<

Vijay Hazare Trophy 2025: पंजाब या सौराष्ट्र कौन मारेगा बाजी, जानें कब और कहां देखें सेमीफाइनल मुकाबला?

Vijay Hazare Trophy 2025: पंजाब और सौराष्ट्र के बीच विजय हजारे ट्रॉफी 2025-26 सेमीफाइनल के स्ट्रीमिंग डिटेल्स के बारे में सब कुछ जानें.

Vijay Hazare Trophy 2025: पंजाब की टीम शुक्रवार 16 जनवरी 2026 को बेंगलुरु में विजय हजारे ट्रॉफी के दूसरे सेमीफाइनल में सौराष्ट्र से भिड़ेगी. पंजाब की टीम क्वार्टर-फाइनल मैच में मध्य प्रदेश पर 183 रन की जबरदस्त जीत के बाद आ रही है. 

क्वार्टर-फाइनल में पंजाब के बल्लेबाजों ने कमाल का प्रर्दशन किया. उनके 4 बल्लेबाजों ने अपनी हाफ-सेंचुरी पूरी की. जिसकी वजह से वो 345 रन का बड़ा स्कोर बना पाए थे. वहीं पंजाब के गेंदबाजों ने भी शानदार प्रर्दशन किया. पांजाब के गेंदबाजों ने सिर्फ 162 रन पर मध्य प्रदेश को ऑलआउट कर दिया. जिसमें सनवीर सिंह ने 3 विकेट लेकर लीड ली.

दूसरी ओर सौराष्ट्र ने वीजेडी मेथड की मदद से उत्तर प्रदेश को 17 रन से हरा दिया. 311 रन का पीछा करते हुए सौराष्ट्र का स्कोर 40.1 ओवर में 238/3 था जब बारिश ने खेल रोक दिया और मैच आगे नहीं बढ़ सका. 

सेमीफाइनल कब है?

पंजाब बनाम सौराष्ट्र सेमीफाइनल शुक्रवार 16 जनवरी को दोपहर 1:30 PM IST पर बेंगलुरु के पास BCCI सेंटर ऑफ एक्सीलेंस में शुरू होगा.

पंजाब बनाम सौराष्ट्र, विजय हजारे ट्रॉफी सेमीफाइनल का टेलीकास्ट और लाइव स्ट्रीम कहां होगा?

पंजाब बनाम सौराष्ट्र, विजय हजारे ट्रॉफी सेमीफाइनल का टेलीकास्ट भारत में स्टार स्पोर्ट्स पर होगा. इसे देश में JioHotstar ऐप और वेबसाइट पर लाइव स्ट्रीम किया जाएगा.

सेमीफाइनल टीमें

पंजाब: हरनूर सिंह, प्रभसिमरन सिंह (विकेट कीपर), अनमोलप्रीत सिंह, नमन धीर, नेहाल वढेरा, रमनदीप सिंह, सनवीर सिंह, कृष भगत, सुखदीप बाजवा, मयंक मारकंडे, गुरनूर बराड़, हरप्रीत बराड़, रघु शर्मा, उदय सहारन, गौरव चौधरी, जशनप्रीत सिंह, सुमित शर्मा

सौराष्ट्र: हरविक देसाई (विकेट कीपर), विश्वराज जडेजा, प्रेरक मांकड़, समर गज्जर, चिराग जानी, रुचित अहीर, धर्मेंद्रसिंह जडेजा, अंकुर पंवार, प्रशांत राणा, आदित्य जडेजा, चेतन सकारिया, हेतविक कोटक, प्रणव करिया, युवराज चुडासमा, पार्थ भुट, तरंग गोहेल, जय गोहिल, अंश गोसाई, पार्श्वराज राणा, हितेन कंबी

Divyanshi Singh

दिव्यांशी सिंह उत्तर प्रदेश के देवरिया जिले की रहने वाली हैं। उन्होंने दिल्ली यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता की पढ़ाई की है और पिछले 4 सालों से ज्यादा वक्त से पत्रकारिता के क्षेत्र में हैं। जियो-पॉलिटिक्स और स्पोर्टस में काम करने का लंबा अनुभव है।

Recent Posts

Who is Nidhi Razdan: कौन हैं निधि राजदान? CM उमर अब्दुल्ला की बनीं दूसरी बेगम; जानें करियर, शिक्षा और निजी जिंदगी से लेकर सबकुछ

Who is Nidhi Razdan: उमर अब्दुल्ला और पत्रकार निधि राजदान की शादी की खबर चर्चा…

Last Updated: October 31, 2026 18:23:44 IST

करवा चौथ पर साथ की पूजा, फिर पति पत्नी ने अलग अलग जगह लगाई फांसी,  भोपाल में दिल दहला देने वाली घटना

Bhopal husband wife suicide: भोपाल के बरखेड़ा बोंदर गांव में करवा चौथ की रात पति…

Last Updated: October 31, 2026 18:10:57 IST

UP IAS Transfer: यूपी में बड़ा प्रशासनिक उलटफेर! 15 IAS अधिकारियों को नई जिम्मेदारी, किसे मिला कौन सा विभाग?

UP IAS Transfer: योगी सरकार ने 15 आईएएस अधिकारियों के विभागों में फेरबदल किया है.…

Last Updated: October 31, 2026 17:32:51 IST

Kannauj Perfumes: लखनऊ से 130km दूर बसे शहर की ‘खूशबू’ से महकती है दुनिया, 5000 साल पुराना है इतिहास; मुगलों से है खास कनेक्शन

Kannauj Perfumes: नूरजहां के पानी में गुलाब के फूल व अन्य फूलों को मिलाया जाता…

Last Updated: October 31, 2026 17:27:03 IST

Bigg Boss 20: लव गिल के साथ ये कैसा रिश्ता? Salman Khan ने पूछा तीखा सवाल; क्या बीच में शो छोड़कर जाएंगे Scout OP

Bigg Boss 20: बिग बॉस 20 में सलमान खान ने स्काउट ओपी की जमकर क्लास…

Last Updated: October 31, 2026 17:10:14 IST