<

KKR को मिला ‘कीवी जैकपॉट’! इतने सस्ते दाम में मिल गए 2 धाकड़ ओपनर, IPL में बरपाएंगे कहर

IPL 2026: न्यूजीलैंड के स्टार ओपनर फिन एलन और टिम सीफर्ट आईपीएल 2026 में कोलकाता नाइट राइडर्स की टीम से खेलते दिखाई देंगे. कोलकाता की टीम ने इन दोनों विस्फोटक बल्लेबाजों को बहुत ही कम दामों में अपनी टीम में शामिल किया है.

IPL 2026: टी20 वर्ल्ड कप 2026 अपने आखिरी पड़ाव पर पहुंच गया है. इस बड़े ग्लोबल टूर्नामेंट के खत्म होने के कुछ ही समय बाद क्रिकेट का महाकुंभ यानी इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) शुरू हो जाएगा. IPL 2026 के लिए पिछले साल दिसंबर में मिनी ऑक्शन हुआ था, जिसमें कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) ने 2 स्टील डील की. दरअसल, शाहरुख खान की टीम ने ऑक्शन में न्यूजीलैंड के 2 स्टार खिलाड़ी फिन एलन और टिम सीफर्ट पर बोली लगाकर अपनी स्क्वाड में शामिल किया है. IPL के इस सीजन में ये दोनों खिलाड़ी KKR के लिए ओपनिंग करते दिखाई दे सकते हैं. फिन एलन और टिम सीफर्ट ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 में शानदार प्रदर्शन किया था.

इन दोनों कीवी खिलाड़ियों की आक्रामक बल्लेबाजी के सामने किसी भी टीम की गेंदबाजी ज्यादा देर तक टिक नहीं पाती है. IPL में ये दोनों खिलाड़ी कोलकाता नाइट राइडर्स के लिए बल्लेबाजी में ट्रंप कार्ड साबित हो सकते हैं. फिन एलन और टिम सीफर्ट की ओपनिंग जोड़ी ने टी20 विश्व कप में कई बड़े रिकॉर्ड बनाए हैं, जो उनके दबदबे को दिखाती हैं. इन दोनों ही खिलाड़ियों को कोलकाता की टीम काफी कम दामों में खरीदकर अपनी स्क्वाड में शामिल किया है. ऐसे में कहा जा रहा है कि कोलकाता नाइट राइडर्स ने पिछले साल हुए ऑक्शन में सबसे अच्छी डील की है. जानें इन दोनों खिलाड़ियों का प्राइस…

सिर्फ 3.5 करोड़ में मिली बेस्ट ओपनिंग जोड़ी

कोलकाता नाइट राइडर्स (Kolkata Knight Riders) ने सिर्फ 3.5 करोड़ रुपये खर्च करके टी20 क्रिकेट की सबसे खतरनाक ओपनिंग जोड़ी खरीद ली है. KKR ने टिम सीफर्ट को सिर्फ 1.5 करोड़ रुपये की बोली लगाकर अपनी टीम में शामिल किया है. वहीं, फिन एलन के लिए केकेआर ने सिर्फ 2 करोड़ रुपये में अपने साथ जोड़ा. फिन एलन विस्फोटक ओपनर बल्लेबाज हैं, जबकि टिम सीफर्ट विकेटकीपर बल्लेबाज हैं. ये दोनों खिलाड़ी न्यूजीलैंड के लिए टी20 में ओपनिंग करते हैं. माना जा रहा है कि यह ओपनिंग जोड़ी दुनिया की किसी भी सलामी बल्लेबाजों की तुलना में काफी ज्यादा कम खर्च में खरीदी गई है.

