जॉय अवॉर्ड्स में शाहरुख खान लैवेंडर रेड कार्पेट पर छाए रहे. इस इवेंट में सबका ध्यान खींचा शाहरुख की एक्सक्लूसिव वॉच ने. लगभग 13 करोड़ रुपये की कीमत वाली यह घड़ी शो का सेंटर ऑफ़ अट्रैक्शन बन गयी थी.
shahrukh khan
शाहरुख खान अक्सर अपने ख़ास लुक और लक्जरी लाइफस्टाइल के लिए जाने जाते हैं. किंग खान के पास रॉयल एसेसरीज से लेकर सूट तक काफी अच्छा कलेक्शन है.
हाल ही में किंग खान जॉय अवॉर्ड्स 2026 में शामिल हुए थे, और इस इवेंट में सबका ध्यान खींचा शाहरुख की एक्सक्लूसिव वॉच ने. लगभग 13 करोड़ रुपये की कीमत वाली यह घड़ी शो का सेंटर ऑफ़ अट्रैक्शन बन गयी थी. ब्लैक सूट के साथ इस लग्जरी वॉच ने किंग खान के स्टाइल को और भी रॉयल बना दिया.
रियाद, सऊदी अरब में 17 जनवरी 2026 को हुए जॉय अवॉर्ड्स में शाहरुख खान लैवेंडर रेड कार्पेट पर छाए रहे. काले ब्लेजर और ट्राउजर में ऑल-ब्लैक लुक ने बॉलीवुड के बादशाह का स्टाइल स्टेटमेंट सेट किया. लेकिन उनकी कलाई पर चमक रही घड़ी ने सारी लाइमलाइट चुरा ली. उनकी कलाई पर चमक रही घड़ी की कीमत 13 करोड़ रुपये आंकी गई. यह एक ऑफ-कैटलॉग रोलेक्स डेटोना ब्लू सफायर घड़ी है जिसे शाहरुख ने इवेंट में पहना था. 40 मिमी की ऑटोमैटिक मूवमेंट वाली यह घड़ी आम बिक्री के लिए उपलब्ध नहीं है, क्योंकि रोलेक्स ही तय करता है कि इसे किसे दिया जाना चाहिए, जिससे यह बेहद खास और दुर्लभ बन जाती है. सोशल मीडिया पर शाहरुख का ये लुक खूब वायरल हो रहा है, जिसे फैंस ने ‘रॉयल टच’ कहा. कैटी पेरी, मिली बॉबी ब्राउन जैसे ग्लोबल स्टार्स के बीच भी एसआरके सबसे अलग नजर आए.
अवॉर्ड शो में शाहरुख ने सिरियाई सिंगर अस्साला नासरी को जॉय ऑनरी अवॉर्ड दिया. दौरान ली जंग-जे, ली ब्युंग-हुन जैसे स्क्विड गेम स्टार्स भी मौजूद थे. इसी शो के एक वायरल वीडियो में तुर्की एक्ट्रेस हांडे एर्सेल द्वारा ‘अंकल’ कहने की चर्चा हुई, लेकिन यह मजाकिया पल साबित हुआ. कैटी पेरी संग एसआरके के पोज ने फैंस को दीवाना बना दिया
‘पठान’ और ‘जवान’ की सफलता के बाद शाहरुख की ग्लोबल अपील बढ़ी है. वो आगामी फिल्म ‘किंग’ में एक्शन अवतार में नजर आने वाले हैं. जॉय अवॉर्ड्स ने उनके 30+ साल के सफर को सलाम किया.
पणजी (गोवा), 19 अक्टूबर: एक कैंपस में होनेवाली संस्कृति की समृद्धि को दर्शाते हुए पारूल…
Tiger Shroff Firing Case: कोटा पुलिस ने टाइगर श्रॉफ से जुड़ी कथित शूटआउट साजिश में…
Silver Rate Today 20 Oct 2026: दशहरे पर चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी है.…
Gold Rate Today 20 October 2026: दशहरे पर सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी है.…
Mandsaur Ravan Tradition: मध्य प्रदेश के मंदसौर में रावण को मंदोदरी का मायका होने के…
Salman Khan vs Lawrence Bishnoi: देवेंद्र बुढ़िया ने सलमान खान को मुकाम जाकर माफी मांगने…