<

कोमाकी MX16 Pro या यामाहा XSR155? जानें कौन सी बाइक देती है ज्यादा स्पोर्टी लुक

Komaki MX16 Pro vs Yamaha XSR155: 1.50 लाख के बजट में अगर आप कोई स्पोर्टी लुक वाली बाइक देख रहे हैं तो ऐसे में निश्चिततौर पर इन दोनों बाइकों में से एक का चुनाव किया जा सकता है. आइये जानते हैं दोनों बाइकों के बीच में क्या अंतर है और आपके लिए ज्यादा किफायती कौन सी बाइक रहने वाली है.

Komaki MX16 Pro vs Yamaha XSR155: स्पोर्ट्स बाइकों का ट्रेंड देखते हुए भारतीय ऑटोमोबाइल इंडस्ट्री ने एक बढ़कर एक बाइकों को लॉन्च करना शुरू कर दिया है. आजकल कम कीमत में भी आपको स्पोर्टी लुक वाली बाइके देखने को मिल जाती है. ऐसे ही कोमाकी MX16 Pro प्रो और यामाहा की XSR155 बाइक भी एक अच्छे और स्पोर्टी लुक के साथ देखने को मिलती हैं. दोनों ही बाइकें एक अच्छी फ्यूल एफिशिएंसी और शानदार पर्फॉमेंस के साथ आती हैं. दोनों ही बाइकें आपस में एक दूसरे को कड़ी टक्कर देती हैं.

Komaki MX16 Pro vs Yamaha XSR155: 1.50 लाख के बजट में अगर आप कोई स्पोर्टी लुक वाली बाइक देख रहे हैं तो ऐसे में निश्चिततौर पर इन दोनों बाइकों में से एक का चुनाव किया जा सकता है. आइये जानते हैं दोनों बाइकों के बीच में क्या अंतर है और आपके लिए ज्यादा किफायती कौन सी बाइक रहने वाली है. 

कोमाकी MX16 Pro 16 या यामाहा XSR155?

अगर आप कोमाकी MX16 Pro और यामाहा XSR155 के बीच कंफ्यूज हो रहे हैं तो ऐसे में दोनों ही बाइकें अच्छी साबित होती हैं. हालांकि, कोमाकी एमएक 16 एक इलेक्ट्रिक बाइक है, जिसका मुकाबला यामाहा की XSR155 से होता है. कोमाकी 16 प्रो प्रीमियम इलेक्ट्रिक क्रूजर बाइक है, जो बेहतरीन और आधुनिक फीचर्स के साथ मार्केट में बिकती है. लॉन्ग डिस्टेंस और आराम के मामले में यह बाइक काफी अच्छी है. वहीं, XSR155 155 सीसी की पेट्रोल बाइक है, जो 6 स्पीड मैन्युअल गेयरबॉक्स के साथ आती है. 

किस बाइक का लुक है ज्यादा स्पोर्टी?

अगर आप एक स्पोर्टी बाइक की तलाश में हैं तो ऐसे में XSR155 को घर ला सकते हैं. कोमाकी की तुलना में ये बाइक ज्यादा स्पोर्टी लुक देती है. यामाहा अपनी बाइकों के स्पोर्टी लुक्स के लिए बखूबी जानी जाती है. इस बाइक की सीटें आम बाइकों से ऊंची हैं साथ ही इसमें डबल डिस्क ब्रेक भी आती है. इसके इंजन के ऊपर का हिस्सा काफी बल्की और भरा हुआ बनाया गया है, जो इसको और ज्यादा स्पोर्टी लुक देता है. वहीं, कोमाकी एक कम ग्राउंड क्लीयरेंस वाली बाइक है, जो ऊंचे हैंडल के साथ आती है. 

क्या है दोनों बाइकों का प्राइज?

कोमाकी एमएक्स 16 प्रो आपको 1,69,999 के एक्सशोरूम प्राइज के साथ देखने को मिलती है, जिसकी कीमत 1.7 लाख तक जाती है. वहीं, यामाहा XSR155 की एक्सशोरूम प्राइज 1.49 लाख से 1.50 लाख तक जाती है.

Kunal Mishra

कुनाल इंडिया न्यूज में बतौर सीनियर सब एडिटर काम कर रहे हैं. इनकी ऑटो और टेक पर काफी अच्छी पकड़ है. कुनाल पत्रकारिता में पिछले 6 साल से ज्यादा समय से सक्रिय हैं. इन्हें टेक-ऑटो की खबरों पर महारत हासिल है. ये वायरल खबरों के साथ बिजनेस सेक्शन पर भी काम करते हैं.

Recent Posts

Silver Rate Today: चांदी हुई महंगी या सस्ती? दशहरे पर खरीदारी से पहले चेक करें नए भाव

Silver Rate Today 20 Oct 2026: दशहरे पर चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी है.…

Last Updated: October 20, 2026 10:47:41 IST

Gold Price Today 20 October 2026: दशहरे पर सोने की कीमतों में बड़ा उलटफेर, खरीदने से पहले चेक करें 24K, 22K और 18K के भाव

Gold Rate Today 20 October 2026: दशहरे पर सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी है.…

Last Updated: October 20, 2026 10:11:46 IST

Mandsaur Ravan Tradition: मंदसौर में रावण के सिर पर क्यों बैठाया जाता है गधा? महिलाएं भी करती हैं घूंघट, जानें अनोखी परंपरा

Mandsaur Ravan Tradition: मध्य प्रदेश के मंदसौर में रावण को मंदोदरी का मायका होने के…

Last Updated: October 20, 2026 09:39:52 IST

Salman Khan घमंडी…लॉरेंस हमारा हीरो, बिश्नोई महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने दी भाईजान को सलाह; बोलें – ‘मांफी मांगें’

Salman Khan vs Lawrence Bishnoi: देवेंद्र बुढ़िया ने सलमान खान को मुकाम जाकर माफी मांगने…

Last Updated: October 20, 2026 10:13:46 IST

Happy Dussehra 2026 Wishes: अपनों को भेजें दशहरा की ये खास शुभकामनाएं, Wishes, Quotes और Messages

Happy Dussehra 2026 Wishes in Hindi: दशहरा 2026 बुराई पर अच्छाई की जीत का प्रतीक…

Last Updated: October 20, 2026 08:17:06 IST

Delhi Dussehra Traffic Advisory Today: दशहरा पर दिल्ली-NCR में घर से निकलने से पहले पढ़ लें ट्रैफिक एडवाइजरी, इन सड़कों पर लग सकता है लंबा जाम!

Delhi Dussehra Traffic Advisory 20 Oct 2026: दशहरा पर दिल्ली-NCR में सुरक्षा कड़ी रहेगी और…

Last Updated: October 20, 2026 08:03:52 IST