टी20 वर्ल्ड कप में एलन-सीफर्ट का धमाकेदार प्रदर्शन

टी20 वर्ल्ड कप 2026 में फिन एलन (Finn Allen) और टिम सीफर्ट ने न्यूजीलैंड के लिए धमाकेदार प्रदर्शन किया है. फिन एलन और टिम सीफर्ट के नाम टी20 वर्ल्ड कप के एक एडिशन में सबसे ज्यादा ओपनिंग स्कोर बनाने का रिकॉर्ड दर्ज हो गया है. इस जोड़ी ने मौजूदा विश्व कप में 463 रन जोड़े हैं, जो टी20 वर्ल्ड कप इतिहास में पहले कभी नहीं हुआ. इतना ही नहीं, फिन एलन ने टी20 वर्ल्ड कप इतिहास का सबसे तेज शतक लगाने का रिकॉर्ड भी अपने नाम किया है. फिन एलन ने सेमीफाइनल में साउथ अफ्रीका के खिलाफ सिर्फ 33 गेंदों पर नाबाद शतक लगाया था. इसके अलावा इन दोनों सलामी बल्लेबाजों ने टी20 विश्व कप में यूएई के खिलाफ 175 रनों की नाबाद पार्टनरशिप की थी.

IPL 2026 के लिए KKR की स्क्वाड

अजिंक्य रहाणे, सुनील नरेन, रिंकु सिंह, अंगकृष रघुवंशी, मनीष पांडे, वरुण चक्रवर्ती, फिन एलन, टिम सीफर्ट, रमनदीप सिंह, हर्षित राणा, अंकुल रॉय, वैभव अरोड़ा, रोवमैन पॉवेल, उमरान मलिक, कैमरन ग्रीन, मथीशा पथिराना, तेजस्वी सिंह, राहुल त्रिपाठी, कार्तिक त्यागी, दक्ष कामरा, रचिन रवींद्र, सार्थक रंजन, प्रशांत सोलंकी, आकाश दीप.

Ankush Upadhyay

अंकुश उपाध्याय युवा पत्रकार हैं. उन्होंने चौधरी चरण सिंह यूनिवर्सिटी (CCS) से अपनी पत्रकारिता की पढ़ाई की है. फिलहाल वह इंडिया न्यूज डिजिटल के साथ जुड़कर स्पोर्ट्स के लिए लेखन का काम कर रहे हैं. इससे पहले वह हरिभूमि डिजिटल डिपार्टमेंट में बतौर लेखक अपनी सेवाएं दे चुके हैं.

Recent Posts

लंबे इंतजार के बाद टीम इंडिया में लौटे Bhuvneshwar Kumar, कुणाल पांड्या को भी मिली जगह; इस दिन से खेलेंगे मैच

Bhuvneshwar Kumar: की मैदान पर वापसी हो गई है. हांगकांग सिक्सेस के लिए भारतीय टीम…

Last Updated: October 5, 2026 17:09:29 IST

एक नहीं अनेक लड़कों के साथ अफेयर में थी नाबालिग, लड़के ने तोड़ा रिश्ता, तो 9 लड़कों को हायर कर किया कुछ ऐसा…

Punjab News: पंजाब के गुरदासपुर से एक हैरान करने वाली खबर सामने आई है. यहां…

Last Updated: October 5, 2026 17:08:06 IST

होटल में दबंगई… बाइक लेकर रेस्टोरेंट में घुसा, फिर महिला से बद्तमीजी, हैरान कर देगी VIDEO

Latur Hotel Incident: महाराष्ट्र के लातूर से एक वीडियो सामने आया है. वीडियो में एक…

Last Updated: October 5, 2026 17:01:32 IST

Kasab age dispute: मैं 17 साल का हूं…कसाब के इस दावे ने मचाई थी हलचल, फिर ऐसे सामने आई उसकी असली उम्र

Kasab age dispute: 26/11 मुंबई आतंकी हमले के आरोपी अजमल कसाब ने मुकदमे के दौरान…

Last Updated: October 5, 2026 16:32:12 IST

विराट कोहली के संन्यास के बाद वनडे में नंबर-3 पर कौन करेगा बल्लेबाजी? ये दो बल्लेबाज हैं प्रबल दावेदार!

विराट कोहली के बाद वनडे में नंबर-3 का अगला दावेदार कौन? पूर्व दिग्गज वसीम जाफर…

Last Updated: October 5, 2026 16:31:30 IST