<

Kawasaki Z900 STD vs Triumph Street Triple में से किस बाइक को खरीदना सही? जानिए फीचर्स और परफॉर्मेंस में कौन आगे

Kawasaki Z900 STD vs Triumph Street Triple दोनों ही बाइकें अपने सेगमेंट की न केवल दमदार बल्कि, ज्यादा बिकने वाली बाइकों में से एक हैं. दोनों आपस में एक दूसरे को कड़ी टक्कर देती हैं. चलिए जानते हैं दोनों के बीच के कुछ बड़े अंतर के बारे में.

भारत में नैक्ड स्ट्रीटफाइटर मोटरसाइकिलों का क्रेज युवाओं में खासा रहता है. पिछले कुछ सालों में भारतीय ऑटोमोबाइल बाजार में इसकी डिमांड भी तेजी से बढ़ी है. इन बाइकों को काफी पावरफुल और कंफर्टेबल माना जाता है. वहीं, स्पीड में भी यह कार का मुकाबला करने में सक्षम रहती हैं. अगर आप कोई बेहतरीन Naked bike की तलाश में हैं तो हम आपको इस लेख में बताएंगे कि आपके लिए कौन सी बाइक बेस्ट रहने वाली है.

Kawasaki Z900 STD vs Triumph Street Triple दोनों ही बाइकें अपने सेगमेंट की न केवल दमदार बल्कि, ज्यादा बिकने वाली बाइकों में से एक हैं. दोनों आपस में एक दूसरे को कड़ी टक्कर देती हैं. चलिए जानते हैं दोनों के बीच के कुछ बड़े अंतर के बारे में. 

फीचर्स में क्या है अंतर?

फीचर्स के अंतर की बात करें तो Kawasaki Z900 STD में आपको स्मार्ट कनेक्टिविटी के साथ TFT डिस्प्ले मिलता है. इसके अलावा LED लाइटिंग, स्पोर्ट्स, रेन और राइडर जैसे मोड्स मिलने के साथ-साथ ABS और इलेक्ट्रॉनिक क्रूज कंट्रोल का भी ऑप्शन देखने को मिलता है. वहीं, Triumph Street Triple में आपको 5 इंच TFT डिस्प्ले मिलने के अलावा फ्रंट व्हील लिफ्ट कंट्रोल और Brembo brakes के साथ एडजस्टेबल सस्पेंशन का भी ऑप्शन देखने को मिलता है. 

परफॉर्मेंस में कौन किससे आगे?

परफॉर्मेंस में दोनों ही बाइकें जबरदस्त मानी जाती हैं. Kawasaki Z900 STD में आपको 948cc इनलाइन 4 इंजन देखने को मिलता है, जिसकी परफॉर्मेंस काफी बेहतरीन है. यह इंजन 125 PS (122 bhp) की पावर देने के साथ ही साथ 98.6 Nm का टॉर्क भी जनरेट करती है. वहीं, Triumph Street Triple में आपको 765cc का ट्रिपल सिलेंडर इंजन मिलता है, जो 130 PS (128 bhp) की पावर देने के साथ ही 80 Nm का टॉर्क भी जनरेट करता है. वहीं, माना जाता है कि इस बाइक का वजन 166 kg है. 

दोनों की टॉप स्पीड में अंतर

जानकारों की मानें तो Kawasaki Z900 STD 195 km/h की टॉप स्पीड आराम से निकालर दे सकती है. वहीं, Triumph Street Triple में आपको 220–232 km/h (137–144 mph) की टॉप स्पीड देखने के लिए मिल सकती है. हालांकि, दोनों ही बाइकें स्पीड में काफी बेहतर हैं. 

Kunal Mishra

कुनाल इंडिया न्यूज में बतौर सीनियर सब एडिटर काम कर रहे हैं. इनकी ऑटो और टेक पर काफी अच्छी पकड़ है. कुनाल पत्रकारिता में पिछले 6 साल से ज्यादा समय से सक्रिय हैं. इन्हें टेक-ऑटो की खबरों पर महारत हासिल है. ये वायरल खबरों के साथ बिजनेस सेक्शन पर भी काम करते हैं.

Recent Posts

Delhi Police: दिल्ली पुलिस का तगड़ा एक्शन, रोहिणी में 12 पुलिसकर्मी सस्पेंड, विभाग में मचा हड़कंप

Delhi Police action: दिल्ली पुलिस सूत्रों के हवालों से, रोहिणी जिले में तैनात इन पुलिसकर्मियों…

Last Updated: March 30, 2026 17:43:18 IST

10 हजार से भी कम में मिल रहे हैं ये 5 टॉप स्मार्टफोन्स, फीचर्स में जबरदस्त, लिस्ट में Redmi 13C 5G भी शामिल

आज के समय में कम कीमत में एक से बढ़कर एक स्मार्टफोन देखने के लिए…

Last Updated: March 30, 2026 17:21:09 IST

कौन हैं नेहा पांचाल? UPPCS में दिखाया जलवा, परिवार और बच्चे की जिम्मेदारी के साथ हासिल की रैंक 1

UPPCS का रिजल्ट आने के बाद से रैंक 1 हासिल करने वाली नेहा पांचाल चर्चा…

Last Updated: March 30, 2026 17:20:14 IST

Delhi NCR Storm Alert: आंधी-बारिश से बदला मौसम, क्या आ गया फिर से छतरी निकालने का समय?

Delhi NCR Weather Alert: दिल्ली-NCR में मौसम ने करवट ले ली है. राजधानी समेत कई…

Last Updated: March 30, 2026 17:21:29 IST

क्या है जन विश्वास बिल? ड्राइविंग लाइसेंस की वैलिडिटी खत्म होने पर भी मिलेगी 30 दिनों की छूट, चला सकेंगे वाहन

इसके बिल के तहत आपको किसी प्रकार की रोक टोक का सामना नहीं करना पड़ेगा.…

Last Updated: March 30, 2026 17:11:57 IST

IPL ने बना दी जोड़ी… MI-KKR मैच में फैन ने गर्लफ्रेंड को घुटने पर बैठकर किया प्रपोज, फिर ऐसे बना ‘पोपट’!

Proposal During IPL Match: आईपीएल के दूसरे मैच के दौरान एक MI फैन ने अपनी…

Last Updated: March 30, 2026 17:08:28 IST