Viral Video: महाराष्ट्र के जलगांव जिले से एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. इस वीडियो में एक शख्स बीच मैच के दौरान पिच पर ट्रैक्टर चला देता है, जिससे मैच को रद्द करना पड़ जाता है. देखें वीडियो...
बीच मैच के दौरान शख्स ने पिच पर दौड़ाया ट्रैक्टर.
Cricket Viral Video: इस समय पूरे देश में आईपीएल (IPL) का रोमांच छाया हुआ है. इस बीच महाराष्ट्र के जलगांव से एक वीडियो सामने आया है, जो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. इस वीडियो में बीच मैच के दौरान एक शख्स ट्रैक्टर लेकर मैदान में घुस जाता है. यह घटना धरनगांव में आयोजित जलगांव रूरल एमएलए कप (Jalgaon Rural MLA Cup) के दौरान हुई. इस टूर्नामेंट का फाइनल मुकाबला खेला जाने वाला था, लेकिन मैच शुरू होने के थोड़ी देर बाद ही विवाद हो गया. वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि बीच मैच के दौरान शख्स ट्रैक्टर लेकर मैदान के अंदर घुस जाता है. वह पिच पर ट्रैक्टर से जुताई कर देता है, जिससे मैच को रोकना पड़ता है. इस वीडियो को देख हर कोई हैरान रह गया है. हालांकि सवाल है कि आखिर उस शख्स ने बीच मैच में पिच पर ट्रैक्टर क्यों दौड़ाया?
बताया जा रहा है कि यह घटना स्थानीय राजनीतिक विवाद की वजह से हुई थी. हालांकि घटना के पीछे की सही वजह साफ नहीं हो पाई है. मीडिया रिपोर्ट्स की मानें, तो बताया जा रहा है कि जिस शख्स ने मैदान पर ट्रैक्टर चलाया, उसे मैच देखने का निमंत्रण नहीं मिला था. इससे नाराज होकर उसने मैच के दौरान पिच पर ट्रैक्टर से जुताई कर दी, जिसके चलते वहां पर मैच खेलना नामुमकिन हो गया. नीचे देखें वीडियो…
वायरल वीडियो (Viral Video) में देखा जा सकता है कि जलगांव रूरल MLA कप क्रिकेट टूर्नामेंट फाइनल का मैच खेला जा रहा था. इसी दौरान एक शख्स विकेट के पीछे से अचानक ट्रैक्टर लेकर आ जाता है, जिसे देख बल्लेबाज क्रीज से हट जाते हैं. इसके बाद वह शख्स सीधे पिच की ओर बढ़ता है और जुताई कर देता है. इससे वहां पर धूल उड़ने लगती है. मैदान पर मैदान पर ट्रैक्टर को देख सभी लोग हैरान हो जाते हैं. इससे मैदान पर अफरातफरी का माहौल बन जाता है. कुछ ही देर में मैदान पर लोगों को भीड़ इकट्ठा हो जाती है.
इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. इस पर यूजर्स के अलग-अलग रिएक्शन सामने आ रहे हैं. कुछ यूजर्स इस घटना को मजाक में ले रहे हें, जबकि बहुत से लोगों ने इसे खेल भावना के खिलाफ बताया.
UP Congress President: कांग्रेस ने उत्तर प्रदेश में संगठनात्मक फेरबदल करते हुए आराधना मिश्रा ‘मोना’…
Punjab Pradesh Congress Committee: कांग्रेस ने 2 अक्टूबर 2026 को जालंधर कैंट से विधायक और…
India Pakistan Final: भारत-पाकिस्तान के एशियन गेम्स गोल्ड मेडल मुकाबले से पहले टीम इंडिया के…
Muzaffarnagar News: मुजफ्फरनगर के बुढ़ाना में कॉलेज जा रही छात्रा के साथ छेड़छाड़ और मारपीट…
Sourav Joshi Haldwani: हल्द्वानी में मशहूर यूट्यूबर सौरव जोशी ने दावा किया है कि पत्नी…
पुलिस ने आरोपी की पत्नी समेत पांच लोगों को गिरफ्तार किया है, जिन पर आरोप…