<

Kia Seltos vs Breeza फीचर्स और परफॉर्मेंस में क्या रहेगी बेस्ट? माइलेज में कौन ज्यादा आगे

अगर आप दोनों कारों में से किसी एक को लेने के लिए कंफ्यूज हो रहे हैं तो इस लेख को जरूर पढ़ें. चलिए जानते हैं दोनों के बीच के अंतर के बारे में.

Kia Seltos vs Breeza: भारतीय ऑटोमोबाइल इंडस्ट्री में कॉम्पैक्ट एसयूवी कारों का दबदबा लंबे समय से बना हुआ है. आज के समय में लोग ऐसी कार देखते हैं, जो न केवल दिखने में अच्छी हो बल्कि जिसमें स्पेस भी ज्यादा मिले साथ ही साथ कीमत में भी काफी किफायती हो. अगर आप ऐसी ही कोई कार लेना चाहते हैं तो ऐसे में Kia Seltos vs Breeza में से किसी एक को ले सकते हैं. दोनों ही कारें अपने सेगमेंट की बेस्ट मानी जाती हैं, जो न केवल फीचर्स और परफॉर्मेंस में बेहतरीन हैं, बल्कि कीमत में भी काफी किफायती मानी जाती हैं.

अगर आप दोनों कारों में से किसी एक को लेने के लिए कंफ्यूज हो रहे हैं तो इस लेख को जरूर पढ़ें. चलिए जानते हैं दोनों के बीच के अंतर के बारे में. 

Kia Seltos vs Breeza फीचर्स में अंतर?

Kia Seltos में आपको 12.3 इंच इंफोटेनमेंट सिस्टम  मिलने के साथ ही 12.3 इंच इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर और 10-वे पावर ड्राइवर सीट और वेंटिलेटेड सीट्स का ऑप्शन दिया जाता है. इसके अलावा आपको कार में Level-2 ADAS, ABS और EBD का ऑप्शन देखने के लिए मिलता है. फीचर्स के हिसाब से कार काफी किफायती है. वहीं, Breeza में आपको ABS और EBD के अलावा 360 डिग्री कैमरा और 9 इंच का टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम भी देखने के लिए मिल जाता है. इस कार में आपको वायरलेस चार्जिंग क्रूज कंट्रोल के साथ ही साथ एंड्रॉयड ऑटोप्ले का भी ऑप्शन दिया जाता है. 

परफॉर्मेंस में कौन किससे ज्यादा बेहतर?

Kia Seltos में आपको पेट्रोल और डीजल दोनों में मिलती है. यह कार 1.5 लीटर की क्षमता के साथ आती है. इसके नेचुरल एस्पिरेटिड में यह कार 115 PS की पावर देने के साथ ही 144 Nm का टॉर्क भी जरेट करती है. वहीं, बात करें अगर ब्रीजा की तो इस कार में 1.5 लीटर का K सीरीज इंजन वह भी Smart Hybrid Technology के साथ दिया जाता है. इस कार में आपको 6 स्पीड ऑटोमेटिक ट्रांसमिशन का भी विकल्प देखने के लिए मिल जाता है. माइलेज में भी दोनों ही कारें काफी बेहतरीन मानी जाती हैं. 

Kunal Mishra

कुनाल इंडिया न्यूज में बतौर सीनियर सब एडिटर काम कर रहे हैं. इनकी ऑटो और टेक पर काफी अच्छी पकड़ है. कुनाल पत्रकारिता में पिछले 6 साल से ज्यादा समय से सक्रिय हैं. इन्हें टेक-ऑटो की खबरों पर महारत हासिल है. ये वायरल खबरों के साथ बिजनेस सेक्शन पर भी काम करते हैं.

Recent Posts

हरियाणा में बिजली कर्मचारियों की हड़ताल खत्म, सरकार से बनी सहमति; सप्लाई बहाल करने की तैयारी

Haryana Electricity Strike: हरियाणा में काफी समय से बिजली कर्मचारी हड़ताल पर थे, जो अब…

Last Updated: October 23, 2026 19:51:26 IST

टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस, तीनों आरोपियों की भूमिका की जांच, पुलिस को 28 अक्टूबर तक मिली कस्टडी

Tiger shroff firing case: टाइगर श्रॉफ से जुड़े मुंबई फायरिंग मामले में सोनीपत से गिरफ्तार…

Last Updated: October 23, 2026 19:49:27 IST

Gurugram Electricity Issue: गुरुग्राम में फैक्ट्रियां बंद! 36 घंटों से नहीं आई बिजली, बत्ती गुल होने से लगा जाम

Gurugram Electricity Issue: गुरुग्राम के कई इलाकों में मंगलवार रात से बिजली आपूर्ति बाधित हुई.…

Last Updated: October 23, 2026 19:25:20 IST

अमित मिश्रा का बड़ा दावा, अनिल कुंबले और विराट कोहली ने दिया था वापसी का भरोसा, फिर नहीं मिला जवाब

Amit Mishra on Virat Kohli: पूर्व स्पिनर अमित मिश्रा का दावा है कि अनिल कुंबले…

Last Updated: October 23, 2026 19:01:28 IST

ओलंपिक 2028 में क्रिकेट की वापसी! क्वालिफायर की तारीख आई सामने, जानें कब और कैसे मिलेगा टिकट

Cricket in Olympics: लॉस एंजेलिस ओलंपिक 2028 में क्रिकेट की वापसी से पहले पुरुष और…

Last Updated: October 23, 2026 18:48:28 IST

दिल्ली में मंडराया जल संकट, आधे से ज्यादा इलाकों में रहेगी पानी की किल्लत, चेक करें डिटेल्स

Delhi Water Crisis: दिल्ली के आधे से ज्यादा इलाकों में जल संकट मंडराने लगा है.…

Last Updated: October 23, 2026 18:34:28 IST