीं, बल्कि 4 कारों को लॉन्च कर सकती है. मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक कंपनी अपने हाइब्रिड और EV मॉडल के साथ-साथ MG Majestor (मैजेस्टर) SUV को भी लॉन्च कर सकती है. जानकारी के मुताबिक यह कारें कई आधुनिक फीचर्स और टेक्नोलॉजी से भरपूर हैं. हाल ही में हाल ही में मजेस्टर लॉन्च के समय कंपनी ने कहा था कि साल 2026 में 6 नई कारें मार्केट में उतारी जा सकती हैं.

यही नहीं, कंपनी द्वारा अपनी प्रोडक्शन पावर को 3 लाख यूनिट तक बढ़ाने के लिए 3,000 से 4,000 करोड़ रुपये का निवेश कर रही है. चलिए जानते हैं कंपनी कब तक इन कारों को भारतीय बाजार में उतार सकती है. 

कब तक होगी लॉन्च?

भारतीय ऑटोमोबाइल बाजार में JSW MG Motor India की 4 से 6 नई कारें कआने की उम्मीद है. हालांकि, कंपनी द्वारा इन कारों की लॉन्चिंग को लेकर अभी तक कोई आधिकारिक डेट तय नहीं की गई है. लेकिन, माना जा रहा है कि भारतीय बाजार में जल्दी ही यह कारें आपको देखने के लिए मिल सकती है. हो सकता है कि कंपनी द्वारा इन कारों को मार्च में भी लॉन्च किया जा सकता है.  

EV और हाइब्रिड गाड़ियां

मिली जानकारी के मुताबिक जेएसडब्ल्यू एमजी मोटर इंडिया अपनी हाइब्रिड एसयूवी को भी लॉन्च करेगी. बता दें कि यह कंपनी की पहली हाइब्रिड एसयूवी होने वाली है. प्लग-इन हाइब्रिड को लेकर काफी चर्चा की जा रही है कि यह कार अपने सेगमेंट में आने वाली कई बड़ी कारें जैसे Fortuner और इन्नोवा आदि को टक्कर देगी. यही नहीं, यह कार पेट्रोल के साथ-साथ डीजल और इलेक्ट्रिक मोटर से भी चल सकती है. टेक्नोलॉजी में इसे एक बड़ा और कारगर बदलाव माना जा रहा है. 

लुक्स में कैसी होगी यह एसयूवी कार

लुक्स की झलक की बात करें तो यह एसयूवी कार आपको 4745 मिमी लंबी और 1850 चौड़ी होने वाली है. इसके साथ ही उंचाई की बात करें तो 1770 मिमी हो सकती है. इस कार के फ्रंट में आपको डुअल पॉड प्रोजेक्टर मिलने के साथ ही साथ एलईडी हेडलाइट्स हैं. माना जा रहा है कि यह कार एक्सटीरियर डिजाइन में भी काफी अच्छी हो सकती है.

Kunal Mishra

कुनाल इंडिया न्यूज में बतौर सीनियर सब एडिटर काम कर रहे हैं. इनकी ऑटो और टेक पर काफी अच्छी पकड़ है. कुनाल पत्रकारिता में पिछले 6 साल से ज्यादा समय से सक्रिय हैं. इन्हें टेक-ऑटो की खबरों पर महारत हासिल है. ये वायरल खबरों के साथ बिजनेस सेक्शन पर भी काम करते हैं.

Recent Posts

कौन हैं दिलीप घोष? बंगाल चुनाव से पहले संपत्ति में आया बंपर उछाल, 6 साल में बने लखपति से करोड़पति

Dilip Ghosh Net Worth: बंगाल की राजनीति में, BJP नेता और पूर्व प्रदेश अध्यक्ष दिलीप…

Last Updated: April 7, 2026 00:19:23 IST

Who is Kanwal Aftab: कौन हैं कंवल आफताब? MMS विवाद में फंसी पाकिस्तानी इन्फ्लुएंसर, जानें अब कहां हैं?

Kanwal Aftab: पाकिस्तानी स्टार कंवल आफताब का नाम भी अब वायरल वीडियो विवाद में घसीटा…

Last Updated: April 6, 2026 23:27:10 IST

चलती ट्रेन में झूमे बाराती, शादी के लिए बुक हुआ पूरा कोच; जश्न का ऐसा वीडियो पहले कभी नहीं देखा होगा

Railway Coach Booking Wedding: एक भारतीय परिवार का शादी के सफर के लिए पूरी रेलगाड़ी…

Last Updated: April 6, 2026 23:23:05 IST

Rupee vs Dollar: डॉलर की मार और तेल का वार: क्या भारत है तैयार, वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने क्या दिया जवाब?

Nirmala Sitharaman: वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने डॉलर के मुकाबले गिरते रुपये और तेल की…

Last Updated: April 6, 2026 23:01:13 IST

कूड़ा फेंकने आई महिला धो बैठी गहनों से हाथ, कटिहार में दिनदहाड़े शातिर ठगी का खेल, ठगों ने ऐसे लगाया चूना

Katihar Thagi Case: कटिहार में बड़ा बाजार में तब सनसनी फैल गई, जब चालाक ठगों…

Last Updated: April 6, 2026 22:52:07 IST

6 साल बाद इंसाफ, रेयरेस्ट ऑफ रेयर मानते हुए मद्रास हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, 9 पुलिसकर्मियों को सजा-ए-मौत

Sathankulam Case Verdict: 2020 के हाई-प्रोफाइल साथनकुलम हिरासत में मौत के मामले में एक बड़ा…

Last Updated: April 6, 2026 22:24:56 IST