Kia Sorento Hybrid अपने नए फ्रंट डिजाइन के साथ चर्चा में है. यह 7-सीटर SUV सीधे तौर पर Mahindra XUV 7XO और महिंद्रा की स्कॉर्पियो आदि जैसी बड़ी गाड़ियों को कड़ी टक्कर देगी. लेकिन, इस कार के फीचर्स और परफॉर्मेंस आदि के बारे में आपको पहले जान लेना चाहिए.
Kia Sorento Hybrid Specifications: आजकल भारतीय ऑटोमोबाइल इंडस्ट्री में एक से बढ़कर एक नई कारें लॉन्च हो रही हैं. जिनमें, आपको फीचर्स की भरमार और बेहतरीन माइलेज देखने के लिए भी मिल रही है. साल 2026 में भी कई एसयूवी और कॉम्पैक्ट एसयूवी कारें लॉन्च होने की कतार में लगी हैं. Kia Sorento Hybrid इन दिनों काफी चर्चा में है. इस कार के लॉन्च होने का लोग बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं. हालांकि, अभी तक कंपनी की ओर से इस कार के लॉन्च होने की कोई ऑफिशियल डेट सामने नहीं आई है.
Kia Sorento Hybrid अपने नए फ्रंट डिजाइन के साथ चर्चा में है. यह 7-सीटर SUV सीधे तौर पर Mahindra XUV 7XO और महिंद्रा की स्कॉर्पियो आदि जैसी बड़ी गाड़ियों को कड़ी टक्कर देगी. लेकिन, इस कार के फीचर्स और परफॉर्मेंस आदि के बारे में आपको पहले जान लेना चाहिए.
इस कार में कंपनी ने भर-भर के कई बेहतरीन फीचर्स दिए हैं. हालांकि, अभी तक कंपनी की ओर से फीचर्स को लेकर आधिकारिक तौर पर कोई खुलासा नहीं किया गया है. लेकिन, आपको Kia Sorento Hybrid में 12.3 इंच की दो डिस्प्ले और इंस्ट्रुमेंट क्ल्स्टर और इंफोटेनमेंट सिस्टम भी देखने के लिए मिल सकता है. वहीं, इसमें सेफ्टी के तौर पर आपको 360 डिग्री कैमरा, Level 2 एडवांस ड्राइवर असिस्टेंस सिस्मट (ADAS) और स्मार्ट क्रूज कंट्रोल का फीचर भी दिया जा सकता है. यही नहीं, इसमें आपको वेंटिलेटेड सीट्स और पैनेरॉमिक सनरूफ भी दी जा सकती है.
Kia Sorento Hybrid एक हाइब्रिड कार है, जिसमें आपको टर्बोचार्ज्ड इंजन देखने के लिए मिलता है, जो 232 HP की पावर जनरेट करता है. इसमें 1.6 लीटर टर्बो पेट्रोल इंजन देखने के लिए मिल जाता है. इस इंजन के साथ आपको इलेक्ट्रिक मोटर के साथ ही साथ 6 स्पीड मैन्युअल ट्रांसमिशन का भी ऑप्शन देखने के लिए मिल सकता है.
Hapur Viral Video: हापुड़ के बछरौता गांव में रील बनाने के जुनून में युवकों ने…
Petrol Diesel Price Today 17 November 2026: केंद्र सरकार ने सोमवार देर रात डीज़ल और…
UP News:युवक के भाई ने शहर की एक युवती पर ब्लैकमेल करने और मानसिक रूप…
‘Ramayana: Part 1’ box office collection Day 12: फिल्म की रोजाना कमाई में गिरावट देखने…
Haryana Dadi Bullet Video: वीडियो में दादी सुखमा हल्के भूरे रंग की बुलेट चला रही…
Weather Update 17 November 2026: राजधानी दिल्ली में मंगलवार को बारिश की उम्मीद नहीं है.…