<

KTM ने लॉन्च की 390 Duke और 390 Adventure, कम कीमत में मिलेगी ज्यादा परफॉर्मेंस, जानें डिटेल

इसकी कीमत इस सेगमेंट में आने वाली अन्य बाइकों के मुकाबले सस्ती भी होने की बात कही जा रही है. बाइक लवर्स के लिए यह एक बड़ी खुशखबरी हो सकती है. इस बाइक को लेने से आपको जीएसटी का सीधा 18 फीसदी दाम कम होकर मिलेगा.

KTM 390 Duke and 390 Adventure: पावरफुल और दमदार बाइक्स बेचने वाली कंपनी KTM को काफी पसंद किया जाता है. भारत में कंपनी ने अपनी पकड़ काफी मजबूत बना रखी है. हाल ही में कंपनी द्वारा KTM 390 Duke और KTM 390 Adventure के नए 350cc वेरिएंट लॉन्च कर इन्हें भारतीय ऑटोमोबाइल इंडस्ट्री में उतारा गया है. दोनों ही बाइकों को अब एक नए अवतार में पेश किया है. इन दोनों बाइकों में आपको नया 350cc का इंजन ऑप्शन मिलेगा.

इसकी कीमत इस सेगमेंट में आने वाली अन्य बाइकों के मुकाबले सस्ती भी होने की बात कही जा रही है. बाइक लवर्स के लिए यह एक बड़ी खुशखबरी हो सकती है. इस बाइक को लेने से आपको जीएसटी का सीधा 18 फीसदी दाम कम होकर मिलेगा. 

इंजन में किए गए कुछ बदलाव

केटीएम की दोनों ही बाइकों में पहले आपको अलग इंजन ऑप्शन देखने के लिए मिलता था, लेकिन अब इन बाइकों के इंजन में कंपनी द्वारा कुछ बदलाव किए गए हैं. इंजन को पहले से भी ज्यादा किफायती और बेहतरीन माना जा रहा है. अब आपको 399cc के साथ-साथ 349cc इंजन का ऑप्शन देखने कि लिए मिलेगा. परफॉर्मेंस के मामले में यह इंजन काफी दमदार है. हालांकि, KTM द्वारा पुराने 399cc वाली सीरीज को भी चलाया जाएगा. पुराने मॉडल की कीमत में नए में आपको ज्यादा वैल्यू फॉर मनी डील मिलेगी. 

परफॉर्मेंस में भी रहेगी दमदार

बात करें अगर इन बाइकों के नए मॉडल्स की परफॉर्मेंस की तो इसमें आपको 41.5 PS की पावर मिलेगी, जोकि सेगमेंट में आने वाली अन्य बाइकों से काफी ठीक मानी जाती है. इसके अलावा दोनों ही बाइकों में आपको 230mm की ग्राउंड क्लीयरेंस भी देखने के लिए मिलेगी. इसे आप ऑफरोडिंग के तौर पर भी इस्तेमाल कर सकते हैं. इतना ही नहीं फीचर्स में भी कंपनी ने काफी कुछ दिया है. 

Kunal Mishra

कुनाल इंडिया न्यूज में बतौर सीनियर सब एडिटर काम कर रहे हैं. इनकी ऑटो और टेक पर काफी अच्छी पकड़ है. कुनाल पत्रकारिता में पिछले 6 साल से ज्यादा समय से सक्रिय हैं. इन्हें टेक-ऑटो की खबरों पर महारत हासिल है. ये वायरल खबरों के साथ बिजनेस सेक्शन पर भी काम करते हैं.

Recent Posts

Navratri Day 1: आज से शुरू नवरात्रि, मां शैलपुत्री की पूजा में न करें ये गलती; जानें मंत्र और प्रिय भोग

Shardiya Navratri 2026: शारदीय नवरात्रि 2026 की शुरुआत आज 11 अक्टूबर से हो रही है.…

Last Updated: October 11, 2026 06:39:51 IST

Delhi Weather Today: नवरात्रि के पहले दिन कैसा रहेगा दिल्ली में मौसम का मिजाज? जानें आज बारिश होगी या धूप करेगी परेशान

Delhi Weather Today 11 October 2026: नवरात्रि के बीच दिल्ली में आज बादल, गर्मी और…

Last Updated: October 11, 2026 06:23:31 IST

Ramayan new posters: पिता का आशीर्वाद और अस्थि विसर्जन, ‘रामायण’ के नए पोस्टर्स में दिखे राम के जीवन के भावुक पल

Ramayan new posters: रणबीर कपूर की फिल्म ‘रामायण’ के नए पोस्टर्स में भगवान राम और…

Last Updated: October 10, 2026 23:19:05 IST

Cristiano Ronaldo: कोच से विवाद के बाद रोनाल्डो पर गिरी गाज, पुर्तगाल फुटबॉल महासंघ ने लिया सख्त एक्शन

Cristiano Ronaldo: क्रिस्टियानो रोनाल्डो को पुर्तगाल फुटबॉल महासंघ की अनुशासनात्मक कार्रवाई का सामना करना पड़…

Last Updated: October 10, 2026 21:58:18 IST

Navratri 2026: गरबा नाइट में सबकी नजरें होंगी आप पर, घर पर इन 4 तरीकों से सजाएं डांडिया स्टिक

Dandiya Stick Decoration: नवरात्रि 2026 में गरबा और डांडिया नाइट के लिए अपनी डांडिया स्टिक…

Last Updated: October 10, 2026 21:30:39 IST

UPI payment charges: UPI पर MDR शुल्क के खिलाफ व्यापारियों की मुहिम, निर्मला सीतारमण से की ये मांग

UPI payment charges: 15 अक्टूबर से 2,000 रुपये से ज्यादा के UPI पेमेंट पर 0.40…

Last Updated: October 10, 2026 20:59:29 IST