<

Kia Carnival vs Toyota Vellfire लग्जरी और कंफर्ट में कौन सी कार है बेस्ट, जानें दोनों के बीच कुछ बड़े अंतर

यह दोनों ही कारें लग्जरी और कंफर्ट के मामले में एक दूसरे को कड़ी टक्कर देती हैं. अगर आप दोनों कारों में कंफ्यूज होकर यह डिसाइड नहीं कर पा रहे हैं कि कौन सी कार लेनी है तो इस लेख को पढ़ें. चलिए जानते हैं दोनों में से कौन सी कार आपके लिए बेस्ट रहेगी.

Kia Carnival vs Toyota Vellfire: पिछले कुछ सालों में केवल भारत में ही नहीं, बल्कि दुनियाभर में लग्जरी कारें खरीदने का क्रेज बढ़ा है. लग्जरी कारें न केवल आपको कंफर्ट देती हैं, बल्कि आपका स्टेटस भी दर्शाती हैं. लग्जरी कारों की बात आते ही टोयोटा वेलफायर का नाम जुबान पर जरूर आता है. वेलफायर एक लग्जरी कार है, जिसकी कीमत एक करोड़ रुपये से ज्यादा है. भारत में कई बिजनेसमैन, पॉलिटीशियन्स और अभिनेताओं के पास यह कार है. इस कार का मुकाबला किआ की कार्निवल्स कार के साथ होता है.

यह दोनों ही कारें लग्जरी और कंफर्ट के मामले में एक दूसरे को कड़ी टक्कर देती हैं. अगर आप दोनों कारों में कंफ्यूज होकर यह डिसाइड नहीं कर पा रहे हैं कि कौन सी कार लेनी है तो इस लेख को पढ़ें. चलिए जानते हैं दोनों में से कौन सी कार आपके लिए बेस्ट रहेगी. 

लग्जरी के मामले में कौन सी कार बेस्ट

अगर लग्जरी के हिसाब से देखें तो दोनों ही कारें आपकी लग्जरी और कंफर्ट की जरूरतों को पूरा करने में सक्षम हैं. Toyota Vellfire में आपको ऑटोमैन सीट्स के साथ-साथ अल्ट्रा प्रीमियम कैबिन का ऑप्शन मिलता है. इसके साथ ही इस कार में आपको लेग रेस्ट फंक्शन्स, मसाज सिस्टम के साथ ही वेंटिलेशन और सीट रिक्लाइनिंग का भी विकल्प मिलता है, जो इस कार को और ज्यादा लग्जरी बनाता है. वहीं, Kia Carnival में आपको दूसरी रो में VIP Lounge कैप्टन सीट्स मिलती हैं, जो न केवल रिक्लाइन होती हैं, बल्कि टेंपरेचर के हिसाब से एडजस्ट भी हो जाती हैं. 

किस कार में हैं ज्यादा फीचर्स

फीचर्स की बात करें तो Toyota Vellfire में आपको 14 इंच का टचस्क्रीन मिलने के साथ ही ऐप्पल ऑटो और ऐप्पल कारप्ले का भी ऑप्शन देखने के लिए मिलता है. वहीं, इस कार में Toyota Safety Sense ADAS और क्रूज कंट्रोल का भी विकल्प मिल जाता है. वहीं, Kia Carnival में आपको ट्रिपल जोन क्लाइमेट कंट्रोल और वेंटिलेटेड सीट्स के साथ ही 12.3 का डिजिटल क्लस्टर भी देखने को मिलता है. 

कीमत में क्या है अंतर

दोनों ही कारें लग्जरी होने के चलते काफी महंगी बताई जाती हैं. Toyota Vellfire की शुरुआत 1.20 करोड़ की एक्सशोरूम कीमत से होती है. इस कार के VIP Executive Lounge grade की कीमत 1.50 करोड़ रुपये मानी जाती है, जिसकी ऑनरोड कीमत लगभग 1.6 करोड़ तक पहुंचती है. वहीं, Kia Carnival आपको 59 लाख की एक्सशोरूम कीमत से लेकर 73 लाख रुपये तक मिल जाती है.

Kunal Mishra

कुनाल इंडिया न्यूज में बतौर सीनियर सब एडिटर काम कर रहे हैं. इनकी ऑटो और टेक पर काफी अच्छी पकड़ है. कुनाल पत्रकारिता में पिछले 6 साल से ज्यादा समय से सक्रिय हैं. इन्हें टेक-ऑटो की खबरों पर महारत हासिल है. ये वायरल खबरों के साथ बिजनेस सेक्शन पर भी काम करते हैं.

Recent Posts

Silver Price Today: चांदी खरीदने से पहले जरूर देखें आज का भाव, आपके शहर में कितना है रेट?

Silver Rate Today 4 Oct 2026: चांदी खरीदने से पहले आज का ताजा भाव जानना…

Last Updated: October 4, 2026 10:43:53 IST

KBC 18: बाबू पट्टी को याद कर भावुक हुए बिग बी, ग्रामीणों से हाथ जोड़कर मांगी माफी; फिर कर डाला ये बड़ा वादा

KBC 18: 'कौन बनेगा करोड़पति' में बाबू पट्टी का नाम सुनकर अमिताभ बच्चन भावुक हो…

Last Updated: October 4, 2026 10:21:53 IST

Nainital Traffic Jam: पहाड़ों पर छुट्टियां मनाने पहुंचे, लेकिन सड़क पर बीती रात! नैनीताल-कैंची धाम के हालात चौंकाने वाले

Nainital Traffic Jam: तीन दिन की छुट्टी में नैनीताल में करीब 15 हजार पर्यटक पहुंचे.…

Last Updated: October 4, 2026 09:23:43 IST

Bageshwar Dham में ऐसा क्या हो रहा है? धीरेंद्र शास्त्री ने लड़कियों को अकेले आने से किया मना; कहा-हर दिन किसी न किसी…

धीरेंद्र शास्त्री ने बागेश्वर धाम आने वाली माताओं और बहनों से अपील करते हुए कहा,…

Last Updated: October 4, 2026 09:19:19 IST