इंस्टाग्राम पर इन दिनों एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें एग्गोज एवरीडे ब्रांड के अंडों से प्लास्टिक जैसी चीज निकलती हुई दिख रही है.
एक महिला ने दावा किया कि उसे जेप्टो से ऑर्डर किए गए एगोज़ अंडों के अंदर प्लास्टिक मिला। (फोटो: इंस्टाग्राम/शालिनी शर्मा)
इंस्टाग्राम पर इन दिनों एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें एक महिला ने दावा किया कि ज़ेप्टो से खरीदे गए एग्गोज एवरीडे ब्रांड के अंडों में प्लास्टिक जैसी चीज मिली है. इस वीडियो ने ब्रांड की खाद्य सुरक्षा पर सवाल उठाए. वीडियो में FSSAI को भी टैग किया गया है.
शालिनी शर्मा नाम की महिला ने ये वीडियो अपलोड किया है, जिसमें उबालने के बाद अंडों से योक की जगह पीले धागे जैसे प्लास्टिक स्ट्रैंड्स निकलते देखे गए. इस वीडियो को अब तक लाखों व्यूज मिल चुके हैं.
वीडियो में शालिनी कहती हैं, “अभी तक बाजार में प्लास्टिक अंडे बिकने की बात सुनते थे, लेकिन आज घर में देखा. ज़ेप्टो से एग्गोज एवरीडे के अंडे मंगाए, उबालते ही योक की जगह प्लास्टिक निकलने लगा.” दरार वाले अंडों को दिखाते हुए वे बोलती हैं, “देखिए, नूडल्स जैसा प्लास्टिक इससे बाहर आ रहा है. हर अंडे पर एग्गोज स्टैंप है.” उन्होंने आभार जताया कि एक अंडा फट गया, वरना बिना देखे पकाने पर प्लास्टिक खा लेते. उन्होंने कैप्शन में चेतावनी दी, “एग्गोज एवरीडे के अंडों में प्लास्टिक, सावधान रहें. खाने से पहले चेक करें.”
वीडियो के वायरल होते ही एग्गोज के आधिकारिक इंस्टाग्राम हैंडल ने कमेंट्स में जवाब दिया, “आपके अनुभव पर बहुत खेद है, हम पूरी तरह समझते हैं. ऐसी स्थिति नहीं होनी चाहिए. कृपया DM में संपर्क विवरण भेजें, हमारा कस्टमर सपोर्ट जल्द इसे हल करेगा. सूचना के लिए, धन्यवाद.” ब्रांड ने जांच का वादा किया, लेकिन वीडियो वायरल होने के बाद इस मुद्दे पर विवाद बढ़ गया है.
वीडियो उपलोड होते ही कुछ ही घंटों में वायरल हो गया. लोगों ने इस पर खूब कमेंट्स किये. एक यूजर ने पूछा, “स्थानीय पोल्ट्री दुकानों से क्यों नहीं खरीदते? रोज ताजा स्टॉक आता है.” वहीं दूसरे ने कहा, “सबसे घटिया ब्रांड एग्गोज.” कईयों ने लिखा, “एग्गोज से ऑर्डर बंद कर दिया, लोकल बेहतर.” एक यूजर ने कमेंट किया, “ऑनलाइन व्यवस्था हमें भोजन से दूर कर रही.” यूजर्स ने FSSAI को टैग कर जांच की मांग की और खाद्य गुणवत्ता पर सवाल उठाए.
Neeraj Singh Murder: सालों बाद, पूर्व डिप्टी मेयर नीरज सिंह की हत्या का मामला, एक…
Amit Shah Press Conference: केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह अभी छत्तीसगढ़ के तीन दिवसीय दौरे…
Mahindra XEV 9e Cineluxe Edition vs Hyundai Ioniq 5: को लेकर भारतीय ऑटोमोबाइल इंडस्ट्री में…
चलिए जानते हैं दोनों स्कूटरों के बीच अंतर और आपके लिए कौन सा ज्यादा किफायती…
Silver Price Today 19 May 2026: मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर चांदी का वायदा भाव…
Gold Price Today 19 May 2026 : मंगलवार (19 मई, 2026) को भी सोने की…