<
Categories: राज्य

नाइटड्रेस पहनना पसंद नहीं…कपड़ों को लेकर नाराज हुआ पति, केरोसिन डालकर लगाई आग

कर्नाटक में एक पति को अपनी पत्नी का नाइटड्रेस पहनना पसंद नहीं था, जिसके कारण दोनों में विवाद हुआ और गुस्से में आकर पति ने अपनी पत्नी पर केरोसिन डालकर उसे आग लगा दी.

Karnataka Crime News: कर्नाटक के बेलगावी जिले से घरेलू हिंसा का एक हैरान करने वाला एक मामला सामने आया  है, जहां एक पति ने अपनी पत्नी को जिंदा जला दिया. जानकारी के अनुसार, ये विवाद पत्नी के कपड़ों को लेकर शुरू हुआ था, जो इतना भयंकर हो गया कि पति ने पत्नी को जिंदा जला दिया. पुलिस ने इस बारे में जानकारी देते हुए बताया कि आरोपी पति पत्नी को केवल साड़ी पहनने के लिए कहता था. उसे अपनी पत्नी का नाइटी पहनना पसंद नहीं था, जिसके कारण दोनों के बीच अक्सर झगड़े होते थे. मामला इतना बढ़ गया कि पति ने पत्नी को आग लगा दी. 

क्या है पूरा मामला?

बता दें कि ये घटना मंगलवार रात खानापुर तालुका के नंदगड़ में हुई थी. आरोपी की पहचान 34 वर्षीय कृष्णा पाटिल के रूप में हुई है. वहीं पीड़िता की पहचान 32 वर्षीय मंजुला पाटिल के रूप में हुई है. पुलिस को मिली जानकारी के अनुसार, दोनों पति-पत्नी में अक्सर नाइटड्रेस पहनने को लेकर झगड़ा होता था. घटना वाले दिन भी पत्नी को नाइटड्रेस पहने देख पति नाराज हो गया. 

हिंसक हुआ विवाद

पत्नी के नाइटड्रेस पहनने से पति नाराज हो गया. इसके बाद दोनों में जमकर कहासुनी हुई, जो देखते ही देखते हिंसक हो गई. गुस्से में आकर कृष्णा पाटिल ने अपनी पत्नी पर केरोसिन डाल दिया और उसे आग लगा दी. इस घटना  में मंजुला पाटिल लगभग 80 फीसदी तक जल गई.

पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार

आनन-फानन में मंजुला को पहले बेलगावी इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज (बीआईएमएस) ले जाया गया, जहां से गंभीर हालत देखते हुए गोवा के एक अस्पताल में रेफर कर दिया गया. वहीं पुलिस ने इस मामले में शिकायत दर्ज कर ली है और जांच शुरू कर दी है. साथ ही आरोपी कृष्णा पाटिल को भी गिरफ्तार कर लिया गया है और उससे पूछताछ की जा रही है.

Deepika Pandey

दीपिका पाण्डेय साल 2020 से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं. उन्होंने 2020 में BJMC की डिग्री हासिल की. करियर की शुरुआत खबर टुडे न्यूज, DNP News और दैनिक खबर जैसे प्लेटफॉर्म्स से बतौर एंकर और कंटेंट राइटर की. उन्होंने क्राइम, एंटरटेनमेंट, पॉलिटिक्स, लाइफस्टाइल, ऑटो-टेक और करेंट अफेयर्स पर काम किया है. इसके बाद हरिभूमि वेबसाइट में दिल्ली-NCR और नेशनल बीट कवर की. वर्तमान में वह इंडिया न्यूज में सीनियर कॉपी राइटर हैं. उनकी विशेषज्ञता क्राइम और एंटरटेनमेंट, बॉलीवुड, हॉलीवुड और भोजपुरी के साथ पॉलिटिक्स, लाइफस्टाइल, वायरल न्यूज, ह्यूमन इंटरेस्ट और ट्रेंडिंग स्टोरीज में है.

Share
Published by
Deepika Pandey

Recent Posts

Gurugram Electricity Issue: गुरुग्राम में फैक्ट्रियां बंद! 36 घंटों से नहीं आई बिजली, बत्ती गुल होने से लगा जाम

Gurugram Electricity Issue: गुरुग्राम के कई इलाकों में मंगलवार रात से बिजली आपूर्ति बाधित हुई.…

Last Updated: October 23, 2026 19:25:20 IST

अमित मिश्रा का बड़ा दावा, अनिल कुंबले और विराट कोहली ने दिया था वापसी का भरोसा, फिर नहीं मिला जवाब

Amit Mishra on Virat Kohli: पूर्व स्पिनर अमित मिश्रा का दावा है कि अनिल कुंबले…

Last Updated: October 23, 2026 19:01:28 IST

ओलंपिक 2028 में क्रिकेट की वापसी! क्वालिफायर की तारीख आई सामने, जानें कब और कैसे मिलेगा टिकट

Cricket in Olympics: लॉस एंजेलिस ओलंपिक 2028 में क्रिकेट की वापसी से पहले पुरुष और…

Last Updated: October 23, 2026 18:48:28 IST

दिल्ली में मंडराया जल संकट, आधे से ज्यादा इलाकों में रहेगी पानी की किल्लत, चेक करें डिटेल्स

Delhi Water Crisis: दिल्ली के आधे से ज्यादा इलाकों में जल संकट मंडराने लगा है.…

Last Updated: October 23, 2026 18:34:28 IST

बाराबंकी से तीन बच्चों के बाप संग लापता हुई 5 बच्चों की मां, नकदी-जेवर ले जाने का लगाया आरोप, पीछे छूट गए मासूम!

Married woman and man missing: उत्तर प्रदेश के बाराबंकी में 8 अक्टूबर को अमित गुप्ता…

Last Updated: October 23, 2026 18:13:50 IST

Vande Bharat Sleeper Train: यूपी के यात्रियों को मिलेगी बड़ी सौगात, वाराणसी से दिल्ली तक चलेगी ट्रेन

Vande Bharat Sleeper Train: वाराणसीसे दिल्ली जाने वालों के लिए खुशखबरी है. वाराणसी से दिल्ली…

Last Updated: October 23, 2026 18:02:01 IST