दोनों ही गाड़ियों के प्लेटफॉर्म और इंजन टेक्नोलॉजी में काफी समानता है, जो आपको कंफ्यूज कर देंगे. इस लेख के माध्यम से हम आपको बताएंगे कि कौन सी कार लेना आपके लिए ज्यादा अच्छी और किफायती रहने वाली है.
Kia Seltos Vs Hyundai Creta: भारतीय ऑटोमोबाइल बाजार में मिड-साइज़ या कॉम्पैक्ट SUV की डिमांड लगातार बढ़ रही है. पिछले एक दशक में कॉम्पैक्ट SUV सबसे ज्यादा लोकप्रिय सेगमेंट बन चुका है। भीड़भाड़ वाली सड़कों से लेकर हाइवे तक ड्राइव को आसान बनाने के लिए लोग इन मिड साइज एसयूवी को लेना पसंद करते हैं. वहीं, बात करें अगर सबसे ज्यादा पसंद की जाने वाली मिड साइज एसयूवी की तो हुंडई क्रेटा और किआ सेल्टॉस का नाम सबसे पहले आता है. दोनों ही कारें एक दूसरे को हर मामले में कड़ी टक्कर देती हैं. खासतौर पर दोनों एक जैसे इंजन के साथ आने वाली कारें हैं, जो फीचर्स के मामले में भी एक दूसरे से कई समानताएं रखती हैं.
दोनों ही गाड़ियों के प्लेटफॉर्म और इंजन टेक्नोलॉजी में काफी समानता है, जो आपको कंफ्यूज कर देंगे. इस लेख के माध्यम से हम आपको बताएंगे कि कौन सी कार लेना आपके लिए ज्यादा अच्छी और किफायती रहने वाली है.
क्रेटा और सेल्टॉस के फीचर्स में कोई बहुत ज्यादा फर्क नहीं है. बात करें अगर किआ सेल्टॉस की तो यह कार हेड अप डिस्प्ले, 8 स्पीकर वाले बोस के साउंड सिस्टम के साथ-साथ आपको 360 डिग्री कैमरा के साथ देखने के लिए मिलती है. वहीं, क्रेटा में आपको पैनोरमिक सनरूफ मिलने के साथ-साथ एक अच्छी क्वीलिटी की वेंटिलेटेड सीट्स और रियर एसी के साथ देखने को मिलती है. हालांकि, नई जनरेशन सेल्टॉस क्रेटा से 130 एमएम बड़ी और लंबी है. दोनों ही कारों में दमदार फीचर्स देखने के लिए मिलते हैं.
पर्फॉमेंस और इंजन के मामले में भी दोनों कारें एक दूसरे को कड़ी टक्कर देती हैं. दोनों ही कारें 1497 cc के इंजन के साथ आती हैं, जिसमें 1.5 लीटर का इंजन देखने के लिए मिलता है. सेल्टॉस 113 bhp की पावर देने के साथ-साथ 144 Nm का टॉर्क जनरेट करती है. वहीं, क्रेटा की बात करें तो यह कार 113 bhp की पावर देने के साथ-साथ 143.8 Nm का टॉर्क जनरेट करती है. यह कार आपको 6 स्पीड गियरबॉक्स के साथ देखने के लिए मिलती है. दोनों ही कारें आपको स्पोर्टी लुक के साथ देखने को मिलती हैं.
Hyundai Creta CVT में आप 15 से 18 के बीच की माइलेज निकाल सकते हैं. वहीं, Kia Seltos CVT की बात करें तो यह कार आपको 14 से 16 के बीच का माइलेज देती है. हालांकि, शहरों और हाइवे पर माइलेज में थोड़ा अंतर देखा जा सकता है. वहीं, क्रेटा आपको 16.4 लाख से लेकर 21.59 लाख रुपये के ऑनरोड प्राइज पर मिलती है. वहीं, किआ सेल्टॉस 10.99 लाख से लेकर 19.99 लाख की एक्सशोरूम प्राइज पर मिल सकती है.
308 Wheels Giant Truck: यूपी की सड़कों पर 308 पहियों वाला एक विशालकाय ट्रक चर्चा…
Red Light Area: 'रेड लाइट एरिया' नाम की उत्पत्ति को लेकर कई कहानियां हैं. लाल…
Sachin Tendulkar OpenAI Partnership: सचिन तेंदुलकर क्रिकेट के बाद अब टेक दुनिया में एंट्री लेने…
October 1 Price Hike: 1 अक्टूबर से क्या वाकई AC, TV, फ्रिज के दाम बढ़ने…
Ai+ Pulse 2 FE Smartphone: अगर आप कम कीमत में बढ़िया स्मार्टफोन खरीदने का मन…
Liquor Price Hike In Delhi: दिल्ली में नई आबकारी नीति अक्टूबर में लागू हो सकती…