<

क्या kia seltos अपने कॉम्प्टिटर को टक्कर देने में सक्षम है, देखें बेहतरीन कंपेरिजन!

kia seltos: किया इंडिया ने 2026 2026 सेल्टोस की पूरी वेरिएंट-वार कीमतें जारी करने के बाद मिड-साइज एसयूवी सेगमेंट में इसकी कंडीशन  साफ हो गई.

kia seltos: किया इंडिया ने 2026 2026 सेल्टोस की पूरी वेरिएंट-वार कीमतें जारी करने के बाद मिड-साइज एसयूवी सेगमेंट में इसकी कंडीशन  साफ हो गई. सेल्टोस 10.99 लाख रुपए से लेकर 19.99 लाख रुपए (एक्स-शोरूम) तक की प्राइस पर मिल रही है. इससे नई Seltos सीधे तौर पर Hyundai Creta, मारुति सुजुकी ग्रैंड विटारा, Maruti Suzuki Victoris होंडा एलिवेट और स्कोडा कुशाक जैसी एसयूवी को टक्कर दे रही है. मार्केट में जब कई तरह की एसयूवी पहले से ही मौजूद हैं, ऐसे में नई सेल्टोस अपनी व्यापक पावरट्रेन रेंज और ज्यादा विस्तृत वैरिएंट स्ट्रक्चर के माध्यम से अलग पहचान बनाने की कोशिश में है. 

इंजन और परफॉर्मेंस की तुलना

इंजन के मामले में Kia Seltos 1.5-लीटर नैचुरली एस्पिरेटेड पेट्रोल इंजन लगभग 113 bhp की पावर प्रदान करता है. यह सिटी यूज पर फोकस ज्यादा करता है. 1.5-लीटर टर्बो-पेट्रोल इंजन करीब 158 bhp के साथ परफॉर्मेंस के लिहाज से इस सेगमेंट में सबसे बेहतरीन ऑप्शन में बना हुआ है. जबकि, 1.5-लीटर डीजल इंजन लंबी दूरी तय करने वाले ग्राहकों के लिए अब भी अच्छा विकल्प बना हुआ है. 

यह ऑप्शन सेटअप Seltos को Honda Elevate पर बढ़त प्रदान करता है, जो सिर्फ एक नैचुरली एस्पिरेटेड पेट्रोल इंजन तक ही सीमित है. जबकि, Grand Vitara और Victoris दक्षता और माइलेज को प्रफरेंस देते हैं. वहीं, Skoda Kushaq का 1.5-लीटर TSI इंजन ड्राइविंग एक्सपीरियंस के लिहाज विकल्पों की कमी को दर्शता है.

फीचर्स और सेफ्टी कैसी है?

नई Seltos तकनीक और सेफ्टी के मामले में काफी हद तक अच्छी है. इसके ऊंचे वैरिएंट्स में ड्यूल बड़ी स्क्रीन, हेड-अप डिस्प्ले, 360-डिग्री कैमरा, पैनोरमिक सनरूफ, वेंटिलेटेड सीट्स और लेवल-2 ADAS जैसे शानदार फीचर्स ग्राहकों को मिल रहे हैं. खास बात यह है कि ADAS केवल एक टॉप वैरिएंट तक सीमित नहीं है, बल्कि कई इंजन और ट्रिम्स में मिल जाती है. इसके अलावा अब सभी वेरिएंट्स में छह एयरबैग्स स्टैंडर्ड भी प्रदान किए गए हैं.

Hyundai Creta फीचर्स के मामले में सबसे नजदीकी प्रतिद्वंद्वी बनी है. हालांकि Seltos इंटीरियर प्रेजेंटेशन और वेरिएंट चॉइस में लोगों को पसंद आती है. Maruti Suzuki Victoris कम कीमत पर ADAS देने के कारण ध्यान आकर्षक करती है. अगर Grand Vitara की बात की जाए तो यह डिजिटल फीचर्स के बजाय हाइब्रिड एफिशिएंसी पर इसका जोर रहता है. 

निष्कर्ष पर डालें नजर

2026 Kia Seltos कॉम्प्टिशन के बीच आक्रामक कीमतों के साथ मार्केट में आई है. जबकि, Creta भरोसेमंद और संतुलित ऑप्शन के लिए जानी जाती है. Maruti Suzuki माइलेज और दक्षता को लेकर फोकस है. जबकि, Honda का दांव विश्वसनीयता पर लगा रहता है. Skoda ड्राइविंग के शौकीनों के लिए काफी लुभाती है. ऐसे में Seltos खुद को कीमत से अधिक टेक्नोलॉजी और सुरक्षा के दम पर के दमदार ऑप्शन के रूप में खुद को पेश करती है. खरीददारों के लिए सवाल यह है कि कौन सी गाड़ी परफॉर्मेंस, फीचर्स और माइलेज में बेहतर है.

नोट- यहां पर दिया गया लेख सिर्फ जानकारी के उद्देश्य से दिया गया है. प्राइस में बदलाव हो सकता है. यह जानकारी विभिन्न स्त्रोतों से ली गई है. ग्राहक कोई भी डिसीजन अपने विवेक से लें. एक्सपर्ट और एजेंसी में जाकर सलाह लें.

Recent Posts

Asia Cup Rising Stars 2026: पहले बल्ले से बरसे रन, फिर गेंद से मचा कहर, भारत A ने नेपाल को 306 रन से रौंदकर रचा इतिहास

Asia Cup Rising Stars 2026: एशिया कप राइजिंग स्टार्स 2026 में भारत A ने नेपाल…

Last Updated: November 20, 2026 22:29:40 IST

लखीमपुर में हरेंद्र हत्याकांड का खुलासा, पत्नी और गांव का युवक गिरफ्तार, हत्या में इस्तेमाल बांका पाइप बरामद

Lakhimpur Kheri murder case: लखीमपुर खीरी के निषादनगर घोला गांव में 30 वर्षीय हरेंद्र की…

Last Updated: November 20, 2026 22:23:30 IST

पीली साड़ी, लाल चुनरी और माथे पर मौर… तिलक की रस्म में दिखा अनंत सिंह की बेटी शिवांगी का पारंपरिक अंदाज

Shivangi Tilak ceremony: मोकामा विधायक अनंत सिंह की बेटी शिवांगी सिंह की शादी की रस्में…

Last Updated: November 20, 2026 22:09:02 IST

मेडिकल कॉलेज के बाहर अचानक पहुंची गाड़ी, छात्रा को पकड़कर ले गए लोग, वायरल वीडियो से मचा हड़कंप

Mangaluru student kidnapping case: कर्नाटक के मंगलुरु स्थित कनाचूर मेडिकल कॉलेज परिसर से एक बालिग…

Last Updated: November 20, 2026 21:46:18 IST

Haryana: शर्मनाक! बेटी को नींद की गोली देकर खेत में ले जाती थी, युवक करता था गलत काम, पास में बैठी रहती थी मां

Haryana News: छात्रा ने आरोप लगाया कि पहली बार 1 अगस्त की रात करीब साढ़े…

Last Updated: November 20, 2026 21:17:31 IST

सेना के ड्राइवर का चालान काटना MVI को पड़ा भारी, ड्यूटी से हटाई गईं अधिकारी, प्रशासन ने मांगी माफी

Army Driver Challan: असम के जोरहाट में सीट बेल्ट नहीं लगाने पर सेना के चालक…

Last Updated: November 20, 2026 21:06:07 IST