<

Kawasaki Z900 STD vs Bajaj Dominar 350 किसमें मिलेगी ज्यादा पावर? परफॉर्मेंस में कौन बेस्ट

Kawasaki Z900 STD vs Bajaj Dominar 350 दोनों ही बाइकें अपने सेगमेंट की न केवल दमदार बल्कि, ज्यादा बिकने वाली बाइकों में से एक हैं. दोनों आपस में एक दूसरे को कड़ी टक्कर देती हैं. चलिए जानते हैं दोनों के बीच के कुछ बड़े अंतर के बारे में.

Kawasaki Z900 STD vs Bajaj Dominar 350: भारत में नैक्ड स्ट्रीटफाइटर मोटरसाइकिलों का क्रेज युवाओं में खासा रहता है. पिछले कुछ सालों में भारतीय ऑटोमोबाइल बाजार में इसकी डिमांड भी तेजी से बढ़ी है. इन बाइकों को काफी पावरफुल और कंफर्टेबल माना जाता है. वहीं, स्पीड में भी यह कार का मुकाबला करने में सक्षम रहती हैं. अगर आप कोई बेहतरीन Naked bike की तलाश में हैं तो हम आपको इस लेख में बताएंगे कि आपके लिए कौन सी बाइक बेस्ट रहने वाली है.

Kawasaki Z900 STD vs Bajaj Dominar 350 दोनों ही बाइकें अपने सेगमेंट की न केवल दमदार बल्कि, ज्यादा बिकने वाली बाइकों में से एक हैं. दोनों आपस में एक दूसरे को कड़ी टक्कर देती हैं. चलिए जानते हैं दोनों के बीच के कुछ बड़े अंतर के बारे में. 

Kawasaki Z900 STD vs Bajaj Dominar 350: फीचर्स में कौन ज्यादा बेहतर?

फीचर्स के अंतर की बात करें तो Kawasaki Z900 STD में आपको स्मार्ट कनेक्टिविटी के साथ TFT डिस्प्ले मिलता है. इसके अलावा LED लाइटिंग, स्पोर्ट्स, रेन और राइडर जैसे मोड्स मिलने के साथ-साथ ABS और इलेक्ट्रॉनिक क्रूज कंट्रोल का भी ऑप्शन देखने को मिलता है. वहीं, Bajaj Dominar 350 में आपको ट्रैक्शन कंट्रोल के साथ-साथ अलग-अलग राइडिंग मोड्स जैसे रेन, रोड, स्पोर्ट्स और ऑफ रोड मिलते हैं. इतना ही नहीं इसमें आपको Dual-channel ABS के अलाना डिजिटल इंस्ट्रुमेंटल कंसोल भी दिया जाता है. इसमें आपको LED हैडलैंप्स भी दिया जाता है. 

परफॉर्मेंस में कौन किससे आगे?

Bajaj Dominar 350 में आपको  349.13cc का सिंगल इंजन मिलता है, इस बाइक में आपको 39-40.6 PS की पावर मिलने के साथ ही साथ 33.2 Nm का टॉर्क भी जनरेट करती है. यह दोनों ही बाइकें अपने सेगमेंट में परफॉर्मेंस के मामले में काफी अच्छी मानी जाती हैं. Kawasaki Z900 STD में आपको 948cc इनलाइन 4 इंजन देखने को मिलता है, जिसकी परफॉर्मेंस काफी बेहतरीन है. यह इंजन 125 PS (122 bhp) की पावर देने के साथ ही साथ 98.6 Nm का टॉर्क भी जनरेट करती है. 

Kunal Mishra

कुनाल इंडिया न्यूज में बतौर सीनियर सब एडिटर काम कर रहे हैं. इनकी ऑटो और टेक पर काफी अच्छी पकड़ है. कुनाल पत्रकारिता में पिछले 6 साल से ज्यादा समय से सक्रिय हैं. इन्हें टेक-ऑटो की खबरों पर महारत हासिल है. ये वायरल खबरों के साथ बिजनेस सेक्शन पर भी काम करते हैं.

Recent Posts

Bihar News: रजिस्ट्रेशन के लिए प्रिंसिपल ने नाबालिग छात्रा को बुलाया ऑफिस, फिर कर दी ऐसी हरकत…, पुलिस ने किया गिरफ्तार

बांका के एक स्कूल में प्रिंसिपल ने एक नाबालिग छात्रा के साथ यौन-उत्पीड़न करने की…

Last Updated: October 3, 2026 13:51:35 IST

UP News: मोहब्बत में मेहताब बनी ममता; जागेश संग लिए सात फेरे, दिलचस्प है कहानी

UP News: उत्तर प्रदेश के रामपुर की रहने वाली मेहताब ममता बन गईं. उन्होंने अपने…

Last Updated: October 3, 2026 13:50:21 IST

IND VS PAK: भारतीय ने जीता गोल्ड, एशियन गेम्स फाइनल में पाकिस्तान को चटाई धूल

IND VS PAK:शिवम दुबे ने अंतिम ओवर डाला, जिसकी आखिरी गेंद पर उन्होंने हसन नवाज…

Last Updated: October 3, 2026 13:43:49 IST

Haryana News: सुनसान इमारत के अंदर किशोरी को उठाकर अंदर ले गए बदमाश, 4 लोगों ने मिलकर किया गैंग रेप, सहेली पर भी किया हमला

Faridabad News: ग्रेटर फरीदाबाद में एक सुनसान इमारत के अंदर चार युवकों ने कथित तौर…

Last Updated: October 3, 2026 13:39:07 IST

IND vs PAK Final: 28 गेंदें, 61 रन और 7 छक्के: अभिषेक शर्मा ने पाक के उड़ाए परखच्चे, तोड़ दिया गेल और ब्रेविस का बड़ा रिकॉर्ड

Abhihsek Sharma Fastest 100 Six Record: एशियन गेम्स 2026 के फाइनल में पाकिस्तान के खिलाफ…

Last Updated: October 3, 2026 13:11:40 IST